NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मानवाधिकार कार्यकर्ता हर्ष मंदर के घर और दफ्तरों पर ED का छापा
आज ही आयकर विभाग ने उनके द्वारा चलाए जा रहे बच्चों के शेल्टर होम पर भी छापा मारा है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
16 Sep 2021
Harsh Mander

आज गुरुवार को सुबह मानवाधिकार कार्यकर्ता हर्ष मंदर के संस्थान सेंटर फोर इक्यूटि स्टडिज (सीईएस) के दफ्तर व उनके घर पर प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) द्वारा छापा मारा गया। इसके अलावा आज ही आयकर विभाग ने उनके द्वारा चलाए जा रहे बच्चों के शेल्टर होम, उम्मीद अमन घर पर भी छापा मारा है।

द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ईडी ने पूर्व आईएएस अधिकारी के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत मामला दर्ज किया है। ईडी की कार्रवाई कथित तौर पर दिल्ली पुलिस द्वारा मंदर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद हुई है।

ईडी के अधिकारियों ने अखबार को बताया कि अधिकारी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में उनके आवास और सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज पर छापेमारी कर रहे हैं, मंदर जिनके निदेशक हैं।

द क्विंट की रिपोर्ट है कि यह कार्रवाई मंदर और उनकी पत्नी के नौ महीने की फेलोशिप के लिए जर्मनी जाने के कुछ घंटों बाद हुई है। वेबसाइट ने यह भी कहा कि उनके उपकरणों को जब्त कर लिया गया है।

सीपीएम दिल्ली के सचिव के.एम. तिवारी ने अपने एक लिखित बयान में कहा कि हर्ष मंदर लगातार धर्मनिरपेक्षता व मज़दूरों के पक्ष में तथा भाजपा-आरएसएस की जन विरोधी व साम्प्रदायिक नीतियों के खिलाफ़ काम करते रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई स्पष्ट तौर पर विरोध की आवाज़ों को दबाने की योजना का हिस्सा है तथा सीपीआई(एम) इसकी कड़ी भर्त्सना करता है।

मंदर केंद्र में वर्तमान सत्ताधारी बीजेपी के आलोचक रहे हैं, उनका नाम पिछले साल उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से संबंधित एक मामले में भी दर्ज किया गया है, जिसमें 50 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर के ख़िलाफ़ कार्रवाई की निंदा करते हुए, शिक्षाविदों, लेखकों, अधिकार कार्यकर्ताओं और पूर्व सिविल सेवकों सहित नागरिक समाज के सदस्यों ने पिछले जून में एक पत्र भी लिखा था।  

यह पत्र ऐसे समय में आया जब दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में उनके नाम का जिक्र किया था। पत्र में उल्लेख किया गया है कि दिल्ली पुलिस ने दंगों के कालक्रम को "गढ़ने" के लिए मंदर और अन्य कार्यकर्ताओं के नामों का उल्लेख किया है और उसी के आसपास एक "गलत कहानी" बनाई है। विचाराधीन चार्जशीट में कहा गया है कि मंदर ने 16 दिसंबर, 2019 को जामिया मिलिया इस्लामिया में दिए गए एक भाषण में "प्रदर्शनकारियों को उकसाया" था।

harsh mander
ED Raids

Related Stories

झारखंडः आईएएस पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी दूसरे दिन भी जारी, क़रीबी सीए के घर से 19.31 करोड़ कैश बरामद

महाराष्ट्र: फडणवीस के खिलाफ याचिकाएं दाखिल करने वाले वकील के आवास पर ईडी का छापा

अवैध रेत खनन मामला: ईडी ने पंजाब में कई स्थानों पर की छापेमारी

लक्ष्मी जी और ईडी का छापा

बीएसपी राजनीति का रहस्यलोक, मीडिया पर छापे और भाजपा-नजर में किसान हुए मवाली!

मीडिया को चुप करवाने का रेड राज

गुमराह करती प्रचार मशीनरी के ख़िलाफ़ की गई पत्रकारिता

न्यूज़क्लिक पर ईडी के छापे : प्रक्रिया, जो सज़ा बन गई

न्यूज़क्लिक पर ED का छापा और दिशा रवि

मीडिया के एक वर्ग की न्यूज़क्लिक को बदनाम करने की कोशिश


बाकी खबरें

  • कोविड-19
    संदीपन तालुकदार
    कोविड-19:  वैक्सीन रक्षा के स्तर को मापने के लिए वैज्ञानिकों ने 'जैव-चिह्नों' की पहचान की
    03 Jul 2021
    ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन बनाने वाली टीम ने वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल में भागीदारों की प्रतिरोधक प्रतिक्रिया का अध्ययन कर एक 'रक्षा के सहसंबंध' कारक की पहचान की है।
  • तनिक महंगे हैं तो क्या हुआ दिन अच्छे हैं!
    राजेंद्र शर्मा
    तनिक महंगे हैं तो क्या हुआ दिन अच्छे हैं!
    03 Jul 2021
    कटाक्ष: असल में रसोई वाली महंगाई का सीधे-सीधे अच्छे-बुरे दिनों से कनेक्शन जोड़ना, पुराने भारत का ही समाजवादी टाइप का हैंगोवर है। लेकिन, वो पिछड़े जमाने की बातें हैं।
  • खोरी गांव: मकानों को टूटने से बचाने के लिए यूनाइटेड नेशन को भेजा ज्ञापन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    खोरी गांव: मकानों को टूटने से बचाने के लिए यूनाइटेड नेशन को भेजा ज्ञापन
    03 Jul 2021
    मज़दूर आवास संघर्ष समिति ने बताया की उन्हें मौखिक आश्वासन मिला है की अतिशीघ्र ही भारत सरकार को यूनाइटेड नेशन की ओर से पत्र लिखा जायेगा एवं खोरी गांव में वर्चुअल विजिट की जाएगी।
  • उत्तराखंड: डबल इंजन से विकास का वादा निकला झूठा, पूर्ण बहुमत के बाद भी ख़त्म नहीं हुई राजनीतिक अस्थिरता
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: डबल इंजन से विकास का वादा निकला झूठा, पूर्ण बहुमत के बाद भी ख़त्म नहीं हुई राजनीतिक अस्थिरता
    03 Jul 2021
    मुख्यमंत्री को तीन महीने में पुनः बदले जाने से भाजपा हाईकमान ने सिद्ध कर दिया कि उसके बैठाए हुए मुख्यमंत्री राज्य को चलाने में नाकाम सिद्ध हुए हैं। मोदी जी का डबल इंजन के जरिए विकास का वायदा झूठा था…
  • कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर के विरोध में बनारस के प्रेस कॉन्फ्रेंस करते पार्टी के वरिष्ठ नेता। 
    विजय विनीत
    मिर्ज़ापुर: यूपी में मुकदमे बने हथियार!, सियासत गरमाई
    03 Jul 2021
    योगी सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी के पौत्र और प्रप्रौत्र समेत 42 लोगों के खिलाफ संगीन आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद सियासत गरमा गई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License