NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
घरेलू गैस की कीमतें बढ़ी, विपक्ष ने कहा-जनता की जेब पर लगा करंट
विपक्षी दलों ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी हार का बदला लेने के लिए ऐसा किया है। एलपीजी की कीमत में प्रति सिलेंडर 144.5 रुपये की वृद्धि की गई है। अब एक सिलेंडर के लिए 858.50 रुपये देने होंगे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
12 Feb 2020
lpg

दिल्ली: वाम दलों ,कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने घरेलू गैस की कीमत में वृद्धि को लेकर भाजपा की  केन्द्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भगवा पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी हार का बदला लेने के लिए ऐसा किया है।
 एलपीजी की कीमत में प्रति सिलेंडर 144.5 रुपये की वृद्धि की गई है। अब एक सिलेंडर के लिए 858.50 रुपये देने होंगे। वैश्विक स्तर पर ईंधन की कीमतों में तेजी के कारण यह बढ़ोत्तरी की गई है।

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘‘भाजपा जन-विरोधी पार्टी है और उसके फैसले तथा नीतियां यही दर्शाती हैं। विभिन्न विधानसभा चुनावों में हार के बावजूद उन्हें अभी तक सबक सीखना बाकि है।’’

माकपा के विधायक दल के नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘वे लोग दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का बदला लेने की कोशिश कर रहे हैं। सिर्फ इसलिए कि लोगों ने भाजपा को वोट नहीं दिया, वे लोग एलपीजी की कीमत बढ़ाकर बदला ले रहे हैं।’’
 इन टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि एलपीजी की कीमत में वृद्धि का दिल्ली चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। घोष ने कहा कि एलपीजी की कीमत वक्त-वक्त पर बढ़ती-घटती रहती है इसका चुनाव परिणाम से कोई लेना-देना नहीं है।

कांग्रेस ने रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने जनता की जेब पर करंट लगा दिया है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि सरकार रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी को वापस ले और कच्चे तेल के दाम में गिरावट का फायदा देश को जनता को प्रदान करे।


उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोदी सरकार ने रसोई गैस की क़ीमत 144 रुपये बढ़ाई। दिल्ली चुनाव के दौरान अमित शाह ने करंट लगाने की बात की। अब जनता की जेब पर करंट लगा दिया गया है।’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘देश में प्रति उपभोक्ता 12 सिलेंडर के वार्षिक खपत के आधार पर हिसाब लगाएं तो मोदी जी ने इस वृद्धि से जनता की जेब से साल में 43562 करोड़ रुपये निकाल लिया। इसे कहते हैं कि मोदी जी का करंट जिससे जोर का झटका जोर से लगता है। इससे महिलाओं के बजट पर ग्रहण लगा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम हो रहे हैं । अगर आपको देश की जनता पर बोझ डालना था तो इसका उल्लेख बजट में करना था। बजट में इसकी चर्चा नहीं और पिछले दरवाजे से कीमत बढ़ा दी। हमारी मांग है कि रसोई गैस की इस वृद्धि वापस ली जाए और कच्चे तेल के दाम में कटौती का फायदा आम लोगों को दिया जाए।’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘2019 से 2020 यानी एक साल में रसोई गैस की क़ीमत 200 रुपये बढ़ गई है। दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत 858.50 रुपये, मुंबई में 829.50 रुपये, चेन्नई में 881 रुपये और कोलकाता में 896 रुपये है।’’

दरअसल, रसोई गैस की कीमतों में बुधवार को 144.5 रुपये प्रति सिलिंडर की भारी-भरकम वृद्धि की गयी। सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी।
हालांकि सरकार ने रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी बढ़ाकर लगभग दोगुनी कर दी है। इससे सब्सिडी वाले सिलिंडर के उपभोक्ताओं पर अधिक बोझ नहीं पड़ेगा। कंपनियों ने कहा कि एलपीजी सिलिंडर की कीमत पहले के 714 रुपये से बढ़ाकर 858.50 रुपये कर दी गयी है।
(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)
     

LPG gas
LPG price hike
CPM
Congress
Modi
BJP
Delhi Election 2020
TMC

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • ghazipur
    भाषा
    गाजीपुर अग्निकांडः राय ने ईडीएमसी पर 50 लाख का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया
    30 Mar 2022
    दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दो दिन पहले गाजीपुर लैंडफिल साइट (कूड़ा एकत्र करने वाले स्थान) पर भीषण आगजनी के लिये बुधवार को डीपीसीसी को ईडीएमसी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाने और घटना के…
  • paper leak
    भाषा
    उत्तर प्रदेश: इंटर अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक, परीक्षा निरस्त, जिला विद्यालय निरीक्षक निलंबित
    30 Mar 2022
    सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर परीक्षा का प्रश्न पत्र और हल किया गया पत्र वायरल हो गया था और बाजार में 500 रुपए में हल किया गया पत्र बिकने की सूचना मिली थी।
  • potato
    मोहम्मद इमरान खान
    बिहार: कोल्ड स्टोरेज के अभाव में कम कीमत पर फसल बेचने को मजबूर आलू किसान
    30 Mar 2022
    पटनाः बिहार के कटिहार जिले के किसान राजेंद्र मंडल, नौशाद अली, मनोज सिंह, अब्दुल रहमान और संजय यादव इस बार आलू की बम्पर पैदावार होने के बावजूद परेशान हैं और चिंतित हैं। जि
  • east west
    शारिब अहमद खान
    रूस और यूक्रेन युद्ध: पश्चिमी और गैर पश्चिमी देशों के बीच “सभ्य-असभ्य” की बहस
    30 Mar 2022
    “किसी भी अत्याचार की शुरुआत अमानवीयकरण जैसे शब्दों के इस्तेमाल से शुरू होती है। पश्चिमी देशों द्वारा जिन मध्य-पूर्वी देशों के तानाशाहों को सुधारवादी कहा गया, उन्होंने लाखों लोगों की ज़िंदगियाँ बरबाद…
  • Parliament
    सत्यम श्रीवास्तव
    17वीं लोकसभा की दो सालों की उपलब्धियां: एक भ्रामक दस्तावेज़
    30 Mar 2022
    हमें यह भी महसूस होता है कि संसदीय लोकतंत्र के चुनिंदा आंकड़ों के बेहतर होने के बावजूद समग्रता में लोकतंत्र कमजोर हो सकता है। यह हमें संसदीय या निर्वाचन पर आधारित लोकतंत्र और सांवैधानिक लोकतंत्र के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License