NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
डॉक्टरों के पास ही ज़रूरी सुरक्षा किट नहीं, केजीएमयू में काम बहिष्कार की चेतावनी
डॉक्टरों का कहना है अगर हम ही बीमार हो गए तो मरीज़ों का इलाज कौन करेगा? डॉक्टरों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से कहा है अगर वक़्त रहते उनको किट मुहैया नहीं कराई गई तो वह काम का बहिष्कार कर देंगे।
असद रिज़वी
24 Mar 2020
KGMU
फाइल फोटो, साभार : नवभारत टाइम्स

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के डॉक्टरों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए सुरक्षा किट भी नहीं है।  डॉक्टरों का कहना है अगर हम ही बीमार हो गए तो मरीज़ों का इलाज कौन करेगा? डॉक्टरों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से कहा है अगर वक़्त रहते उनको किट मुहैया नहीं कराई गई तो वह काम का बहिष्कार कर देंगे।

जब देश की जनता अपने घरों में और सड़क पर डॉक्टरों को धन्यवाद कहने के लिए ताली और थाली पीट रही थी, उस समय लखनऊ केजीएमयू के डॉक्टर अपनी सुरक्षा के लिए (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विप्मन्ट किट) के लिए परेशान हो रहे थे। केजीएमयू प्रशासन से रेज़िडेंट डॉक्टर ऐसोसीएशन (आरडीए) से किट मुहैया कराने की गुहार लगाई है। संगठन ने कहा है की अगर वक़्त रहते किट नहीं मुहैया होती है तो वह काम का बहिष्कार कर देंगे।

केजीएमयू में प्रतिदिन प्रदेश भर से 200-300 संदिग्ध मरीज़ आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है मरीज़ों के भीड़ में किसको कोरोना है या नहीं यह जाँच से पहले नहीं मालूम होता है। ऐसे में न सिर्फ़ डॉक्टरों को बल्कि बिना किट के सारे हेल्थ कर्मचारियों और यूनिवर्सिटी में भर्ती दूसरे मरीज़ों को भी ख़तरा है।

आरडीए का कहना है अगर डॉक्टर ही बीमार हो गए तो केजीएमयू में मरीज़ों का इलाज कौन करेगा? यूनिवर्सिटी के कुलपति मदन लाल ब्रह्मा भट्ट को एक पत्र लिख कर डॉक्टरों के संगठन ने कहा है की केजीएमयू के सभी विभागों के डॉक्टर डरे हुए है। डॉक्टरों ने अपने पत्र में लिखा है कि वह भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक तनाव से गुज़र रहे हैं।

IMG_6609.jpg

उनको डर है अगर किसी डॉक्टर या कर्मचारी को संक्रमण हुआ तो वह बड़े समूह में फैल सकता है, क्यूँकि प्रतिदिन वह सैकड़ों लोगों से चिकित्सा सेवाओं के चलते मिलते हैं। बता दें कि पिछले सप्ताह केजीएमयू के एक जूनियर डॉक्टर की जाँच में कोरोना (पॉज़िटिव) पाया गया था। जिसको तुरंत छुट्टी देकर (आइसोलेशन में) रखा गया था।

न्यूज़क्लिक ने रेज़िडेंट डॉक्टरों के संगठन के पदाधिकारियों से बात की तो उनका कहना है अभी तक यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा डॉक्टरों को आवश्यक किट मुहैया नहीं कराई गई है। संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर राहुल भरत ने कहा कि कोरोना ओपीडी और फ़ीवर (बुखार) ओपीडी दोनो में (पर्सनल प्रोटेकशन इक्विप्मन्ट किट) होना चाहिए।इसके अलवा जनरल ओपीडी में मास्क और सैनिटाइज़र आवश्यक तौर पर होना चाहिए है। क्यूँकि जब मरीज़ आता है उस समय किसी को नहीं मालूम होता है की इसको कोरोना है या नहीं, इसकी पुष्टि जाँच के बाद होती है। ऐसे में बिना सुरक्षा किट के मरीज़ों की स्क्रीनिंग करने वाले डॉक्टरों और नर्सिंग कर्मचारियों को बड़ा ख़तरा होता है।

डॉ. राहुल भरत के अनुसार अभी तक अलग-अलग विभागों से किट मुहैया नहीं होने कि शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। जिन से यूनिवर्सिटी प्रशासन को भी अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा आज शाम तक अगर केजीएमयू प्रशासन ने कोई क़दम नहीं उठाया तो डॉक्टर अपने अगले क़दम पर विचार करेंगे।

सुरक्षा किट में हेड कवर, शूज़ कवर, दस्ताने (ग्लव्ज़), मास्क (N-95) और सैनिटाइज़र होता है।

उधर राजधानी के डॉक्टर राम मनहोर लोहिया संस्थान के नर्सिंग स्टाफ़ ने भी मास्क और किट नहीं मिलने कि शिकायत की है। कई नर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी शिकायत के वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाले हैं और सरकार से किट मुहैया कारने की माँग की है। हालाँकि वहाँ का प्रशासन ऐसी किसी समस्या से इंकार कर रहा है।

संजय गांधी पोस्ट स्नातोकोत्तर संस्थान के प्रशासन से नर्सिंग स्टाफ़ ने सुरक्षा किट की कमी शिकायत की थी। वहाँ के प्रशासन के तुरंत नर्सिंग स्टाफ़ की माँग पर उनको किट मुहैया करा दी।

केजीएमयू के सूत्र बताते हैं कि वहाँ निरीक्षण पर आये प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉक्टर रजनीश दुबे की मौजूदगी में भी डॉक्टरों ने सुरक्षा किट का मुद्दा उठाया था और इसकी कमी को लेकर अक्रोश भी व्यक्त किया था। सूत्र बताते हैं कि डॉक्टरों की माँग पर शासन द्वारा केरल से 3500 किट और 4500 (N-95) मास्क मंगाए थे। हालाँकि डॉक्टरों के अनुसार यह संख्या ज़रूरत से बहुत कम है।

UttarPradesh
King George Medical University
KGMU
Doctor's Safety kit
Coronavirus
novel coronavirus
COVID-19
yogi sarkar
BJP
health care facilities

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • नीलाबंरन ए
    तमिलनाडु के ग्रामीण स्थानीय निकाय चुनावों में डीएमके एकतरफ़ा जीत हासिल की
    15 Oct 2021
    एआईएडीएमके और बीजेपी की बेहद अपमानजनक हार।
  • Ram
    शंभूनाथ शुक्ल
    सबके अपने-अपने राम!
    15 Oct 2021
    राम के चरित्र का उज्ज्वल पक्ष क्या है और स्याह पक्ष कौन-सा है, जब तक यह नहीं समझा जाएगा, तब तक इस तरह लकीर पीटने से क्या फ़ायदा! नौ दिन तक राम लीला हुई और दसवें दिन रावण फुँक गया। बस क़िस्सा ख़त्म।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    डीयू शिक्षक संघ चुनाव, बनारस में छात्रों पर FIR और अन्य ख़बरें
    14 Oct 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव, बनारस में छात्रों पर FIR अन्य ख़बरों पर।
  • bsf
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बॉर्डर राज्यों में केंद्र ने बढ़ाया BSF का दायरा, पंजाब-पश्चिम बंगाल ने बताया राज्यों पर हमला
    14 Oct 2021
    पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगे हुए राज्यों में BSF अब 50 किलोमीटर तक के दायरे में गिरफ्तारी कर सकती है, तलाशी कर सकती है, जांच कर सकती है, सामान जब्त कर सकती है। पहले बॉर्डर राज्यों पर सुरक्षा की…
  • stop
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी: ललितपुर बलात्कार मामले में कई गिरफ्तार, लेकिन कानून व्यवस्था पर सवाल अब भी बरकरार!
    14 Oct 2021
    यह सिर्फ इसी मामले की कहानी नहीं है, बल्कि पूरे देश की स्थिति है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ती जा रही है लेकिन जब मामले दर्ज होते हैं तो अदालतों में उन पर सुनवाई पूरी होने में सालों लग जाते हैं और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License