NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
अंतरराष्ट्रीय
आठ बार के चैम्पियन फेडरर को अगला विम्बलडन खेलने का भरोसा नहीं
विम्बलडन क्वार्टर फाइनल में फेडरर को 14वीं वरीयता प्राप्त पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज ने 6 . 3, 7 . 6, 6 . 0 से हराया। टूर्नामेंट में 22वीं बार उतरे फेडरर की रवानगी आश्चर्यजनक रूप से एकतरफा हार के साथ रही।
एपी
08 Jul 2021
फेडरर

विम्बलडन: ‘ग्रासकोर्ट के बादशाह’ रोजर फेडरर का आल इंग्लैंड क्लब पर अमूमन दर्शकों ने खड़े होकर अभिवादन किया है लेकिन इस बार क्वार्टर फाइनल में उनकी अप्रत्याशित हार के बाद यह अभिवादन विदाई जैसा लग रहा था और आठ बार के चैम्पियन इस महान खिलाड़ी ने स्वीकार किया कि उन्हें पता नहीं है कि वह अगला विम्बलडन खेल सकेंगे या नहीं ।

फेडरर को 14वीं वरीयता प्राप्त पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज ने 6 . 3, 7 . 6, 6 . 0 से हराया। टूर्नामेंट में 22वीं बार उतरे फेडरर की रवानगी आश्चर्यजनक रूप से एकतरफा हार के साथ रही ।

यह वह फेडरर नहीं था जिसे देखने की दुनिया भर के टेनिसप्रेमियों को आदत रही है। पिछले साल घुटने के आपरेशन के बाद से वह सिर्फ आठ मैच खेले हैं। ठीक एक महीने बाद अपना 40वां जन्मदिन मनाने जा रहे फेडरर से रैकेट से वैसे स्ट्रोक्स नहीं निकले जिन्होंने उन्हें 20 बार ग्रैंडस्लैम चैम्पियन बनाया ।

यह पूछने पर कि क्या यहां उनका यह आखिरी मैच था, फेडरर ने कहा ,‘‘ पता नहीं। मुझे सच में नहीं पता। मुझे आत्ममंथन करना होगा ।’’

टेनिस से संन्यास की संभावना पर उन्होंने कहा ,‘‘अभी नहीं। उम्मीद है कि अभी नहीं। अभी खेलने का लक्ष्य है ।’’

अपने 429 ग्रैंडस्लैम मैच में फेडरर ने तीसरी बार ही कोई सेट 6 . 0 से गंवाया। इससे पहले दोनों बार फ्रेंच ओपन में ऐसा हुआ था ।

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में फेडरर ने कहा,‘‘ पिछले कुछ मैच अपेक्षा के अनुरूप नहीं थे। मुझे इस तरह के हालात की आदत नहीं है। यहां तो कतई नहीं।’’

फेडरर को अपना आदर्श मानने वाले हुरकाज ने कहा कि उन्होंने इस नतीजे की कल्पना नहीं की थी ।

Roger Federer
Wimbledon

Related Stories

विंबलडन: रूसी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध ग़लत व्यक्तियों को युद्ध की सज़ा देने जैसा है! 


बाकी खबरें

  • Pinarayi Vijayan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ईंधन की कीमतों में कमी लाने के लिए प्रयास करे केन्द्र : विजयन
    03 Jun 2021
    विजयन ने कहा कि केवल 2021 में ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 19 बार वृद्धि की गयी है। पिछले छह वर्षों के दौरान पेट्रोल और डीजल पर केन्द्र की ओर से लगाया जाने वाला कर 307 प्रतिशत तक बढ़ा है।
  • हरियाणा: जेजेपी विधायक के ख़िलाफ़ कार्रवाई और किसानों पर लगे केस वापस लेने की मांग को लेकर टोहाना में जुटे हज़ारों किसान
    मुकुंद झा
    हरियाणा: जेजेपी विधायक के ख़िलाफ़ कार्रवाई और किसानों पर लगे केस वापस लेने की मांग को लेकर टोहाना में जुटे हज़ारों किसान
    03 Jun 2021
    चढूनी ने बताया किसानों की बैठक में फैसला लिया गया है कि विधायक देवेंद्र बबली माफी मांगे या प्रशासन विधायक पर दंगे भड़काने और किसानों से गाली-गलौज करने का मुक़दमा दर्ज करे, नहीं तो आने वाली 7 जून को…
  • गुजरात के बाद बनारस मॉडल : “भगवान बचाए ऐसे मॉडल से”
    विजय विनीत
    गुजरात के बाद बनारस मॉडल : “भगवान बचाए ऐसे मॉडल से”
    03 Jun 2021
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र हो और मॉडल की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। गुजरात की तर्ज पर अब बनारस मॉडल पेश किया जा रहा है, लेकिन इसकी हक़ीक़त क्या है बता रहे हैं बनारस से वरिष्ठ…
  • कोविड ने 9 हजार से ज्यादा बच्चों को बेसहारा, अनाथ कर दिया: NCPCR
    सबरंग इंडिया
    कोविड ने 9 हज़ार से ज्यादा बच्चों को बेसहारा, अनाथ कर दिया: NCPCR
    03 Jun 2021
    राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 29 मई तक राज्यों की ओर से प्रदान किए गए आंकड़ों के मुताबिक 9,346 ऐसे बच्चे हैं, जो कोरोना महामारी के कारण…
  • गैस सिलिंडर फटने से दोमंजिला मकान ढहा, आठ लोगों की मौत
    भाषा
    गैस सिलिंडर फटने से दोमंजिला मकान ढहा, आठ लोगों की मौत
    03 Jun 2021
    जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बुधवार को बताया कि टिकरी ग्राम पंचायत के ठठेर पुरवा निवासी नूरुल हसन के घर में मंगलवार देर रात रसोई गैस सिलिंडर फट गया जिससे दो मंजिला मकान धराशायी हो गया। मकान के मलवे…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License