NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
ईडी ने फ़ारूक़ अब्दुल्ला को धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए तलब किया
माना जाता है कि फ़ारूक़ अब्दुल्ला से यह पूछताछ जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में कथित वित्तीय अनिमियतता के मामले में की जाएगी। संघीय एजेंसी इस मामले की जांच कर रही है।
भाषा
27 May 2022
Farooq Abdullah

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए 31 मई को दिल्ली तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
    
माना जाता है कि फारूक अब्दुल्ला से यह पूछताछ जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में कथित वित्तीय अनिमियतता के मामले में की जाएगी। संघीय एजेंसी इस मामले की जांच कर रही है।
    
यह समन धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जारी किया गया है और अब्दुल्ला को 31 मई को ईडी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में तलब किया गया है।
    
ईडी की ओर से फारूक अब्दुल्ला को समन भेजे जाने पर उनकी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने कहा कि श्रीनगर से लोकसभा सदस्य अब्दुल्ला पहले की तरह ही जांच में ईडी से पूरी तरह सहयोग करेंगे।
    
नेशनल कॉन्फ्रेंस ने ट्वीट किया, "ईडी ने जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ फारूक अब्दुल्ला को समन भेजा है, इसमें कोई नयी बात नहीं है। भारत में सभी विपक्षी दलों के लिए यह आम बात है। उन्होंने इस मामले में लगातार अपने को बेगुनाह बताया है और जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग किया है एवं इस मामले में भी ऐसा ही करेंगे।"
    
नेशनल कॉन्फ्रेंस के 84 वर्षीय संरक्षक से ईडी इस मामले में कई बार पूछताछ कर चुकी है। ईडी ने इस मामले में 2020 में अब्दुल्ला की 11.86 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।
    
ईडी का आरोप है कि अब्दुल्ला ने अतीत में जेकेसीए के अध्यक्ष के रूप में अपने पद का "दुरुपयोग" किया था और खेल निकाय में इस तरह से नियुक्तियां की थी ताकि ‘बीसीसीआई’ प्रायोजित कोषों का दुरुपयोग किया जा सके।

Farooq Abdullah
ED
money laundering

Related Stories

ED के निशाने पर सोनिया-राहुल, राज्यसभा चुनावों से ऐन पहले क्यों!

सरकारी एजेंसियाँ सिर्फ विपक्ष पर हमलावर क्यों, मोदी जी?

एमवे के कारोबार में  'काला'  क्या है?

ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत से संबंधित संपत्ति कुर्क की

जनता के पैसे का इस्तेमाल ख़ुद के लिए नहीं किया : राना अय्यूब

हैदरपुरा मामला : कश्मीर में शटडाउन के बीच तीसरे निवासी के शव की मांग तेज़

धनशोधन का मामला: अदालत ने अनिल देशमुख को न्यायिक हिरासत में भेजा

ईडी ने 12 घंटे की पूछताछ के बाद अनिल देशमुख को किया गिरफ़्तार

केरल बीजेपी में बदलाव से भी नहीं कम हुए बढ़ते फ़ासले

कार्टून क्लिक: मैनेजमेंट सबसे बढ़िया!


बाकी खबरें

  • कार्टून क्लिक: एक संकट—कई आयाम, आपदा भी, अवसर भी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कार्टून क्लिक: एक संकट—कई आयाम, आपदा भी, अवसर भी
    02 Mar 2022
    रूस-यूक्रेन जंग जिस वजह से छिड़ी है, यूक्रेन उसी तरफ़ जा रहा है। यूक्रेन को यूरोपियन खेमे और नेटो की तरफ़ जाने से रोकने के लिए रूस ने यह युद्ध शुरू किया है, लेकिन यूक्रेन उसी तरफ़ तेज़ी से बढ़ रहा है…
  • chandigarh discom
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मोदी सरकार द्वारा केंद्र शासित प्रदेशों के बिजली निगमों का निजीकरण "अलोकतांत्रिक" और "संघीय ढांचे के ख़िलाफ़"
    02 Mar 2022
    "पुडुचेरी को छोड़कर किसी अन्य केंद्र शासित प्रदेश में निर्वाचित प्रतिनिधि सरकार नहीं है...चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश के रूप में पंजाब और हरियाणा के दो राज्यों की संयुक्त राजधानी है और चंडीगढ़…
  • muslim
    विजय विनीत
    यूपी का रणः सत्ता के संघर्ष में किधर जाएंगे बनारस के मुसलमान?
    02 Mar 2022
    बनारस के मुस्लिम वोटरों के मन की थाह न सपाई-कांग्रेसी लगा पा रहे हैं और न ही सत्ता के अलंबरदार भाजपा नेता। ध्रुवीकरण की राजनीति में मुसलमान किसे वोट देंगे, अभी कह पाना आसान नहीं है। इतना तय है कि…
  • poorvanchal
    रवि शंकर दुबे
    छठा चरण—पूर्वांचल में रण: इस बार योगी आदित्यनाथ के सामने चुनौतियों का ढेर
    02 Mar 2022
    यूपी चुनावों के छठे चरण की एक-एक सीट बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इस बार ख़ुद योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि माहौल पिछली बार से थोड़ा अलग है, ऐसे में भाजपा के लिए विपक्षियों से…
  • musahar
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: पूर्वी क्षेत्र में विकल्पों की तलाश में दलित
    02 Mar 2022
    दलित आम तौर पर ऐसे मूक मतदाता माने जाते हैं, जो अपनी राजनीतिक प्राथमिकताओं का आसानी से इज़हार नहीं करते। हालांकि, इस चुनाव को नज़दीक से देखने पर इस बात के साफ़ संकेत मिल जाते हैं कि उनका झुकाव बसपा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License