NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
लुधियाना जिला अदालत परिसर में विस्फोट, दो लोगों की मौत
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि "कुछ देश विरोधी तथा राज्य विरोधी ताकतें इस तरह के घिनौने कृत्यों को अंजाम देने की कोशिश कर रही हैं....इसको लेकर सरकार सतर्क है और लोगों को भी सतर्क रहना चाहिए।’’
भाषा
23 Dec 2021
Ludhiana
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

लुधियाना (पंजाब):पंजाब के लुधियाना में बृहस्पतिवार को जिला अदालत परिसर में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अदालत परिसर की दूसरी मंजिल पर बने शौचालय में विस्फोट हुआ। उस समय जिला अदालत की कार्यवाही चल रही थी।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और बचाव कार्य जारी है। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह स्थिति का जायजा लेने लुधियाना जाएंगे।

चन्नी ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से कहा, ‘‘ लुधियाना में विस्फोट हुआ है... मैं सीधे लुधियाना ही जा रहा हूं।’’

उन्होंने कहा ‘‘ कुछ देश विरोधी तथा राज्य विरोधी ताकतें इस तरह के घिनौने कृत्यों को अंजाम देने की कोशिश कर रही हैं....इसको लेकर सरकार सतर्क है और लोगों को भी सतर्क रहना चाहिए।’’

चन्नी ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

लुधियाना के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इलाके को सील कर दिया गया है और फोरेंसिक टीम विस्फोट जांच के लिए स्थल से नमूने एकत्र करेगी।

प्राथमिक जांच से जुड़े एक सवाल पर भुल्लर ने कहा कि अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। जांच जारी है।

punjab
Ludhiana blast
Explosion in Ludhiana district court complex
Charanjit Singh Channi

Related Stories

मोहाली में पुलिस मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला

पंजाब में ज़हरीली शराब पीने से 38 लोगों की मौत, विपक्ष हमलावर

पंजाब में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 लोगों की मौत

बोरवेल से 110 घंटे बाद बाहर निकाले गए दो वर्षीय बच्चे की मौत


बाकी खबरें

  • लक्षद्वीप के ‘आघात उपचार’ के पीछे केंद्र की भूमि हथियाने वाली नीति है  
    अयस्कांत दास
    लक्षद्वीप के ‘आघात उपचार’ के पीछे केंद्र की भूमि हथियाने वाली नीति है  
    31 May 2021
    टाउन एंड कंट्री पॉलिसी का मसौदा लक्षद्वीप के प्रशासक को मनमानी शक्तियाँ प्रदान करता है और इसमें ऐसे प्रावधान शामिल हैं जो स्थानीय आबादी के बड़े पैमाने पर पलायन का कारण बन सकते हैं।
  • बंगाल के मुख्य सचिव सेवानिवृत्त हो गए, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार के रूप में काम करेंगे: ममता
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बंगाल के मुख्य सचिव सेवानिवृत्त हो गए, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार के रूप में काम करेंगे: ममता
    31 May 2021
    बंगाल को लेकर मोदी और ममता के बीच तू डाल-डाल, मैं पात-पात और नहले पर दहला वाली सियासत चल रही है।
  • चेन्नई यौन उत्पीड़न मामला बाल शोषण के कई अन्य पहलू से भी पर्दा उठाता है!
    सोनिया यादव
    चेन्नई यौन उत्पीड़न मामला बाल शोषण के कई अन्य पहलू से भी पर्दा उठाता है!
    31 May 2021
    हमारा सामाजिक तंत्र और कानूनी संस्थाएं बच्चों को निराश करती हैं। उन्हें शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाने का, खुला संवाद करने का मौका नहीं देती। ऐसा माहौल सदमा पीड़ित को और कमज़ोर कर देता है और एक बच्चे के…
  • कोरोना पर जनता के सब्र का इम्तेहान मत लो !
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना पर जनता के सब्र का इम्तेहान मत लो !
    31 May 2021
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल एक बार फिर देश के सामने अपने मन की बात की। मगर हक़ीक़त ये के कोरोना पर सरकारी उदासीनता साफ तौर ओर देखी जा सकती है। भाजपा सरकार मुद्दे को संबोधित करने के बजाय अब भी असल…
  • हाईकोर्ट ने नहीं मानी कोरोना काल में सेंट्रल विस्टा का काम रोकने की दलील
    भाषा
    हाईकोर्ट ने नहीं मानी कोरोना काल में सेंट्रल विस्टा का काम रोकने की दलील
    31 May 2021
    परियोजना रोके जाने की मांग करते हुए यह याचिका अनुवादक अन्य मल्होत्रा और इतिहासकार एवं वृत्तचित्र फिल्मकार सोहेल हाशमी ने दायर की थी। याचिका में दलील दी गई थी कि यह परियोजना आवश्यक गतिविधि नहीं है और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License