NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
चुनाव आयोग को एनआरआई के मतदान पर फैसले से पहले सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए: माकपा
चुनाव आयोग को लिखे एक पत्र में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी- मार्क्सवादी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि यह कदम चौंकाने वाला और स्तब्ध करने वाला है।
भाषा
05 Dec 2020
yechuri

नयी दिल्ली: माकपा ने डाक मतपत्रों के जरिए प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) को मतदान करने की इजाजत देने के चुनाव आयोग के एक प्रस्ताव के बीच शुक्रवार को कहा कि मतदान प्रक्रिया में कोई बदलाव करने पर फैसला करने से पहले वह एक सर्वदलीय बैठक बुलाए।

चुनाव आयोग को लिखे एक पत्र में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी- मार्क्सवादी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि यह कदम चौंकाने वाला और स्तब्ध करने वाला है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को मतदान प्रक्रिया में कोई बड़ा बदलाव करने से पहले अवश्य ही एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हाल ही में, चुनाव आयोग ने लोकतांत्रिक संस्कृति को कायम रखने की अपनी परंपरा का पालन नहीं किया है। ’’

येचुरी ने कहा, ‘‘हम मीडिया में आई इन खबरों से आश्चर्यचकित एवं स्तब्ध हैं कि चुनाव आयोग असम, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों में विदेशों में रह रहे भारतीयों/ एनआरआई के मतदान करने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए एक कानूनी प्रस्ताव लाया है। ’’

ECI must call an all party meeting adhering to the practice since independence before making major changes in voting procedures, like the current proposal for NRI voting.
Lately, ECI has not been adhering to its practices on upholding democratic culture.https://t.co/JD176ACSQf pic.twitter.com/Li4SBhcm9r

— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) December 4, 2020

हालांकि, इस विषय पर चुनाव आयोग की तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। आयोग ने पिछले हफ्ते इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड डाक मतपत्र (ईडीपीबीएस) व्यवस्था को विदेश में रह रहे भारतीय मतदाताओं को मतदान के लिये योग्य बनाने को लेकर विस्तारित करने का प्रस्ताव किया था, जो अब तक सैन्य कर्मियों के लिए उपलब्ध है।

माकपा नेता ने कहा कि पार्टी ने सुझाव दिया था कि विभिन्न देशों में भारत के दूतावासों में मतदान केंद्र बनाए जाएं ताकि भारतीय नागरिक उन देशों से मतदान कर सकें जहां वे फिलहाल रह रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस व्यवस्था का अनुपालन विश्व के कई लोकतांत्रिक देश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि माकपा का यह दृढ़ विचार है कि चुनाव आयोग को यथाशीघ्र एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए ताकि आगे बढ़ने से पहले एनआरआई को मतदान का अधिकार देने में शामिल जटिल मुद्दों पर चर्चा हो सके।

Sitaram yechury
CPI-M
NRI voter
election commission
EDPBS

Related Stories

चुनावी वादे पूरे नहीं करने की नाकामी को छिपाने के लिए शाह सीएए का मुद्दा उठा रहे हैं: माकपा

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

दिल्ली: सांप्रदायिक और बुलडोजर राजनीति के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

बिना अनुमति जुलूस और भड़काऊ नारों से भड़का दंगा

NEP भारत में सार्वजनिक शिक्षा को नष्ट करने के लिए भाजपा का बुलडोजर: वृंदा करात

करौली हिंसा पर फैक्ट फाइंडिंग:  संघ-भाजपा पर सुनियोजित ढंग से हिंसा भड़काने का आरोप

सीताराम येचुरी फिर से चुने गए माकपा के महासचिव

हिंदुत्व एजेंडे से उत्पन्न चुनौती का मुकाबला करने को तैयार है वाम: येचुरी

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित, उठे सवाल!

विज्ञापन में फ़ायदा पहुंचाने का एल्गोरिदम : फ़ेसबुक ने विपक्षियों की तुलना में "बीजेपी से लिए कम पैसे"  


बाकी खबरें

  • election
    लाल बहादुर सिंह
    पक्ष-प्रतिपक्ष: चुनाव नतीजे निराशाजनक ज़रूर हैं, पर निराशावाद का कोई कारण नहीं है
    16 Mar 2022
    UP के चुनाव का ज़ोरदार झटका शायद उन सभी विपक्षी राजनीतिक ताकतों को जो अपना अस्तित्व बचाना और भाजपा को हराना चाहती हैं, उन्हें 24 की लड़ाई को अधिक गम्भीरता से जीवन-मरण का संग्राम बनाकर लड़ने के लिए…
  • bhagwant mann
    भाषा
    भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की
    16 Mar 2022
    पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राज्य के शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मान को पद एवं गोपनीयता की…
  • रौनक छाबड़ा
    दिल्ली: संसद सत्र के बीच स्कीम वर्कर्स का प्रदर्शन, नियमितीकरण और बजट आवंटन में वृद्धि की मांग
    16 Mar 2022
    इस प्रदर्शन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका, मध्याह्न भोजन (मिड डे मिल) कार्यकर्ता और आशाकर्मी  शामिल थीं। इन सभी ने कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट में इन सभी योजनाओ के लिए "बजट आवंटन में…
  • protest
    मंजीत सिंह पटेल
    क्या हैं पुरानी पेंशन बहाली के रास्ते में अड़चनें?
    16 Mar 2022
    समस्या यह है कि नई पेंशन योजना सेवा के वर्षों से कोई इत्तेफाक नहीं रखती है बल्कि यह कार्पस बेस्ड है यानी जितना फंड NPS अकाउंट में होगा उसी हिसाब से पेंशन।
  • ज़ोमैटो डिलीवरी एजेंटों ने तिरुवनंतपुरम में शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
    अभिवाद
    ज़ोमैटो डिलीवरी एजेंटों ने तिरुवनंतपुरम में शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
    16 Mar 2022
    डिलीवरी एजेंटों ने ज़ोमैटो फ़ूड एग्रीगेटर के प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि बिना किसी अतिरिक्त लाभ के उन्हें फ़ुल टाइम काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License