NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
फ़ैक्ट चेक: मस्जिद खाली-रोड ब्लॉक? वायरल फोटो की सच्चाई
ये फोटो न तो गुड़गांव की किसी मस्जिद का है और न ही हरियाणा का। ये फोटो जामा मस्जिद अमरोहा का है और एक साल पुराना है। पिछले साल मार्च में लॉकडाउन के दौरान दिशा-निर्देश थे कि धार्मिक स्थलों पर भीड़ न की जाए।
राज कुमार
13 Dec 2021
Masjid

गुड़गांव में शुक्रवार नमाज को लेकर हिंदुत्ववादी संगठन और भाजपा लगातार अड़चने डाल रही है और तनाव पैदा कर रही है। भाजपा के नेता और मंत्रीगण तक इसमें शरीक हो रहे हैं और खूब हवा दे रहे हैं। मामला पिछले लंबे समय से लगातार गंभीर बनाया जा रहा है।

अभी हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बयान दिया है कि गुड़गांव में खुले में नमाज की अनुमति नहीं दी जाएगी। अब इसी सिलसिले में अल्पसंख्यक मंत्रालय, योजना एवं वित्त कमेटी के चेयरपर्सन और केंद्रीय वक़्फ़ काउंसिल के सदस्य रईस पठान ने एक ट्वीट किया है। जिसमें लिखा है- मस्जिद खाली-रोड ब्लॉक? एक फोटो भी डाला है जिसमें एक खाली मस्जिद में दो-तीन लोग बैठकर नमाज़ पढ़ रहे हैं।

फोटो को देखकर लगता है कि मुसलमान जान-बूझकर मस्जिद की बजाय खुले में नमाज़ पढ़ रहे हैं। मस्जिदें खाली पड़ी हैं और इरादतन सड़कों पर नमाज़ पढ़ी जा रही है। इस ट्वीट को 4,151 बार रीट्वीट किया जा चुका है और अब तक 15.5 हज़ार लोगों ने लाइक किया है। आइये, अब इस फोटो की पड़ताल करते हैं।

जांच-पड़ताल

फोटो के बारे में खोजबीन करने पर पता चला कि ये फोटो न तो गुड़गांव की किसी मस्जिद का है और न ही हरियाणा का। इस फोटो का गुड़गांव की शुक्रवार की नमाज़ से कोई संबंध नहीं है। ये फोटो जामा मस्जिद अमरोहा का है और एक साल पुराना है। पिछले साल मार्च में लॉकडाउन के दौरान दिशा-निर्देश थे कि धार्मिक स्थलों पर भीड़ न की जाए। इसी के मद्देनज़र जामा मस्जिद अमरोहा ने तमाम मस्जिदों को हिदायत दी थी कि जुमे की नमाज़ में चार से ज्यादा लोग शामिल न हों। ये फोटो उसी दौरान का है।

जामा मस्जिद अमरोहा में कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए चार लोग जुमे की नमाज़ पढ़ रहे हैं। जामा मस्जिद अमरोहा के यूट्यूब चैनल पर 28 मार्च 2020 को एक वीडियो साझा किया गया है जिसमें ये फोटो देखा जा सकता है।

अल्पसंख्यक मंत्रालय, योजना एवं वित्त कमेटी के चेयरपर्सन और केंद्रीय वक़्फ काउंसिल के सदस्य रईस पठान द्वारा ट्वीट किये गये फोटो का गुड़गांव की नमाज से कोई लेना-देना नहीं है। रईस पठान ने फोटो को गलत संदर्भ में इस्तेमाल किया है। फोटो कोरोना के दौरान का है जिसकी वजह से मात्र चार लोग मस्जिद में जुमे की नमाज़ पढ़ रहे हैं। न कि मस्जिद को खाली छोड़कर सड़कों पर नमाज पढ़ने गये हुये हैं।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार एवं ट्रेनर हैं। आप सरकारी योजनाओं से संबंधित दावों और वायरल संदेशों की पड़ताल भी करते हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

फ़ैक्ट चैक: भाजपा द्वारा बुंदेलखंड में घर-घर नल से जल का दावा ग़लत

फ़ैक्ट चेक: फोटो केरल का प्रचार हरियाणा का

फ़ेक न्यूज़ आपको कैसे काबू कर लेती है?

fact check
viral photo
Masjid
NAMAZ
Communal Hate
Religion Politics

Related Stories

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते

विचार: सांप्रदायिकता से संघर्ष को स्थगित रखना घातक

मोदी के आठ साल: सांप्रदायिक नफ़रत और हिंसा पर क्यों नहीं टूटती चुप्पी?

मनासा में "जागे हिन्दू" ने एक जैन हमेशा के लिए सुलाया

कटाक्ष: महंगाई, बेकारी भुलाओ, मस्जिद से मंदिर निकलवाओ! 

‘’तेरा नाम मोहम्मद है’’?... फिर पीट-पीटकर मार डाला!

ताजमहल किसे चाहिए— ऐ नफ़रत तू ज़िंदाबाद!

अगर सरकार की नीयत हो तो दंगे रोके जा सकते हैं !

बिना अनुमति जुलूस और भड़काऊ नारों से भड़का दंगा

जुलूस, लाउडस्पीकर और बुलडोज़र: एक कवि का बयान


बाकी खबरें

  • coal energy
    नीलाबंरन ए
    नवीकरणीय ऊर्जा और बिजली ख़रीद पर निर्भर तमिलनाडु ने कोयले की कमी का किया मुक़ाबला 
    22 Oct 2021
    तमिलनाडु राज्य की थर्मल पावर स्टेशनों पर निर्भरता कम है, लेकिन निजी विक्रेताओं से महंगी बिजली ख़रीदने के कारण टैंजेडको 1.07 लाख करोड़ रुपये के क़र्ज़ में धस गई है।
  • Ashfaqulla Khan
    हर्षवर्धन
    विशेष: अशफ़ाक़उल्ला को याद करना उनके विचारों को भी याद करना है
    22 Oct 2021
    आज शहीद क्रांतिकारी अशफ़ाक़ का 121 जन्मदिन है। आइये, इस मौके पर हम उनकी वैचारिकी की थोड़ी चर्चा करते हैं। 
  • Adam Gondvi
    न्यूज़क्लिक टीम
    अदम गोंडवी : “धरती की सतह पर” खड़े होकर “समय से मुठभेड़” करने वाला शायर
    22 Oct 2021
    जनता के शायर अदम गोंडवी (22 अक्टूबर, 1947-18 दिसंबर, 2011) के जन्मदिन पर न्यूज़क्लिक विशेष। यह वीडियो पैकेज 2018 में तैयार किया गया था, जो आज भी प्रासंगिक है। क्योंकि आज अदम की ही तरह पुरज़ोर आवाज़…
  • ग्लोरिया ला रीवा
    आँखों देखी रिपोर्ट : क्यूबा के वैज्ञानिकों, स्वास्थ्यकर्मियों ने कोविड के ख़िलाफ़ संघर्ष तेज़ किया
    21 Oct 2021
    ग्लोरिया ला रीवा क्यूबा में थीं। वहां उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से क्यूबा के प्रभावी टीकाकरण कार्यक्रम और डेल्टा वेरिएंट से निपटने के तरीकों पर बात की।
  • रौनक छाबड़ा
    दिल्ली: न्यूनतम वेतन लागू करने और ठेका प्रथा को समाप्त करने की माँग के साथ मज़दूर संगठनों ने केजरीवाल सरकार को सौंपा हड़ताल का नोटिस
    21 Oct 2021
    25 नवंबर को एक दिवसीय हड़ताल का नोटिस देने के लिए गुरुवार को दिल्ली सचिवालय पर केंद्रीय मज़दूर संगठनों के नेतृत्व में सैंकड़ों श्रमिकों ने दिल्ली की एक रैली में हिस्सा लिया। हालाँकि उन्हें दिल्ली…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License