NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
फैक्ट चेक: हरियाणा सरकार का विदेशी तस्वीरों से देसी प्रोपगेंडा
सवाल ये उठता है कि चुनाव प्रचार, ठोस दावे, किसी खास प्रदेश की सरकारी उपलब्धियों के प्रचार आदि में विदेशी और फ़र्ज़ी फोटो इस्तेमाल होने चाहिये?
राज कुमार
28 Jun 2021
फैक्ट चेक: हरियाणा सरकार का विदेशी तस्वीरों से देसी प्रोपगेंडा

कुछ दिन पहले हरियाणा की भाजपा सरकार ने सरकार के 600 दिन पूरे होने के मौके पर सरकार की उपलब्धियों का पूरे जोर-शोर से सोशल मीडिया पर प्रचार किया। सीएम ऑफिस, देश-प्रदेश के नेताओं से लेकर आइटी सेल तक सबने रंग-बिरंगे ग्रैफिक ट्वीट किये। जिन ग्रैफिक्स में उपलब्धियां हरियाणा की थीं लेकिन फोटो दूसरे प्रदेशों से लेकर विदेशों तक के थे। समझना मुश्किल है कि जब सरकारें दावे ठोस करती हैं तो फोटो फ़र्ज़ी क्यों लगाती है? पहले कुछ उदाहरण देखिये, उसके बाद मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करते हैं।

उदाहरण एक

हरियाणा के मुख्यमंत्री के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट के इस ग्रैफिक में कोविड के दौरान बचाव और चिकित्सा प्रबंध की उपलब्धियों को गिनाया गया है। इसमें दो फोटो इस्तेमाल किये गये हैं। ग्रैफिक में इस्तेमाल किया गया वेंटिलेटर का फोटो हरियाणा का नहीं बल्कि तेहरान का है। इस फोटो को फोटोग्राफर मोहसिन अतायी ने क्लिक किया है। ओरिजनल फोटो आप इस लिंक पर देख सकते हैं। ग्रैफिक में इस्तेमाल किया गया दूसरा फोटो पटना और मुज़फ्फरपुर में स्थापित किये गये कोविड अस्पताल का है। इस फोटो को प्रधानमंत्री ने 24 अगस्त 2020 को ट्वीट किया था।

उदाहरण दो

हरियाणा के मुख्यमंत्री के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ऑक्सीजन की व्यवस्था बारे उपलब्धियों को एक ग्रैफिक में दिखाया गया है। ग्रैफिक में जो फोटो इस्तेमाल किया गया है वो हरियाणा नहीं बल्कि अमेरिकी कंपनी एयर प्रोडक्ट एंड कैमिकल्स के प्लांट का है। ओरिजनल फोटो आप इस लिंक पर देख सकते हैं।

उदाहरण तीन

मुख्यमंत्री के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ऊर्जा के क्षेत्र की उपलब्धियों वाले ग्रैफिक में जिस बायोगैस प्लांट का फोटो इस्तेमाल किया गया है वो हरियाणा का नहीं बल्कि रूस का है। रूस के इस बायोगैस प्लांट का ओरिजनल फोटो आप इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।

दावे देसी तो फोटो विदेशी क्यों?

सवाल उठता है जब हरियाणा सरकार हरियाणा की उपलब्धियां गिना रही हैं तो फोटो भी हरियाणा के ही लगाए जा सकते थे। जब देसी उपलब्धियों का प्रचार हो रहा है तो फोटो विदेशी क्यों? इस तरह की गलतियों से समझना मुश्किल हो जाता है कि उपलब्धियां फ़र्ज़ी हैं या प्रचार विभाग आलसी। ऊपर महज कुछ ही उदाहरण दिये गये हैं।

क्या फ़र्ज़ी फोटो से प्रोपगेंडा होना चाहिये?

सवाल ये उठता है कि चुनाव प्रचार, ठोस दावे, किसी खास प्रदेश की सरकारी उपलब्धियों के प्रचार आदि में विदेशी और फ़र्ज़ी फोटो इस्तेमाल होने चाहिये? गौरतलब है कि भाजपा सरकार हाल ही में सोशल/डिजिटल मीडिया के लिए आचार संहिता लेकर आई है। ट्वीटर के साथ आये दिन विवाद है। ट्वीट और फेसबुक पोस्ट पर कार्यकर्ताओं और पत्रकारों पर मुकदमे हो रहे हैं। ऐसे में भाजपा की हरियाणा सरकार इंटरनेट से कोई भी फोटो उठाकर धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रही है। क्या ऐसा करना भ्रामक पोस्ट के दायरे में नहीं आता? इस डिजिटल युग और बदली हुई नई दुनिया में राजनीतिक पार्टियों, सरकार, सरकारी विभाग, मंत्रालयों आदि द्वारा प्रोपगेंडा में इस्तेमाल की जाने वाली फ़र्ज़ी तस्वीरों पर क्या रोक नहीं लगनी चाहिये। सरकारें अपने पास अपने ही प्रदेश के फोटो का पूल क्यों नहीं रखती? मान लो, ऊर्जा के क्षेत्र में उपलब्धियों का प्रोपगेंडा करना है तो फोटोग्राफर को भेजकर प्रदेश के ही सरकारी प्लांट की फोटो खिंचवा लेने में क्या बुराई है? ताकि जिस प्लांट की जय-जय हो रही है उसे लोग देख भी लें।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार एवं ट्रेनर हैं। आप सरकारी योजनाओं से संबंधित दावों और वायरल संदेशों की पड़ताल भी करते हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

fact check
Haryana
Haryana Government
manohar laal khattar
BJP
fake propaganda

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • Sudan
    पवन कुलकर्णी
    कड़ी कार्रवाई के बावजूद सूडान में सैन्य तख़्तापलट का विरोध जारी
    18 Jan 2022
    सुरक्षा बलों की ओर से बढ़ती हिंसा के बावजूद अमेरिका और उसके क्षेत्रीय और पश्चिमी सहयोगियों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र भी बातचीत का आह्वान करते रहे हैं। हालांकि, सड़कों पर "कोई बातचीत नहीं, कोई समझौता…
  • CSTO
    एम. के. भद्रकुमार
    कज़ाख़िस्तान में पूरा हुआ CSTO का मिशन 
    18 Jan 2022
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बुधवार को क्रेमलिन में रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ कज़ाख़िस्तान मिशन के बारे में कलेक्टिव सिक्योरिटी ट्रीट ऑर्गनाइजेशन की “वर्किंग मीटिंग” के बाद दी गई चेतावनी…
  • election rally
    रवि शंकर दुबे
    क्या सिर्फ़ विपक्षियों के लिए हैं कोरोना गाइडलाइन? बीजेपी के जुलूस चुनाव आयोग की नज़रो से दूर क्यों?
    18 Jan 2022
    कोरोना गाइडलाइंस के परवाह न करते हुए हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तरह से प्रचार में जुटे हैं, ऐसे में विपक्षी पार्टियों पर कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं लेकिन बीजेपी के चुनावी जुलूसों पर अब भी कोई बड़ी…
  • Rohit vemula
    फ़र्रह शकेब
    स्मृति शेष: रोहित वेमूला की “संस्थागत हत्या” के 6 वर्ष बाद क्या कुछ बदला है
    18 Jan 2022
    दलित उत्पीड़न की घटनायें हमारे सामान्य जीवन में इतनी सामान्य हो गयी हैं कि हम और हमारी सामूहिक चेतना इसकी आदी हो चुकी है। लेकिन इन्हीं के दरमियान बीच-बीच में बज़ाहिर कुछ सामान्य सी घटनाओं के प्रतिरोध…
  • bank
    प्रभात पटनायक
    पूंजीवाद के अंतर्गत वित्तीय बाज़ारों के लिए बैंक का निजीकरण हितकर नहीं
    18 Jan 2022
    बैंकों का सरकारी स्वामित्व न केवल संस्थागत ऋण की व्यापक पहुंच प्रदान करता है बल्कि पूंजीवाद की वित्तीय प्रणाली की स्थिरता के लिए भी आवश्यक है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License