NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
गुजरात में तीन लोगों के पास से 313 करोड़ रुपये मूल्य की मादक पदार्थ जब्त
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे के रहनेवाले सज्जाद घोसी नाम के व्यक्ति को एक गुप्त सूचना के आधार पर खम्भलिया कस्बे के एक अतिथिगृह से गिरफ्तार किया। उसके पास 19 पैकेट जब्त हुए जिसमें 11.483 किगलोग्राम हेराइन और 6.168 किलोग्राम मेथामफेटामान थी। इसकी कीमत 88.25 करोड़ रुपये बताई गई।
भाषा
11 Nov 2021
Drugs worth Rs 313 crore seized from three people in Gujarat
'प्रतीकात्मक फ़ोटो'

खम्भालिया (गुजरात): गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में पिछले दो दिनों में पुलिस ने तीन लोगों के पास से 313.25 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन और मेथाम्फेटामाइन जब्त की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मादक पदार्थ की तस्करी पाकिस्तान से समुद्री रास्ते के जरिए गुजरात में की गई। अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक विश्लेषण में पता चला कि बुधवार को छापेमारी के दौरान दो लोगों के पास से जब्त किए गए 47 पैकेट में 45 किलोग्राम हेरोइन थी और इसकी कीमत 225 करोड़ रुपये है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे के रहनेवाले सज्जाद घोसी नाम के व्यक्ति को एक गुप्त सूचना के आधार पर खम्भलिया कस्बे के एक अतिथिगृह से गिरफ्तार किया। उसके पास 19 पैकेट जब्त हुए जिसमें 11.483 किगलोग्राम हेराइन और 6.168 किलोग्राम मेथामफेटामान थी। इसकी कीमत 88.25 करोड़ रुपये बताई गई।

घोसी ने पूछताछ में बताया था कि उसने मादक पदार्थ सलीम कारा और अली कारा नाम के दो भाइयों से हासिल की थी। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को जिले के सलाया तटीय कस्बे में कारा भाइयों के घर छापा मारा और अज्ञात पदार्थ के 47 पैकेट जब्त किए। देवभूमि द्वारका के पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी ने बताया कि जांच में पचा चला कि इन 47 पैकेट में 45 किलोग्राम हेरोइन है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 225 करोड़ रुपये है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि जब्त मादक पदार्थ पाकिस्तान से समुद्री रास्ते गुजरात में कारा भाइयों द्वारा लाया गया है।

Gujrat
drugs
drugs dealers

Related Stories

गुजरात : महिला स्वास्थ्यकर्मियों के यौन शोषण का आरोप कार्यस्थल पर महिलाओं की स्थिति दर्शाता है!

महिलाओं के खिलाफ हिंसा जारी, राजस्थान से उन्नाव तक हालात गंभीर

दिल्ली में सीआईएसएफ कमांडेंट और उसका वकील दोस्त गिरफ्तार

ड्रग माफ़ियाओं की चपेट में मध्यप्रदेश

आसाराम का बेटा नारायण साईं भी बलात्कार का दोषी, 30 को सज़ा का ऐलान

बिल्किस बानो मामला : गुजरात सरकार को 50 लाख मुआवजा, नौकरी और मकान देने का आदेश


बाकी खबरें

  • अनिल अंशुमन
    झारखंड: केंद्र सरकार की मज़दूर-विरोधी नीतियों और निजीकरण के ख़िलाफ़ मज़दूर-कर्मचारी सड़कों पर उतरे!
    29 Mar 2022
    जगह-जगह हड़ताल के समर्थन में प्रतिवाद सभाएं कर आम जनता से हड़ताल के मुद्दों के पक्ष में खड़े होने की अपील की गयी। हर दिन हो रही मूल्यवृद्धि, बेलगाम महंगाई और बेरोज़गारी के खिलाफ भी काफी आक्रोश प्रदर्शित…
  • मुकुंद झा
    दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को मिला व्यापक जनसमर्थन, मज़दूरों के साथ किसान-छात्र-महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन
    29 Mar 2022
    केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने इस दो दिवसीय हड़ताल को सफल बताया है। आज हड़ताल के दूसरे दिन 29 मार्च को देश भर में जहां औद्दोगिक क्षेत्रों में मज़दूरों की हड़ताल हुई, वहीं दिल्ली के सरकारी कर्मचारी और रेहड़ी-…
  • इंदिरा जयसिंह
    मैरिटल रेप को आपराधिक बनाना : एक अपवाद कब अपवाद नहीं रह जाता?
    29 Mar 2022
    न्यायिक राज-काज के एक अधिनियम में, कर्नाटक उच्च न्यायालय की व्याख्या है कि सेक्स में क्रूरता की स्थिति में छूट नहीं लागू होती है।
  • समीना खान
    सवाल: आख़िर लड़कियां ख़ुद को क्यों मानती हैं कमतर
    29 Mar 2022
    शोध पत्रिका 'साइंस एडवांस' के नवीनतम अंक में फ्रांसीसी विशेषज्ञों ने 72 देशों में औसतन 15 वर्ष की 500,000 से ज़्यादा लड़कियों के विस्तृत सर्वे के बाद ये नतीजे निकाले हैं। इस अध्ययन में पाया गया है कि…
  • प्रभात पटनायक
    पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में फिर होती बढ़ोतरी से परेशान मेहनतकश वर्ग
    29 Mar 2022
    नवंबर से स्थिर रहे पेट्रोल-डीज़ल के दाम महज़ 5 दिनों में 4 बार बढ़ाये जा चुके हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License