NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर
इस क़ानून में शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट में वृद्धि का प्रावधान है, ये समावेशी और गुणवत्तापूर्ण सरकारी शिक्षा की गारंटी देता है, शिक्षकों के मूल वेतन में वृद्धि करता है। इसमें कोविड-19 महामारी के कारण बर्खास्त किए गए शिक्षकों को फिर से नियुक्त करने का प्रावधान है।
पीपल्स डिस्पैच
16 Jul 2021
इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर

12 जुलाई से इक्वाडोर के एक दर्जन से अधिक शिक्षकों का एक समूह ऑर्गेनिक लॉ ऑफ इंटरकल्चरल एजुकेशन (एलओईआई) को लागू करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहा है। कम से कम चार शहरों राजधानी क्विटो, ग्वायाकिल, कुएनका और पोर्टोविएजो के शिक्षक इस विरोध का हिस्सा हैं।

एलएईआई 100 से अधिक शैक्षिक संगठनों और यूनियनों के 12 वर्षों के सघन कार्य का प्रतिफल है। ये कानून मौजूदा शिक्षा प्रणाली के लगभग 80% को संशोधित करता है जो मार्च 2011 से लागू है। यह शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट बढ़ाता है, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक शिक्षा की गारंटी देता है जिसमें कलात्मक और सांस्कृतिक शिक्षण शामिल है, विशेष छात्रों के लिए सभी शैक्षिक स्तरों पर शिक्षकों को नियुक्त करता है, सभी सरकारी शिक्षा संस्थानों में मुफ्त इंटरनेट प्रदान करता है, शिक्षकों के मूल वेतन को 817 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 1,086 अमेरिकी डॉलर करता है, उन शिक्षकों की बहाली की व्यवस्था करता है जिन्हें COVID-19 महामारी के कारण हेल्थ इमर्जेंसी के दौरान निकाल दिया गया था या बर्खास्त कर दिया गया था।

इसे 9 मार्च को नेशनल असेंबली में सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई थी और यह इसी महीने लागू होना है। हालांकि, इक्वाडोरियन सोशल सिक्योरिटी इंस्टीट्यूट (आईईएसएस) द्वारा इसके खिलाफ दायर मुकदमे के कारण इसे निलंबित कर दिया गया है।

इस हड़ताल का आयोजन नेशनल यूनियन ऑफ एजुकेटर्स (यूएनई) ने किया है। इसे विभिन्न छात्र संघों का समर्थन प्राप्त हुआ है। इनमें फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स ऑफ इक्वाडोर (एफईयूई), द रिवोल्यूशनरी यूथ ऑफ इक्वाडोर (जेआरई) और फेडरेशन ऑफ सेकेंडरी स्टूडेंट्स ऑफ इक्वाडोर (एफईएसई) शामिल है। इसे अन्य सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिला है जिसमें कन्फेड्रेशन ऑफ इंडिजेनस नेशनलिटिज ऑफ इक्वाडोर (सीओएनएआईई), वीमेन फॉर चेंज शामिल है। भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षकों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्र और अभिभावक भी लामबंद हो रहे हैं।

Intercultural Education Law
Ecuadorian teachers
Ecuador
hunger strike

Related Stories

झारखंड: हेमंत सरकार की वादाख़िलाफ़ी के विरोध में, भूख हड़ताल पर पोषण सखी

डीयू खोलने की मांग को लेकर छात्रों की 48 घंटे की भूख हड़ताल, पुलिस ने हिरासत में लिया

उत्तराखंड: एक सड़क के लिए दो महीने से आंदोलन फिर भी सुनवाई नहीं

किसानों की अपील का देशभर में व्यापक असर, आम जनता ने किया दिनभर का उपवास

पीएचडी और एमफिल में एडमिशन के नए मानदंडों को लेकर एचसीयू छात्रसंघ की भूख हड़ताल जारी

‘अभी हारे नहीं हैं हम…’ कोरोना और लॉकडाउन की मार झेलते हुए भी मज़दूरों ने दिखाई एकजुटता, देशभर में प्रदर्शन

श्रम कानूनों में बदलाव का विरोध: राजघाट पर भूख हड़ताल, पुलिस ने मज़दूर नेताओं को हिरासत में लिया

बिहार : मज़दूरों की सुरक्षित वापसी की मांग को लेकर भाकपा माले की दो दिवसीय भूख हड़ताल

फ़ीस बढ़ोतरी के खिलाफ FTII में भूख हड़ताल, IIMC छात्रों का आश्वासन के बाद धरना समाप्त

पश्चिम बंगाल: पैरा शिक्षकों की भूख हड़ताल 15वें दिन भी जारी, शिक्षा मंत्री ने बात करने से किया इंकार  


बाकी खबरें

  • Modi yogi
    अजय कुमार
    आर्थिक मोर्चे पर फ़ेल भाजपा को बार-बार क्यों मिल रहे हैं वोट? 
    14 Mar 2022
    आख़िर किस तरह के झूठ का जाल भाजपा 24 घंटे लोगों के बीच फेंकने काम करती है? जिससे आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे राज्यों में भी उसकी सरकार बार बार आ रही है। 
  • रवि शंकर दुबे
    पांचों राज्य में मुंह के बल गिरी कांग्रेस अब कैसे उठेगी?
    14 Mar 2022
    मैदान से लेकर पहाड़ तक करारी शिकस्त झेलने के बाद कांग्रेस पार्टी में लगातार मंथन चल रहा है, ऐसे में देखना होगा कि बुरी तरह से लड़खड़ा चुकी कांग्रेस गुजरात, हिमाचल और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए…
  • अजय गुदावर्ती
    गुजरात और हिंदुत्व की राजनीतिक अर्थव्यवस्था
    14 Mar 2022
    एक नई किताब औद्योगिक गुजरात में सांप्रदायिकता की राजनीतिक अर्थव्यवस्था की परख करती है। इससे मिली अंतर्दृष्टि से यह समझने में मदद मिलती है कि हिंदुत्व गुजरात की अपेक्षा अविकसित उत्तर प्रदेश में कैसे…
  • abhisar sharma
    न्यूज़क्लिक टीम
    कानून का उल्लंघन कर फेसबुक ने चुनावी प्रचार में भाजपा की मदद की?
    14 Mar 2022
    न्यूज़चक्र के इस एपिसोड में आज वरिष्ठ पत्रकार बात कर रहे हैं एक न्यूज़ एजेंसी के द्वारा की गयी पड़ताल से ये सामने आया है की Facebook ने हमेशा चुनाव के दौरान BJP के पक्ष में ही प्रचार किया है। देखें…
  • misbehaved with tribal girls
    सोनिया यादव
    मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
    14 Mar 2022
    मध्य प्रदेश बाल अपराध और आदिवासियों के साथ होने वाले अत्याचार के मामले में नंबर एक पर है। वहीं महिला अपराधों के आंकड़ों को देखें तो यहां हर रोज़ 6 महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License