NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
फ़ैक्ट चेक: क्या भारत सचमुच 100 करोड़ टीके लगाने वाला दुनिया का पहला देश है?
भारत न तो पहला देश है जिसने 100 करोड़ डोज़ लगाई है और न ही भारत का टीकाकरण विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है।
राज कुमार
23 Oct 2021
100 crore vaccines
Image courtesy : The Indian Express

भारत ने 21 अक्टूबर, 2021 को कोरोना के 100 करोड़ टीकों का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस उपलक्ष्य में सोशल मडिया पर भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं और मंत्रियों के द्वारा कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। स्वयं प्रधानमंत्री ने ना सिर्फ देश को संबोधित किया है बल्कि एक आलेख (ओपेड) भी लिखा है। फिलहाल टीकाकरण के बारे में दो दावे किए जा रहे हैं। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने ट्वीट किया है कि भारत 100 करोड़ टीके लगाने वाला पहला देश बन गया है। उन्हें बाद में अपने इस फ़र्ज़ी दावे वाले ट्वीट को हटाना पड़ा। (आर्काइव ट्वीट)।

इसके अलावा आज तक की वरिष्ठ कार्यकारी संपादक और एंकर अंजना ओम कश्यप ने भी अपने ट्वीट में यही दावा किया है। अंजना ने ट्वीट में लिखा है- वैक्सिनेशन रिकॉर्डतोड़, डोज़ 100 करोड़! 100 करोड़ डोज़ देने वाला पहला देश बना भारत, जय हो। अंजना ओम कश्यप का ओरिजनल ट्वीट आप इस लिंक पर देख सकते हैं। (आर्काइव लिंक)।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने भी 100 करोड़ डोज़ पूरा होने के मौके पर देशवासियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। (आर्काइव लिंक)। सी टी रवि ने ट्वीट में दावा किया है कि भारत दुनिया का पहला देश है जिसने कोविड के 100 करोड़ टीके लगाए हैं।

इसके अलावा भी भाजपा के कार्यकर्ताओं और कमेटियों के द्वारा अनेक ट्वीट किये गये हैं। जिन्हें आप नीचे दिए गए लिंक पर देख सकते हैं। लिंक एक, लिंक दो, लिंक तीन, लिंक चार। आइये! अब इन दोनों दावों की पड़ताल करते हैं।

क्या भारत सचमुच 100 करोड़ टीके लगाने वाला दुनिया का पहला देश है?

जब इस बारे में अंतरराष्ट्रीय कोरोना वैक्सीन ट्रैकर पर खोजबीन की गई तो पता चला कि भारत 100 करोड़ डोज़ देने वाला पहला देश नहीं है। जाँस हॉपकिंस विश्वविद्यालय के वैक्सीन ट्रैकर के अनुसार जब भारत 100 करोड़ टीकों का जश्न मना रहा है। तब चीन में 223 करोड़ से ज्यादा डोज़ दी चुकी हैं। यानी भारत दुनिया का पहला देश नहीं है जिसने 100 करोड़ डोज़ दी हैं बल्कि भारत दुनिया का दूसरा देश है। पहले नंबर पर चीन है।

क्या भारत का टीकाकरण अभियान दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है?

बड़े पैमाने पर दूसरा दावा किया जा रहा है कि भारत का टीकाकरण अभियान दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। प्रधानमंत्री ने अपने लेख में भी ये दावा किया है। इसके अलावा बीजेपी के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी ट्वीट किया गया है और इसे दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान बताया है।

आइये! इस दावे की भी पड़ताल करते हैं। क्या भारत की जनसंख्या के आधार पर ये दावा किया जा रहा है कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है? अगर ऐसी बात है तो आपको बता दें कि भारत की जनसंख्या 138 करोड़ है और चीन की जनसंख्या 140.21 करोड़। यानी चीन की जनसंख्या भारत से ज्यादा है और चीन में भारत से दोगुनी से भी अधिक डोज़ लगाई चुकी हैं।

तो क्या ये दावा इस आधार पर किया जा रहा है कि भारत ने अनुपात के हिसाब से या प्रतिशत के हिसाब से सबसे ज्यादा डोज़ दी हैं? अंतरराष्ट्रीय कोरोना वैक्सीन ट्रैकर के अनुसार संख्या के आधार पर देखें तो सबसे ज्यादा दोनो वैक्सीन देने वाला देश चीन है। चीन 104 करोड़ 78 लाख लोगों को दोनों डोज़ लगा चुका है और विश्व में पहले स्थान पर है। जबकि भारत में अब तक मात्र 28 करोड़ लोगों को दोनों डोज़ लगाई गई हैं।

अगर प्रतिशत के हिसाब से देखें तो संयुक्त अरब अमीरात में 87.26 प्रतिशित लोगों को दोनों डोज़ लग चुकी है। ये विश्व में सबसे ज्यादा है। भारत में मात्र 20 प्रतिशत लोगों को ही दोनों डोज़ लगी है। प्रतिशत के हिसाब से भारत विश्व में 105वें नंबर पर है। तो प्रतिशत के हिसाब से भी भारत को दुनिया के सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान नहीं कहा जा सकता।

निष्कर्ष

स्पष्ट है कि भारत न तो पहला देश है जिसने 100 करोड़ डोज़ लगाई है और न ही भारत का टीकाकरण विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। दावे ग़लत और भ्रामक है।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार एवं ट्रेनर हैं। आप सरकारी योजनाओं से संबंधित दावों और वायरल संदेशों की पड़ताल भी करते हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

इन्हें भी पढ़ें: 

पड़ताल: कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के दावे भ्रामक

मोदी सरकार के टीकाकरण प्रोपगेंडा को तथ्यों और संदर्भ के साथ समझें

भाजपा का भ्रामक प्रोपगेंडा: कोविड संबंधित उत्पादों पर जीएसटी घटा

COVID-19
Covid Vaccination
100 crore vaccines
fact check
Narendra modi
Modi government

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा : क्या रहे जनता के मुद्दे?
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा : क्या रहे जनता के मुद्दे?
    09 Mar 2022
    उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के चुनाव की चर्चा भले ही मीडिया में कम हुई हो, मगर चुनावी नतीजों का बड़ा असर यहाँ की जनता पर पड़ेगा।
  • Newschakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    Akhilesh Yadav का बड़ा आरोप ! BJP लोकतंत्र की चोरी कर रही है!
    09 Mar 2022
    न्यूज़चक्र के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार Abhisar Sharma बात कर रहे हैं चुनाव नतीजे के ठीक पहले Akhilesh Yadav द्वारा की गयी प्रेस कांफ्रेंस की।
  • विजय विनीत
    EVM मामले में वाराणसी के एडीएम नलिनीकांत सिंह सस्पेंड, 300 सपा कार्यकर्ताओं पर भी एफ़आईआर
    09 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले राज्य कई स्थानों पर ईवीएम को लेकर हुए हंगामे के बाद चुनाव आयोग ने वाराणसी के अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) नलिनी कांत सिंह को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले बना
  • बिहार विधानसभा में महिला सदस्यों ने आरक्षण देने की मांग की
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार विधानसभा में महिला सदस्यों ने आरक्षण देने की मांग की
    09 Mar 2022
    मौजूदा 17वीं विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या 26 है। 2020 के चुनाव में 243 सीटों पर महज 26 महिलाएं जीतीं यानी सदन में महिलाओं का प्रतिशत महज 9.34 है।
  • सोनिया यादव
    उत्तराखंड : हिमालयन इंस्टीट्यूट के सैकड़ों मेडिकल छात्रों का भविष्य संकट में
    09 Mar 2022
    संस्थान ने एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे चौथे वर्ष के छात्रों से फ़ाइनल परीक्षा के ठीक पहले लाखों रुपये की फ़ीस जमा करने को कहा है, जिसके चलते इन छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License