NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • देशव्यापी रेल चक्का जाम
    अनिल अंशुमन
    झारखंड, बिहार: ज़ोरदार रहा देशव्यापी रेल चक्का जाम
    19 Feb 2021
    पुलिस के जवानों का आज किसानों के प्रति सामान्य रवैया दर्शाता है कि देश की खेती-किसानी को कंपनी राज के हवाले किए जाने के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों से उन्हें भी हमदर्दी है।
  • किसान
    लाल बहादुर सिंह
    बदलाव: किसान आंदोलन जनतंत्र के सभी आंदोलनों की मां है!
    19 Feb 2021
    किसान-आंदोलन संकीर्ण पहचानों के पार किसानी, पानी और माटी के प्रतीक से राष्ट्रीय एकता का नया मुहावरा गढ़ रहा है।
  • coronavirus
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 13,193 नए मामले, 34 दिनों में 1 करोड़ लोगों को दी गयी वैक्सीन   
    19 Feb 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,193 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.27 फ़ीसदी यानी 1 लाख 39 हज़ार 542 हुई |
  • cartoon click
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: कोई ख़ुशी से बिका, कोई...
    19 Feb 2021
    अजब दौर है। कोई ख़ुशी से बिक रहा है, किसी को ज़बरन बेचा जा रहा है। यानी आज बिकना सबकी नियति हो गई है। शायद यही पूंजीवाद है। बस ख़्याल ये रहे कि वतन न बिक जाए...
  • राम मंदिर
    नीलांजन मुखोपाध्याय
    क्यों राम मंदिर के लिए चंदा अभियान चलाने का तरीक़ा चिंताजनक है
    19 Feb 2021
    जब पड़ोस के 'जाने-पहचाने लोग' अनजान लोगों के साथ दरवाज़े पर आएं, तब मंदिर समर्थक ना होने की 'पहचान' का ठप्पा लगने का डर, बहुत साहस रखने वालों में भी घर कर जाता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License