NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
विज्ञान
स्टेरॉयड डेक्सामेथासोन के इस्तेमाल से कोविड के गंभीर रोगियों की मौतों में कमी लाई जा सकती है: अध्ययन
अध्यययन से इस तथ्य का पता चला है कि डेक्सामेथासोन के इस्तेमाल से जो रोगी वेंटीलेटर पर हैं उनकी मौतों को एक तिहाई तक कम किया जा सकता है, इस अध्ययन को 16 जून के प्रेस वक्तव्य में सार्वजनिक किया गया है।
संदीपन तालुकदार
18 Jun 2020
स्टेरॉयड डेक्सामेथासोन
प्रतीकात्मक तस्वीर। साभार: नेचर

यूके में चलाई गई एक क्रमरहित (randomised) और नियोजित (controlled) क्लिनिकल स्टडी के जरिये इस तथ्य के बारे में जानकारी मिली है कि हर जगह आसानी से उपलब्ध हो जाने वाली स्टेरॉयड दवा डेक्सामेथासोन का इस्तेमाल कोरोनावायरस से गंभीर तौर पर संक्रमित मरीजों के इलाज के मामले में चमत्कारिक तौर पर असरकारक साबित हो सकता है। इस बात का पता चला है कि डेक्सामेथासोन के इस्तेमाल से जो रोगी वेंटीलेटर पर हैं उनमें से मौतों को एक तिहाई तक कम करने में मदद मिल सकती है, इस अध्ययन को 16 जून के प्रेस वक्तव्य में कहा गया है।

डेक्सामेथासोन की उपयोगिता रिकवरी (कोविड-19 थेरेपी के क्रमविहीन मुल्यांकन) से निकली है। मार्च में स्थापित यह रिकवरी प्रोजेक्ट कोरोनावायरस रोगियों के उपचार के लिहाज से दुनिया के सबसे बड़े क्रमरहित नियंत्रित परीक्षणों में से एक है।

डेक्सामेथासोन के अध्ययन में 2,104 रोगियों को 10 दिनों तक रोजाना एक बार 6 मिलीग्राम की खुराक में स्टेरॉयड दिया गया था। जिन रोगियों को डेक्सामेथासोन दिया गया था उनकी तुलना 4,321 रोगियों के एक समूह से की गई, जिन्हें कोई दवा नहीं दी गई थी और उन्हें आम उपचार ही मुहैया कराया गया था।

“जिन रोगियों को आम उपचार ही मुहैया कराया जा रहा था उनमें से 28-दिवसीय मृत्यु दर उन लोगों में सबसे अधिक थी जिन्हें वेंटिलेशन (41%) की जरूरत पड़ी थी, जबकि उन रोगियों में यह मध्यवर्ती पाई गई जो ऑक्सीजन की मदद ले रहे थे (25%), और उन लोगों में सबसे कम जिन्हें किसी भी प्रकार के साँस संबंधी सहायता की आवश्यकता नहीं पड़ी थी (13%)। जो रोगी वेंटीलेटर पर थे, डेक्सामेथासोन ने ऐसे रोगियों की मृत्यु दर को एक तिहाई तक कम कर दिया था (दर अनुपात 0.65 [95% आत्मविश्वास अंतराल 0.48 से 0.88]; पी = 0.0003) और जिन मरीजों को ऑक्सीजन दिया जा रहा था, उनमें 20% (0.80 [0.67 से 0.96]; पी = 0.0021) तक कम करने में सफलता मिली। जबकि उन मरीजों में इसका लाभ देखने को नहीं मिला जिन्हें किसी भी प्रकार के बाहरी स्रोत से श्वसन सम्बंधी सहायता की दरकार नहीं थी (1.22 [0.86 से 1.75; p = 0.14)”-  जैसा कि रिकवरी के प्रेस वक्तव्य में उद्घोषणा की गई है।

इन परिणामों से जो संकेत मिले हैं उसके अनुसार यदि आठ रोगियों को वेंटिलेशन पर रखा गया है तो उनमें से कम से कम एक की मौत को रोका जा सकता है और जो ऑक्सीजन के सहारे हैं, लेकिन उन्हें वेंटिलेशन पर रखने की जरूरत नहीं है उनकी मौत के जोखिम में 20% तक की कमी ला सकता है। वहीं उन रोगियों पर इस स्टेरॉयड का कोई असर नहीं नज़र आया जिनमें रोग के लक्षण हल्के बने हुए हैं, और न तो वे ऑक्सीजन पर हैं और न ही उन्हें वेंटिलेशन पर रखने की जरूरत पड़ी है।

इन नतीजों की घोषणा के तुरंत बाद ही ब्रिटेन की सरकार ने अपनी ओर से फौरन घोषणा कर दी है कि कोरोनावायरस से गंभीर रूप से पीड़ित रोगी, जो ऑक्सीजन और वेंटिलेशन के सहारे हैं उनके इलाज के लिए डेक्सामेथासोन के उपयोग को अधिकृत कर दिया गया है।

कोरोना के मरीजों पर स्टेरॉयडस के इस्तेमाल से उत्पन्न संशय

लेकिन कोविड-19 जैसी वायरल साँस से जुड़ी बीमारियों के मामले में स्टेरॉयड का इस्तेमाल विवादास्पद रहा है। सार्स (SARS) और मेर्स (MERS) के समय में स्टेरॉयड के साथ उपचार के पिछले मामले किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके थे। डब्लूएचओ ने भी स्टेरॉयड के साथ नोवेल कोरोनावायरस संक्रमण के इलाज पर अपनी चेतावनी जारी कर रखी है। इन चिंताओं के मूल में यह तथ्य छिपा है कि स्टेरॉयड के इस्तेमाल से इम्यून सिस्टम अपना काम सुचारू तौर पर नहीं कर पाता है। जबकि वायरस से लड़ने के लिए हमें सक्रिय इम्यून सिस्टम की आवश्यकता होती है।

लेकिन इस सबके बावजूद डेक्सामेथासोन की व्यापक तौर पर उपलब्धता और सस्ते दामों के साथ-साथ पिछले प्रकोपों में स्टेरॉयड के अध्ययन से प्राप्त आशातीत नतीजों के चलते इस परीक्षण के मुख्य शोधकर्ता और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सक्रामक रोग विशेषज्ञ पीटर होर्बी के अनुसार रिकवरी शोधकर्ताओं ने अपने परीक्षण में स्टेरॉयड को शामिल करने का मन बनाया था।

कोविड-19 से गंभीर तौर पर प्रभावित रोगियों में अतिसक्रिय इम्यून सिस्टम को काम करते पाया गया है। ऐसी स्थिति में कभी-कभी इम्यून सिस्टम की अतिसक्रियता को यदि संयमित रखा जा सके तो यह फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इम्यून सिस्टम पूरी तरह से काम करना बंद कर दे, यह स्थिति काफी घातक हो सकती है। परिक्षण के दौरान डेक्सामेथासोन के खुराक की जो मात्रा दी गई है वह मामूली रही है। और यदि हम परिक्षण के निष्कर्षों पर भरोसा करते हैं तो स्टेरॉयड के इस्तेमाल से होने वाले लाभ, इससे होने वाले नुकसान की तुलना में कहीं अधिक हैं, फेफड़े के फेल हो जाने से होने वाली संभावित मौत से काफी अधिक है।

डेक्सामेथासोन क्या है?

डेक्सामेथासोन का संबंध कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स नामक दवा के एक वर्ग से है। कॉर्टिकोस्टेरॉइड को समझने के लिए हमें इस बात को जानने की जरूरत है कि स्टेरॉयड क्या है। यह एक मानव निर्मित रसायन है जो अपनी संरचना और काम के सिलसिले में एक हार्मोन से मिलता जुलता है। जबकि कॉर्टिकोस्टेरॉइड कहीं अधिक विशिष्ट हैं, यह एक रसायन है जो कोर्टिसोल से मिलता जुलता है, इसमें हार्मोन का निर्माण एड्रेनल ग्रंथियों द्वारा संपन्न किया जाता है।

कोर्टिकोस्टेरॉयड भी कोर्टिसोल की तरह ही अपना काम कर सकता है। वे ट्रांसक्रिप्शन फैक्टर की तरह व्यवहार करते हैं, जो कि एक प्रोटीन है और डीएनए में एक विशिष्ट स्थान पर जुड़ा होता है और ऐसा करते हुए वह जीन की अभिव्यक्ति को प्रभावित कर सकता है- चाहे उसे दबा कर रखने में या अभिव्यक्त करने के तौर पर।

सूजन को कम करने के लिए डेक्सामेथासोन का उपयोग कई प्रकार के दाहक रोगों के उपचार में किया जाता है। डेक्सामेथासोन का उपयोग गठिया, एलर्जी से होने वाले रिएक्शन, त्वचा और आँखों के विभिन्न प्रकार के रोगों इत्यादि में इस्तेमाल में लाया जाता रहा है।

मूल रूप से अंग्रेज़ी में प्रकाशित इस ख़बर को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं-

COVID-19: Readily Available Steroid Dexamethasone Can Reduce Deaths in Critical Patients, Finds UK Study

Dexamethasone
COVID-19
Dexamethasone May Reduce Mortality in COVID19 Patients
UK Study

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी


बाकी खबरें

  • रवि शंकर दुबे
    भारत में हर दिन क्यों बढ़ रही हैं ‘मॉब लिंचिंग’ की घटनाएं, इसके पीछे क्या है कारण?
    08 Jan 2022
    भारत में मॉब लिंचिंग के आंकड़े हर दिन एक नया इतिहास रच रहे हैं, देश के हर राज्य में लोगों को सिर्फ शक के बिनाह पर सज़ा दी जा रही है.. इस नफ़रत के पीछे की वजह को समझते हैं..
  • Madarasa
    रूबी सरकार
    मध्य प्रदेश: मुश्किल दौर से गुज़र रहे मदरसे, आधे बंद हो गए, आधे बंद होने की कगार पर
    08 Jan 2022
    जब से एनडीए सरकार ने देश चलाने की जिम्मेदारी संभाली है तब से ही देश के मदरसों को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से ‘स्कीम फॉर प्रोवाइडिंग क्वालिटी एजुकेशन मदरसा’ से मिलने वाला अनुदान बंद…
  • Pegasus
    जाकेक लेपियर्ज़
    भारत की तरह पौलेंड में भी पेगासस पर मचा हंगामा, विपक्षी नेताओं के फोन हैक करने का आरोप
    08 Jan 2022
    पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल कर विपक्षी सांसदों और एक फेडरल प्रासीक्यूटर के फोन हैक किए गए हैं। हालाँकि, पोलैंड की सरकार अपराधियों को खोजने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।
  • मोदी ‘सुरक्षा चूक’ मामला : वायरल वीडियो से बीजेपी ही कठघरे में
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मोदी ‘सुरक्षा चूक’ मामला : वायरल वीडियो से बीजेपी ही कठघरे में
    08 Jan 2022
    फ़िरोज़पुर रैली की खाली कुर्सियों की तस्वीरों के बाद अब वायरल हुए वीडियो ने बीजेपी को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है। उधर, सुप्रीम कोर्ट सुरक्षा चूक मामले में सोमवार को आगे की सुनवाई करेगा।
  • seb
    अनीस ज़रगर
    सस्ते ईरानी सेबों की वजह से लड़खड़ा रहा है कश्मीर का सेब व्यापार
    08 Jan 2022
    कश्मीर के प्रमुख सेब व्यापारियों के अनुसार उत्पादकों और व्यापारियों के पास सेब के 1.5 करोड़ से अधिक बक्से बिकने के लिए पड़े हुए हैं। लेकिन देश के प्रमुख फल बाजारों में ईरानी पैदावार की हालिया आवक के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License