NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
सोशल मीडिया
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
फेसबुक ने ट्रंप के समर्थन में पोस्ट करने वाले फर्जी अकाउंट हटाए
फेसबुक ने एरिजोना की एक डिजिटल कम्युनिकेशन कंपनी पर भी स्थायी प्रतिबंध लगा दिया जिसके बारे में उसका कहना है कि इन फर्जी अकाउंट के पीछे इस कंपनी का हाथ है।
एपी
09 Oct 2020
फेसबुक

मेनलो पार्क (अमेरिका): फेसबुक ने ऐसे 276 अकाउंट हटा दिए हैं जिनका इस्तेमाल फर्जी तौर पर दक्षिणपंथी अमेरिकी लोगों के रूप में किया जाता था तथा इन अकाउंट से ऐसे समाचार पर टिप्पणी की जाती थी। अक्सर ये टिप्पणियां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में होती हैं। कंपनी ने बृहस्पतिवार को इस बाबत घोषणा की।

फेसबुक ने एरिजोना की एक डिजिटल कम्युनिकेशन कंपनी पर भी स्थायी प्रतिबंध लगा दिया जिसके बारे में उसका कहना है कि इन फर्जी अकाउंट के पीछे इस कंपनी का हाथ है।

पिछले महीने ‘दि वाशिंगटन पोस्ट’ ने रिपोर्ट दी थी कि ट्रंप समर्थक समूह ‘टर्निंग पॉइंट ऐक्शन’ किशोरों को समन्वित रूप से समर्थनकारी संदेश भेजने के लिए पैसे दे रहा है जो फेसबुक के नियमों का उल्लंघन है।

फेसबुक और ट्विटर ऐसे फर्जी अकाउंट हटाते रहती हैं जो अमेरिकी राजनीतिक विमर्श में दखल देकर चुनाव को प्रभावित करने के प्रयास करते हैं।

जिन अकाउंट के नेटवर्क को फेसबुक ने हटाया है वे मध्यावधि चुनाव से पहले 2018 में सक्रिय हुए थे और जून तक निष्क्रिय थे। लेकिन तब से इन अकाउंट ने कोरोना वायरस महामारी, डेमोक्रेटिक पार्टी और उसके उम्मीदवार जो बाइडेन की आलोचना, रिपब्लिक पार्टी के उम्मीदवार ट्रंप तथा अन्य नेताओं की सराहना जैसे विषयों पर सक्रियता दिखाई।

फेसबुक का मानना है कि ये अकाउंट ऐरिजोना की कंपनी रैली फोर्ज चला रही थी।

फेसबुक ने कहा, ‘‘इस नेटवर्क के पीछे जो लोग हैं उन्होंने अपनी पहचान और समन्वित कामों को छिपाने के प्रयास किए लेकिन हमारी जांच में पता चला कि इनका संबंध रैली फोर्ज से है।’’

इसमें यह भी कहा गया कि रैली फोर्ज टर्निंग पाइंट यूएसए के लिए काम करती है। संगठन की ओर से आए बयान के मुताबिक यह काम स्वतंत्र राजनीतिक एक्शन समिति टर्निंग पॉइंट ऐक्शन द्वारा किया गया।

टर्निंग पॉइंट ऐक्शन ने कहा कि किसी भी तरह की गलतफहमी दूर करने के लिए वह इस बारे में फेसबुक के साथ मिलकर काम करेगी।

Facebook
Mark Zuckerberg
Donand Trump
FB Fake Accounts

Related Stories

बीजेपी के चुनावी अभियान में नियमों को अनदेखा कर जमकर हुआ फेसबुक का इस्तेमाल

फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये

अफ़्रीका : तानाशाह सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए कर रहे हैं

हेट स्पीच और भ्रामक सूचनाओं पर फेसबुक कार्रवाई क्यों नहीं करता?

उच्च न्यायालय ने फेसबुक, व्हाट्सऐप को दिए सीसीआई के नोटिस पर रोक लगाने से किया इंकार

विश्लेषण : मोदी सरकार और सोशल मीडिया कॉरपोरेट्स के बीच ‘जंग’ के मायने

कैसे बना सोशल मीडिया राजनीति का अभिन्न अंग?

नए आईटी कानून: सरकार की नीयत और नीति में फ़र्क़ क्यों लगता है?

फेसबुक ने घंटो तक बाधित रखा मोदी के इस्तीफे संबंधी हैशटैग, बाद में कहा गलती से हुआ बाधित

फेसबुक के 53.3 करोड़ प्रयोगकर्ताओं का डेटा ऑनलाइन लीक, भारत के 61 लाख यूजर्स इसमें शामिल


बाकी खबरें

  • RBI
    न्यूज़क्लिक टीम
    RBI, वित्तीय नीतियों ने अनियंत्रित मुद्रास्फीति से असमानता को बढ़ाया
    07 Apr 2022
    वित्त सचिव राजीव महऋषि ने भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन पर विदेशी उद्योगपतियों को फ़ायदा पहुँचाने का आरोप क्यों लगाया? क्या RBI अपने ही तैयार किए गए उन क़ानूनों का उल्लंघन कर रहा है…
  • संदीपन तालुकदार
    संयुक्त राष्ट्र के IPCC ने जलवायु परिवर्तन आपदा को टालने के लिए, अब तक के सबसे कड़े कदमों को उठाने का किया आह्वान 
    07 Apr 2022
    आईपीसीसी की ताजातरीन रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 तक वैश्विक उत्सर्जन अपने चरम पर होगा।
  • मुकुंद झा
    सालवा जुडूम के कारण मध्य भारत से हज़ारों विस्थापितों के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग 
    07 Apr 2022
    विस्थापितों के संगठन ने केंद्र की सरकार से मिजोरम में हिंसा के कारण पलायन कर त्रिपुरा जाने वाले ब्रू आदिवासियों के लिए ब्रू पुनर्वास योजना की तर्ज पर सालवा जुडूम पीड़ित आदिवासियों के पुनर्वास के लिये…
  • सरोजिनी बिष्ट
    ग्राउंड रिपोर्ट: ‘पापा टॉफी लेकर आएंगे......’ लखनऊ के सीवर लाइन में जान गँवाने वालों के परिवार की कहानी
    07 Apr 2022
    बीते 29 मार्च को लखनऊ के सहादतगंज के गुलाब नगर बस्ती से खबर आती है कि सीवर लाईन की सफाई के लिए मैनहोल में उतरे दो सफाई कर्मियों की ज़हरीली गैस के चपेट में आने से मौत हो गई। उनके परिवार से न्यूजक्लिक…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आज़ादी के 75वर्ष: 9 अप्रैल से इप्टा की ‘‘ढाई आखर प्रेम की सांस्कृतिक यात्रा’’
    07 Apr 2022
    भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) आज़ादी के 75 साल के मौके पर ‘‘ढाई आखर प्रेम की सांस्कृतिक यात्रा’’ निकालने जा रहा है। यह यात्रा 9 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के रायपुर से शुरू होकर तमाम राज्यों में होती हुई 22 मई…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License