NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • चुनाव से पहले तमिलनाडु पर कृपा बरसाने लगे राष्ट्रीय नेता, अन्नाद्रमुक के कृषि क़र्ज़ माफ़ी की आलोचना 
    नीलाम्बरन ए
    चुनाव से पहले तमिलनाडु पर कृपा बरसाने लगे राष्ट्रीय नेता, अन्नाद्रमुक के कृषि क़र्ज़ माफ़ी की आलोचना 
    20 Feb 2021
    दोनों द्रविड़ पार्टियां पहली बार अपने किसी करिश्माई नेता के बगैर ही विधानसभा चुनाव मैदान में उतर रही हैं। हालांकि वी.के. शशिकला के जेल से आने के बाद अन्नाद्रमुक की चिंता थोड़ी ज्यादा है।
  • कोरोना वायरस
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में क़रीब 14 हज़ार नए केस, महाराष्ट्र में फिर से बढ़े मामले
    20 Feb 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,993 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें महाराष्ट्र से 6,112 नए मामले आए हैं | देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 43 हज़ार 127 हो गई है।
  • धारा 370 के बाद ज़िंदगी: कोविड योद्धाओं का अनादर करती जम्मू कश्मीर की सरकार
    राजा मुज़फ़्फ़र भट
    धारा 370 के बाद ज़िंदगी: कोविड योद्धाओं का अनादर करती जम्मू कश्मीर की सरकार
    20 Feb 2021
    नॉवेल कोरोनावायरस महामारी के दौरान सफ़ाईकर्मी ख़ौफ़नाक कोविड-19 बीमारी से लड़ने में सबसे आगे थे।
  • कृषि-कानून
    सौरभ शर्मा
    कृषि-कानून: जाट बहुल राज्यों की राजनीति में महापंचायत और खापों की पकड़ कितनी है?
    20 Feb 2021
    किसान महापंचायत, जिन्हें ग्राम सभा की बड़ी सभा कहा जा सकता है, वे जनवरी के अंत से पूरे हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों को जुटाने में प्राथमिक और मुख्य शक्ति का काम कर रही हैं।
  • Bhasha Singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    लोकतंत्र की तस्वीर बदल रहा है किसान: जोगिंदर सिंह उग्राहा
    20 Feb 2021
    किसान युनियन के नेता जोगिंदर सिंह उग्राहा ने वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह से की बेबाक बातचीतI उन्होंने बताया कि किस तरह किसान आंदोलन में महिला किसान, खेत-मज़दूर को विशेष भूमिका लाया गया और वे मोदी सरकार…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License