NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इक्वाडोर के लोग राष्ट्रपति लासो की आर्थिक नीतियों के ख़िलाफ़ लामबंद
विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारियों ने अन्य मांगों के साथ कल से मासिक आधार पर पेट्रोल और डीजल की क़ीमतों में वृद्धि करने वाले राष्ट्रपति के आदेश को रद्द करने की मांग की।
पीपल्स डिस्पैच
12 Aug 2021
इक्वाडोर के लोग राष्ट्रपति लासो की आर्थिक नीतियों के ख़िलाफ़ लामबंद

11 अगस्त को इक्वाडोर के हजारों लोग राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो की दक्षिणपंथी सरकार की नवउदारवादी आर्थिक नीतियों के खिलाफ देश भर में इकट्ठा हुए। कर्मचारियों, शिक्षकों, छात्रों, किसानों और आदिवासी समुदायों ने कल से शुरू होने वाले मासिक आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि करने वाले राष्ट्रपति के फरमान को रद्द करने की मांग को लेकर विभिन्न प्रांतों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

राजधानी क्विटो में सैकड़ों नागरिकों ने इक्वाडोरियन सोशल सिक्यूरिटी इंस्टिच्यूट (आईईएसएस) के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ग्वायाकिल शहर में सेंटेनारियो पार्क के पास विरोध प्रदर्शन किया गया। ग्वायस, लॉस रियोस और एल ओरो प्रांतों में किसानों और आदिवासी लोगों ने प्रमुख सड़कों और राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया।

ऑर्गेनिक लॉ ऑफ इंटरकल्चरल एजुकेशन (एलओईआई) को लागू करने की मांग को लेकर 12 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे शिक्षकों के संघर्ष के प्रति विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने किसानों की फसलों के उचित मूल्य के उनके दावों के लिए किसान समुदायों का समर्थन भी व्यक्त किया। उन्होंने सरकारी कंपनियों और सामाजिक सुरक्षा संस्थानों के निजीकरण को भी खारिज कर दिया।

इस राष्ट्रीय विरोध प्रदर्शनों का आह्वान यूनिटी फ्रंट ऑफ वर्कर्स (एफयूटी), नेशनल यूनियन ऑफ एजुकेटर्स (यूएनई), कन्फेडरेशन ऑफ इंडिजिनस नेशनलिटीज ऑफ इक्वाडोर (सीओएनएआईई) और पचाकुटिक प्लुरिनेशनल यूनिटी मूवमेंट द्वारा किया गया था।

सीओएनएआईई के अध्यक्ष लियोनिडास इज़ा ने 10 अगस्त को विरोध प्रदर्शनों का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रपति लासो की सरकार ने "अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा प्रतिबंधित अपने पूर्ववर्ती लेनिन मोरेनो की उसी नीति को जारी रखने और कायम रखने का फैसला किया है।"

कल विरोध प्रदर्शन में इज़ा ने जोर देकर कहा कि "निजीकरण से आर्थिक संकट का समाधान नहीं किया जाएगा, इसे सभी इक्वाडोरवासियों से संबंधित सरकारी कंपनियों को सशक्त बनाकर हल किया जाएगा।"

Ecuador
Guillermo Lasso

Related Stories

इक्वाडोर के नारीवादी आंदोलनों का अप्रतिबंधित गर्भपात अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प

इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर

बोलीविया सरकार ने इक्वाडोर द्वारा तख़्तापलट सरकार को हथियारों की आपूर्ति की जांच की

दुनिया भर की: अमेरिकी महाद्वीप में समाजवादी व्यवस्थाओं का इम्तिहान

दक्षिणपंथी गुइलर्मो लास्सो ने इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता

विजेता वाम उम्मीदवार ने इक्वाडोर में दूसरे दौर के राष्ट्रपति चुनावों में बाधा डालने की योजना की चेतावनी दी

इक्वाडो : राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में एंड्रेस अराउज के प्रतिद्वंद्वी को लेकर अनिश्चितता बरक़रार

इक्वाडोर में 11 अप्रैल को राष्ट्रपति चुनावों के दूसरे दौर का मतदान

पैसा पूरी दुनिया के लोकतांत्रिक व्यवस्था को तबाह कर रहा है!

इक्वाडोरः आम चुनावों को लेकर अनिश्चितता बरक़रार


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,568 नए मामले, 97 मरीज़ों की मौत 
    15 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.08 फ़ीसदी यानी 33 हज़ार 917 हो गयी है।
  • tree
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु के चाय बागान श्रमिकों को अच्छी चाय का एक प्याला भी मयस्सर नहीं
    15 Mar 2022
    मामूली वेतन, वन्यजीवों के हमलों, ख़राब स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य कारणों ने बड़ी संख्या में चाय बागान श्रमिकों को काम छोड़ने और मैदानी इलाक़ों में पलायन करने पर मजबूर कर दिया है।
  • नतालिया मार्क्वेस
    अमेरिका में रूस विरोधी उन्माद: किसका हित सध रहा है?
    15 Mar 2022
    संयुक्त राज्य अमेरिका का अपनी कार्रवाइयों के सिलसिले में सहमति बनाने को लेकर युद्ध उन्माद की आड़ में चालू पूर्वाग्रहों को बढ़ाने का एक लंबा इतिहास रहा है।
  • डॉ. राजू पाण्डेय
    डिजिटल फाइनेंस: कैशलेस होती दुनिया में बढ़ते फ़्रॉड, मुश्किलें भी आसानी भी..
    15 Mar 2022
    हर साल 15 मार्च के दिन विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष कंज़्यूमर इंटरनेशनल के 100 देशों में फैले हुए 200 कंज़्यूमर समूहों ने "फेयर डिजिटल फाइनेंस" को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की थीम…
  •  Scheme Workers
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्यों आंदोलन की राह पर हैं स्कीम वर्कर्स?
    14 Mar 2022
    हज़ारों की संख्या में स्कीम वर्कर्स 15 मार्च यानि कल संसद मार्च करेंगी। आखिर क्यों हैं वे आंदोलनरत ? जानने के लिए न्यूज़क्लिक ने बात की AR Sindhu से।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License