NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
लुधियाना जिला अदालत परिसर में विस्फोट, दो लोगों की मौत
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि "कुछ देश विरोधी तथा राज्य विरोधी ताकतें इस तरह के घिनौने कृत्यों को अंजाम देने की कोशिश कर रही हैं....इसको लेकर सरकार सतर्क है और लोगों को भी सतर्क रहना चाहिए।’’
भाषा
23 Dec 2021
Ludhiana
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

लुधियाना (पंजाब):पंजाब के लुधियाना में बृहस्पतिवार को जिला अदालत परिसर में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अदालत परिसर की दूसरी मंजिल पर बने शौचालय में विस्फोट हुआ। उस समय जिला अदालत की कार्यवाही चल रही थी।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और बचाव कार्य जारी है। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह स्थिति का जायजा लेने लुधियाना जाएंगे।

चन्नी ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से कहा, ‘‘ लुधियाना में विस्फोट हुआ है... मैं सीधे लुधियाना ही जा रहा हूं।’’

उन्होंने कहा ‘‘ कुछ देश विरोधी तथा राज्य विरोधी ताकतें इस तरह के घिनौने कृत्यों को अंजाम देने की कोशिश कर रही हैं....इसको लेकर सरकार सतर्क है और लोगों को भी सतर्क रहना चाहिए।’’

चन्नी ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

लुधियाना के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इलाके को सील कर दिया गया है और फोरेंसिक टीम विस्फोट जांच के लिए स्थल से नमूने एकत्र करेगी।

प्राथमिक जांच से जुड़े एक सवाल पर भुल्लर ने कहा कि अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। जांच जारी है।

punjab
Ludhiana blast
Explosion in Ludhiana district court complex
Charanjit Singh Channi

Related Stories

मोहाली में पुलिस मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला

पंजाब में ज़हरीली शराब पीने से 38 लोगों की मौत, विपक्ष हमलावर

पंजाब में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 लोगों की मौत

बोरवेल से 110 घंटे बाद बाहर निकाले गए दो वर्षीय बच्चे की मौत


बाकी खबरें

  • यूपी चुनाव 2022: तो क्या महागठबंधन की योजना बना रहे हैं अखिलेश
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    यूपी चुनाव 2022: तो क्या महागठबंधन की योजना बना रहे हैं अखिलेश
    03 Aug 2021
    अखिलेश यादव का यह कहना कि कांग्रेस और बसपा तय करे कि वे किस के पक्ष में हैं, उनकी रणनीति में एक बदलाव का संकेत लगता है।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: हमारा 'तीर' किसी दूसरे के तरकश में चला गया!
    03 Aug 2021
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर सुर बदला है। अपनी सहयोगी बीजेपी से अलग पेगासस मामले में उन्होंने जांच की वकालत की है। उधर उनकी पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा द्वारा उन्हें ‘पीएम मटेरियल’ कहे…
  • प्रयागराज: गंगा के तट पर फिर से देखने को मिले 100 से अधिक संदिग्ध कोविड पीड़ितों के शव  
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    प्रयागराज: गंगा के तट पर फिर से देखने को मिले 100 से अधिक संदिग्ध कोविड पीड़ितों के शव  
    03 Aug 2021
    अकेले शुक्रवार को ही फाफामऊ घाट पर संदिग्घ कोविड-19 पीड़ितों के करीब 60 शव उपर आ गये थे, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
  • बेज़ोस और मस्क : शुरूआत अंतरिक्ष में एक नये युग की या उस पर अवैध कब्जों की?
    प्रबीर पुरकायस्थ
    बेज़ोस और मस्क : शुरूआत अंतरिक्ष में एक नये युग की या उस पर अवैध कब्जों की?
    03 Aug 2021
    अंतरिक्ष के एक नये युग के धुंआधार प्रचार के पीछे अंतरिक्ष को हड़पने की नयी कोशिशों की सच्चाई छुपी हुई है।
  • पेगासस प्रकरण के बाद निजता का क्या होगा? 
    वैभव निकम
    पेगासस प्रकरण के बाद निजता का क्या होगा? 
    03 Aug 2021
    किसी भी मोबाइल या लैपटॉप की ऑनलाइन गतिविधि को गुप्त रूप से ट्रैक करना और बड़े डेटा को हासिल करना बताता है कि कंपनियां ज़्यादातर उन व्यक्तियों के बारे में जानकारी हासिल करती हैं जो जानकारी उनके पास कभी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License