NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
एम्स, RML सहित कई अस्पतालों के डॉक्टरों ने पीएम केयर्स में पैसे देने से किया मना 
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एंड एसोसिएटेड हॉस्पिटल (एलएचएमसी), वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) एवं सफ़दरजंग हॉस्पिटल और अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डॉक्टरों ने पीएम केयर्स फंड में एक दिन का वेतन दान किए जाने पर आपत्ति जताई है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 Apr 2020
पीएम केयर्स
Image courtesy: Jagran

दिल्ली: दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने पीएम केयर्स फंड में अनुदान देने से असहमति जताई है। एम्स प्रबंधन ने पीएम केयर्स फंड के लिए अपने कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने का फैसला लिया था। इस फैसले का एम्स के रेजीडेंट डॉक्टरों के संगठन ‘आरडीए’ ने विरोध किया।

आरडीए ने एम्स प्रबंधन को अपने इस निर्णय पर दोबारा से विचार करने को कहा। रेजिडेंट डॉक्टरों का संगठन आरडीए, एम्स के 2500 से अधिक रेजिडेंट डॉक्टरों का प्रतिनिधित्व करता है। फिलहाल दिल्ली में सिर्फ एम्स ही नहीं बल्कि कई अन्य अस्पतालों के डॉक्टरों ने भी पीएम केयर्स फंड में कोरोना माहमारी के लिए सहायता राशि देने से मना कर दिया है। इसमें आरएमएल, लेडी हार्डिंग,  वीएमएमसी, सफ़दरजंग और अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डॉक्टर शामिल हैं।  

इन सभी का मुख्यतौर पर यही कहना है कि इस तरह का निर्णय वैकल्पिक होना चाहिए, न की अनिवार्य। एक डॉक्टर ने कहा कि हम किसी को कितना दान करेंगे या नहीं करेंगे, ये कोई और कैसे तय कर सकता है।  

एम्स आरडीए के प्रतिनिधियों ने मीडिया से कहा, 'हम देश और देशवासियों को बचाने के लिए अंतिम सांस तक काम करेंगे। हम में से कई लोगों ने निजी तौर पर दान भी किया है। लेकिन यह निर्णय स्वैच्छिक होना चाहिए। इसे थोपा नहीं जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महामारी या आपातकाल के नाम पर लोगों के अधिकारों का हनन नहीं किया जा सकता है। और उसमे मुख्य रूप से उन लोगों का जो इस समय दूसरों की जान बचाने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं।’

आरडीए ने इसको लेकर प्रबंधन को एक पत्र भी लिखा है। जिसमे उन्होंने मांग की है कि,‘हेल्थवर्कर इस समय अपनी जान को खतरे में डालकर काम कर रहे हैं। ऐसे में उनका वेतन न काटा जाए बल्कि खतरे को देखते हुए उन्हें रिस्क अलाउंस भी बढ़ाकर दिया जाए।'  

वहीं, एम्स आरडीए के महासचिव श्रीनिवास राजकुमार ने कहा है, 'कॉरपोरेट सोशल रेस्पोन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत पहले से ‘पीएम केयर फंड’ को दान दिया जा रहा है।   पूरा देश इस समय दान दे रहा है। इसलिए सही यह होगा कि डॉक्टरों द्वारा दिए जा रहे दान का सीधा प्रयोग देश भर के स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बेहतर सुरक्षा उपकरण जैसे पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्युपमेंट्स) और अन्य आवश्यक सुरक्षा सामग्री खरीदने में किया जाए।’

दूसरी ओर एम्स प्रबंधन ने इस तरह की मांग को ठुकरा दिया है। प्रबंधन ने कहा है कि इस तरह का कोई प्रबंध नहीं है कि कोई सीधे दान करे और उसका प्रयोग अस्पताल करे। अगर कोई इस संकट के समय दान नहीं देना चाहता है तो उसे औपचारिक रूप से मना करना होगा।

फिलहाल प्रबंधन के मना करने के बाद भी पीपीई की कमी से जूझ रहे हेल्थ वर्कर्स के लिए एम्स के हैमेटोलॉजी डिपार्टमेंट के मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट केशव गिरी ने अपनी सेविंग से 100 पीपीई एम्स प्रशासन को दिया। एम्स प्रशासन को पत्र लिखकर इसे स्वीकार करने की अपील भी की हैं।

इसी तरह राम मनोहर लोहिया अस्पताल के भी रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी अपने मेडिकल सुपरिटेंडेंट को पत्र लिखकर एक दिन के सैलरी काटे जाने को लेकर आपत्ति जताई।
rml.jpg
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी शनिवार को प्रशासन द्वारा पीएम केयर्स फंड में दान के लिए एक दिन का वेतन काटने की अपील पर अपनी नाखुशी जाहिर की और इसको लेकर अपना विरोध जताया। साथ ही प्रबंधन को एक पत्र लिखकर इस पर पुनर्विचार करने के लिए कहा।  

lady hardinag.jpg

इसी तरह का विरोध और माँग सफ़दरजंग रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी की थी। जिसके बाद सोमवार को सफ़दरजंग प्रबंधन ने डॉक्टरों की सैलरी न कटाई जाने की मांग मान ली।  
saf rda.jpg

सफ़दरजंग आरडीए ने कहा था कि पीएम केयर्स में डॉक्टरों के एक दिन की सैलरी न काटी जाए और रिस्क एंड हज़र्ड अलाउएंस दिया जाय। जिसके बाद सोमवार को सफ़दरजंग प्रबंधन ने डॉक्टरों की सैलरी न कटाई जाने की मांग मान ली।   

PM CARES fund
Coronavirus
Corona Crisis
doctor
RML
aiims
Safdarjang Hospital
Lady Hardinge

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत

कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, PM मोदी आज मुख्यमंत्रियों संग लेंगे बैठक


बाकी खबरें

  • UMAR KHALID
    तारिक अनवर
    दिल्ली हिंसा: उमर ख़ालिद के परिवार ने कहा ज़मानत नहीं मिलने पर हैरानी नहीं, यही सरकार की मर्ज़ी है
    25 Mar 2022
    उमर ख़ालिद के पिता ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभियोजन पक्ष के आरोपों को साबित कर पाने में पूरी तरह नाकाम होने के बावजूद अदालत ने "मनगढ़ंत साज़िश के सिद्धांत" पर यक़ीन किया।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,685 नए मामले, 83 मरीज़ों की मौत
    25 Mar 2022
    देश में अब तक कोरोना से पीड़ित 98.75 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 24 लाख 78 हज़ार 87 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।
  • एम. के. भद्रकुमार
    बाइडेन ने फैलाए यूक्रेन की सीमा की ओर अपने पंख
    25 Mar 2022
    यदि बाइडेन यूक्रेन में नाटो के हस्तक्षेप के अपने प्रस्ताव के लिए यूरोप का समर्थन पाने में सफल हो जाते हैं, तो युद्ध नाटकीय रूप से परमाणु हथियारों से जुड़े विश्व युद्ध में तब्दील हो सकता है।
  • पीपल्स डिस्पैच
    यमन के लिए यूएन का सहायता सम्मेलन अकाल और मौतों की चेतावनियों के बीच अपर्याप्त साबित हुआ
    24 Mar 2022
    यूएन के यमन के लिए किए गए प्लेजिंग कांफ्रेंस में सऊदी अरब और यूएई जैसे खाड़ी देश कोई सहायता प्रदान करने में असफल हुए हैं।
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    भाजपा सरकार के प्रचार का जरिया बना बॉलीवुड
    24 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद हैँ तेरे के आज एक एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार बॉलीवुड की चर्चा कर रहें हैँ औऱ साथ ही सवाल कर रहे हैँ की क्या ऐसी फ़िल्में बननी चाहिए जो किसी राजनैतिक पार्टी के एजेंडे को बढ़ावा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License