NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
महाराष्ट्र और हरियाणा में ज़्यादातर एग्ज़िट पोल की निकली हवा
ज़्यादातर एग्ज़िट पोल के पूर्वानुमान ज़मीनी सच्चाई से दूर रहे जिनमें कहा गया था कि दोनों राज्यों में भाजपा को प्रचंड जीत मिलने जा रही है और कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहने वाला है।
भाषा
24 Oct 2019
Exit polls
Image courtesy: TImes of India

महाराष्ट्र में हरियाणा विधानसभा चुनाव में ज्यादातर एग्ज़िट पोल के पूर्वानुमान ज़मीनी सच्चाई से दूर रहे जिनमें कहा गया था कि दोनों राज्यों में भाजपा को प्रचंड जीत मिलने जा रही है और कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहने वाला है।

दूसरी तरफ, ‘इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया’ का इकलौता ऐसा एग्ज़िट पोल रहा जिसका पूर्वानुमान इन दोनों राज्यों में वास्तविक परिणाम के काफी करीब पहुंचा।

इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्ज़िट पोल में 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा-शिवसेना को 166-194 सीटें और कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को 72-90 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था।

अब चुनाव परिणाम सामने आने के बाद यह स्पष्ट है कि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को करीब 160 सीटें जीत सकती है।

इसी तरह, इंडिया टुडे-एक्सिस एजेंसी ने अनुमान लगाया था कि 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में भाजपा को 32 से 44, कांग्रेस को 30 से 42 और जननायक जनता को पार्टी को छह से 10 सीटें मिलेंगी।

मतगणना के बाद उसका यह पूर्वानुमान सटीक दिखाई दिया क्योंकि भाजपा को 39, कांग्रेस को 32 और जजपा को 10 सीटें मिलती दिख रही हैं।

इसके अलावा दूसरी सभी प्रमुख एजेंसियों के एग्ज़िट पोल असल नतीजों से दूर रह गए। इन ज्यादातर सर्वेक्षण में यह अनुमान लगाया गया था कि महाराष्ट्र और हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहने वाला है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुष्मिता देव ने इन एजेंसियों के सर्वेक्षण को लेकर तंज करते हुए कहा कि इनको फिर से सीखना चाहिए और देश से विनम्रता के साथ माफी मांगनी चाहिए।

न्यूज18-इप्सॉस के एग्ज़िट पोल में भाजपा को 142 सीटें और उसकी सहयोगी शिवसेना 102 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। इस सर्वे में कांग्रेस और राकांपा को केवल 17 और 22 सीटें ही मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया था। लेकिन वास्तविकता में कांग्रेस को 44 और राकांपा को 54 सीटें मिलती दिख रही हैं।

एबीपी-सीवोटर ने भाजपा-शिवसेना को 204 सीटें और कांग्रेस-राकांपा को 69 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। उसने हरियाणा में भाजपा को 72 सीटें और कांग्रेस को आठ सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी।

सीएनएन-इप्सॉस का अनुमान था कि हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस को क्रमशः 75 और 10 सीटें मिलेंगी।

टाइम्स नाउ के चुनाव पश्चात सर्वेक्षण में कहा गया कि हरियाणा में भाजपा को 71 और कांग्रेस को 10 सीटें मिल सकती हैं।

पिछले चुनाव में महाराष्ट्र में चारों प्रमुख अलग अलग चुनाव लड़ी थीं। उसमें भाजपा को 122, शिवसेना को 63, कांग्रेस को 42 और राकांपा को 41 सीटें हासिल हुई थीं। इसी तरह पिछली बार हरियाणा में भाजपा को 47, इंडियन नेशनल लोक दल को 19 और कांग्रेस को 15 सीटें हासिल हुई थीं।

maharastra election
Haryana Elections
exit polls
BJP
Congress
Shiv sena
Jannayak Janata Party
NCP
Congress-NCP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • Tamil Nadu PSU Workers Protest
    नीलाबंरन ए
    तमिलनाडु : पीएसयू कामगारों ने एकतरफा बोनस-घोषणा का विरोध किया
    28 Oct 2021
    सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों ने 25 फीसद बोनस की मांग की थी।
  • maharastra
    भाषा
    महाराष्ट्र: एमएसआरटीसी कर्मचारियों ने  महंगाई भत्ते की मांग को लेकर शुरू कि ‘आकस्मिक’ हड़ताल  
    28 Oct 2021
    यूनियन नेता ने कहा, ‘‘एमएसआरटीसी कर्मचारियों की एक कार्रवाई समिति ने तीन मांगों को लेकर बेमियादी आंदोलन शुरू किया है लेकिन हड़ताल के लिए कोई आह्वान नहीं किया गया था। कर्मचारियों ने आंदोलन के समर्थन…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली के छठे सीरो सर्वे में 90% से ज्यादा लोगों में मिली एंटीबॉडी
    28 Oct 2021
    एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि इसका मतलब यह है कि दिल्ली को महामारी की दूसरी लहर जैसी तबाही मचाने वाली किसी अन्य लहर का सामना तब तक नहीं करना पड़ेगा, जब तक कि वायरस का कोई अन्य गंभीर स्वरूप सामने नहीं…
  • up elections
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी विधानसभा चुनाव: पश्चिमी यूपी में भाजपा की स्थिति नाज़ुक, प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वांचल से शुरू किया चुनाव प्रचार
    28 Oct 2021
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले कुछ हफ्तों में पूर्वांचल क्षेत्र में कई रैलियां की हैं और 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं की घोषणा भी की है।
  • Akhilesh
    विजय विनीत
    पूर्वांचल में रैलियों का दौरः यूपी में जिस दरवाज़े से सत्ता में आई थी भाजपा, उस पर अखिलेश-ओमप्रकाश ने लगा दी कुंडी!
    28 Oct 2021
    पूर्वांचल में ऐसी 30 सीटें हैं जिस पर हार-जीत का फैसला राजभर समाज के लोग करते रहे हैं। सुभासपा की रैली में जुटे जमीनी कार्यकर्ताओं ने यह बता दिया कि वह बड़ा नतीजा लेकर आने वाली है। ऐसा नतीजा जिससे…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License