NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • देश में पहले भी राजनेताओं के बिना आंदोलन हुए
    न्यूज़क्लिक टीम
    देश में पहले भी राजनेताओं के बिना आंदोलन हुए
    21 Feb 2021
    'इतिहास के पन्ने' के इस अंक में वरिष्ठ पत्रकार और लेखक नीलांजन मुखोपाध्याय चर्चा कर रहे हैं आज़ादी की लड़ाई के दौरान हुए उन आंदोलनों की जिन्हें खड़े होने में एक स्थापित राजनीतिक नेतृत्व की ज़रूरत…
  • हफ्ते की बात
    न्यूज़क्लिक टीम
    बेकारी और महामारी के बीच देश में अरबपति और 'राजद्रोही' दोनों बढ़े!
    21 Feb 2021
    हफ्ते की बात के नये अंक में चार प्रमुख खबरों की समीक्षा: आखिर देश के प्रमुख विपक्षी दल किसान आंदोलन, रेल के किराये और तेल के दाम में आकाशचुंबी बढ़ोत्तरी जैसे बड़े मुद्दों पर उतने सक्रिय क्यों नहीं?…
  • तिरछी नज़र : क्या डराना इतना ही ज़रूरी है, साहेब?
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र : क्या डराना इतना ही ज़रूरी है, साहेब?
    21 Feb 2021
    …यह जानते हुए भी कि मैं ही सरकारें बनाता-बिगाड़ता हूँ, मैं आजकल बहुत ही डरा हुआ हूँ। 
  • कंटीले तार लम्बी नुकीले कीलों के घेरे में लोकतंत्र
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : कंटीले तार लम्बी नुकीली कीलों के घेरे में लोकतंत्र
    21 Feb 2021
    दिल्ली की सरहदों समेत पूरे देश में किसान आंदोलन जारी है। “उन्हें मालूम था/ उनकी मुठभेड़/ ताक़त से है/ तब भी इंतज़ार है/ अच्छी ख़बर का”... वाकई अच्छी ख़बर का सबको इंतज़ार है। एक किसान से लेकर एक कवि तक…
  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    #MeToo​ की जीत अंधेरे समय में मशाल की तरह है : प्रिया रमानी
    20 Feb 2021
    वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने मोदी सरकार के पूर्व मंत्री एम.जे. अकबर को कानूनी लड़ाई में परास्त करने वाली जुझारू पत्रकार-लेखिका प्रिया रमानी से बात की। 18 फरवरी को दिल्ली के एक कोर्ट ने एमजे अकबर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License