NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
अर्थव्यवस्था का लड़खड़ाना जारी, तिमाही जीडीपी विकास दर 4.7 प्रतिशत तक पहुंची
लेकिन लोगों की समस्या के प्रति उदासीन मोदी सरकार ट्रम्प को लुभाने और समाज का ध्रुवीकरण करने में व्यस्त है।
सुबोध वर्मा
29 Feb 2020
Economy Continues to Flounder

यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं है लेकिन वित्त वर्ष 2019-20 की तीसरी तिमाही के लिए जीडीपी वृद्धि के नवीनतम तिमाही का अनुमान लगभग 4.7% तक पहुंच गया है। ये अनुमान 28 फरवरी को सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी किए गए थे।

नीचे दिए गए चार्ट में देखा जा सकता है कि 2017-18 (चार्ट में नहीं दिखाया गया है) की चौथी तिमाही से शुरू हो कर पिछली सात तिमाहियों तक जीडीपी वृद्धि में लगातार गिरावट आई है। इस अवधि में विकास दर लगभग आधी हो गई है जो भारत की अर्थव्यवस्था की बड़ी कमज़ोरी का संकेत देता है। 2019-20 की तीसरी तिमाही के लिए नवीनतम अनुमान पिछली तिमाही में 4.5% से 4.7% तक मामूली वृद्धि को दर्शाता है।
graph 1_6.JPG

जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2024 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की विशाल योजनाओं की पृष्ठभूमि और आर्थिक महाशक्ति के रूप में भारत का बाज़ार सरकार और इसके प्रचारकों के लिए इस दुर्बल विकास के एक कटु सत्य की पड़ताल करता है।

विशेष रूप से ध्यान देने वाली बात ये है कि देश में सबसे ज़्यादा रोज़गार देने वाले कृषि क्षेत्र में सकल मूल्य वर्धित या जीवीए की वृद्धि दर हालिया रिपोर्ट के अनुसार पिछली तिमाही में 2.1% से मामूली रूप में बढ़कर तीसरी तिमाही में 3.7% हो गई है। [नीचे दिए गए चार्ट में देखा जा सकता है]

यह इस सच्चाई के बावजूद है कि सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के अनुमान के अनुसार ग्रामीण बेरोज़गारी जनवरी 2020 में लगभग 6% अनुमानित है जो कि शहरी रोज़गार से कम है। ये दर्शाता है कि आउटपुट को बढ़ाए बिना कृषि बेरोज़गारों की बढ़ती संख्या को खपा रही है। इसका मतलब यह है कि कृषि में श्रमिकों की एक बड़ी संख्या के बीच इतनी ही आमदनी बांटी जा रही है जो कि एक गंभीर स्थिति है।

graph 2_3.JPG

विनिर्माण के अन्य प्रमुख क्षेत्र में विकास और भी ज़्यादा निराशाजनक है जो कि पिछली तिमाही में 1% की नकारात्मक वृद्धि की तुलना में तीसरी तिमाही में औसतन 0.9% था। यह उद्योग में गहरी यानी लगभग मंदी की स्थिति को दर्शाता है। पिछले कई महीनों से कई प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में नौकरी खत्म होने की खबरें आ रही हैं जिनमें ऑटोमोबाइल, वस्त्र, जवाहरात और आभूषण, दूरसंचार, आईटी, आदि शामिल हैं। इस मंदी की पुष्टि इस तथ्य से होती है कि जीडीपी में सकल स्थिर पूंजी निर्माण (ग्रास फिक्स्ड कैपिटल फॉर्मेशन-जीडीएफ) का हिस्सा जो कि अचल संपत्तियों में निवेश का एक उपाय वह पिछले वर्ष में 31.9% से 30.2% तक पहुंच गया है।

यह सब अर्थव्यवस्था को संभालने में मोदी सरकार की पूर्ण विफलता को भी दर्शाता है और कॉर्पोरेट करों में कटौती, सार्वजनिक क्षेत्र को बेचना, विभिन्न क्षेत्रों में विदेशी पूंजी को आमंत्रित करना और विशेष रूप से लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं में सरकारी खर्चों की बड़ी कटौती इसकी नीतियों की पूरी तरह से विफलता को भी दर्शाता है।पहले से ही पूरी दुनिया में बदनाम हो चुके नवउदार सिद्धांत के इस पैकेज को विनाशकारी परिणामों के साथ भारत में लोगों के गले के नीचे उतारा जा रहा है।

सामाजिक ध्रुवीकरण पर नज़र

इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार इन महीनों में हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करती रही है, जिसमें सत्तारूढ़ दल के शीर्ष नेता अपना अधिकांश समय और ऊर्जा बहुसंख्यक प्रभुत्व और अल्पसंख्यकों विशेष रूप से मुसलमानों को हाशिए पर धकेलने के लिए रणनीतियों को तैयार करने में लगा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से प्रेरित इस एजेंडा के चलते देश ने परेशानियों का सामना किया है क्योंकि हाल ही में राजधानी दिल्ली में भयावह सांप्रदायिक हिंसा देखी गई जिसमें अब तक 42 लोगों की जान जा चुकी है। इस महीने के शुरू में हुए दिल्ली के विधानसभा चुनावों के चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ और खुला सांप्रदायिक प्रचार दिल्ली हिंसा का प्रत्यक्ष परिणाम था।

दिसंबर के बाद से देश सरकार द्वारा लाए गए भेदभावपूर्ण नागरिकता कानून और नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) का तैयार करने के प्रस्ताव पर विरोध और तनाव की ज़द में आ गया है जो न पूरा होने वाले दस्तावेज की मांग करता है और मुसलमानों के खिलाफ होने की आशंका जताई जाती है।

हाल ही में डोनाल्ड ट्रम्प के मेगा इवेंट में देखे गए अमेरिकी हितों के लिए नतमस्तक और विदेशी और घरेलू दोनों कॉर्पोरेट द्वारा देश की लूट की अनुमति देते हुए इस तरह की रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करना गंभीर स्थिति को दर्शाता है जो वर्तमान सरकार देश और इसके लोगों को विनाशकारी रास्ते की ओर ले जा रही है।

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Economy Continues to Flounder, Quarterly GDP Growth Just 4.7%

Economic slowdown
GDP growth
Communalism
BJP
Hate Speeches
communal polarisation
Delhi Violence
Anti CAA-NRC-NPR
Trump Event
Modi Govt

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 


बाकी खबरें

  • अभिलाषा, संघर्ष आप्टे
    महाराष्ट्र सरकार का एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर नया प्रस्ताव : असमंजस में ज़मीनी कार्यकर्ता
    04 Apr 2022
    “हम इस बात की सराहना करते हैं कि सरकार जांच में देरी को लेकर चिंतित है, लेकिन केवल जांच के ढांचे में निचले रैंक के अधिकारियों को शामिल करने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता”।
  • रवि शंकर दुबे
    भगवा ओढ़ने को तैयार हैं शिवपाल यादव? मोदी, योगी को ट्विटर पर फॉलो करने के क्या हैं मायने?
    04 Apr 2022
    ऐसा मालूम होता है कि शिवपाल यादव को अपनी राजनीतिक विरासत ख़तरे में दिख रही है। यही कारण है कि वो धीरे-धीरे ही सही लेकिन भाजपा की ओर नरम पड़ते नज़र आ रहे हैं। आने वाले वक़्त में वो सत्ता खेमे में जाते…
  • विजय विनीत
    पेपर लीक प्रकरणः ख़बर लिखने पर जेल भेजे गए पत्रकारों की रिहाई के लिए बलिया में जुलूस-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव
    04 Apr 2022
    पत्रकारों की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा का गठन किया है। जुलूस-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आंचलिक पत्रकार भी शामिल हुए। ख़ासतौर पर वे पत्रकार जिनसे अख़बार…
  • सोनिया यादव
    बीएचयू : सेंट्रल हिंदू स्कूल के दाख़िले में लॉटरी सिस्टम के ख़िलाफ़ छात्र, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
    04 Apr 2022
    बीएचयू में प्रशासन और छात्र एक बार फिर आमने-सामने हैं। सीएचएस में प्रवेश परीक्षा के बजाए लॉटरी सिस्टम के विरोध में अभिभावकों के बाद अब छात्रों और छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है।
  • टिकेंदर सिंह पंवार
    बेहतर नगरीय प्रशासन के लिए नई स्थानीय निकाय सूची का बनना ज़रूरी
    04 Apr 2022
    74वां संविधान संशोधन पूरे भारत में स्थानीय नगरीय निकायों को मज़बूत करने में नाकाम रहा है। आज जब शहरों की प्रवृत्तियां बदल रही हैं, तब हमें इस संशोधन से परे देखने की ज़रूरत है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License