NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
फ़ैक्ट चेकः क्या स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा कि B.1.617 भारतीय वैरियेंट नहीं है, सही है?
मंत्रालय शब्दों के चक्रव्यूह में मुख्य बात को उलझाना चाह रहा है। मंत्रालय का कहना सही है कि रिपोर्ट में कहीं भी “भारतीय” शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है। लेकिन ये साफ-साफ लिखा है कि B.1.617 वैरियेंट भारत में डिटेक्ट हुआ है।
राज कुमार
12 May 2021
CORONA

स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के हवाले से बहुत सारी मीडिया रिपोर्ट में लिखा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने B.1.617 वैरियेंट को विश्व के लिये चिंता के सबब के तौर पर वर्गीकृत किया है। मीडिया रिपोर्ट में B.1.617 को भारतीय वैरियेंट बताया गया है। ये मीडिया रिपोर्ट निराधार हैं। वास्तव में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी रिपोर्ट में “भारतीय” शब्द तक का इस्तेमाल नहीं किया है।

 मंत्रालय ने इसे ट्वीट भी किया है। आर्काइवल लिंक।

 स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय का दावा

स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय का दावा है कि B.1.617 भारतीय वैरियेंट नहीं है और सभी मीडिया रिपोर्ट निराधार है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे भारतीय वैरियेंट नहीं बताया है। आइये इस दावे की पड़ताल करते हैं।

 

क्या है मामला

देश-दुनिया के मेनस्ट्रीम मीडिया ने छापा है कि B.1.617 भारतीय वैरियेंट है। इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व के लिए चिंता के सबब के तौर पर वर्गीकृत किया है। 11 मई की बीबीसी की ये रिपोर्ट देखिये। 11 मई की ही रॉयटर की ये रिपोर्ट देखिये। इसके अलावा अल जज़ीरा, बिज़नेस स्टैंडर्ड, द इडयन एक्सप्रेस, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे सहित ज्यादातर देशी-विदेशी मीडिया ने इसे प्रमुखता से छापा है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ये वैरियेंट विश्व के 44 देशों में फैल चुका है।

जांच-पड़ताल

तमाम मीडिया रिपोर्ट दावा कर रही हैं कि ये भारतीय वैरियेंट B.1.617 है, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वैशविक चिंता के तौर पर वर्गीकृत किया है। जबकि स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय इसका खंडन कर रहा है।

ऐसे में सबसे ज़रूरी है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट को देखा जाए। क्या विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में इसे भारतीय वैरियेंट कहा गया है? हमने विश्व स्वास्थ्य संगठन की वो रिपोर्ट पढ़ी। जिसमें साफ तौर पर लिखा गया है कि B.1.617 वैरियेंट सबसे पहले भारत में डिटेक्ट किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 27 अप्रैल को जारी साप्ताहिक अपडेट रिपोर्ट में तालिका नंबर 2 में साफ-साफ लिखा है कि B.1.617 सबसे पहले भारत में अक्टूबर 2020 में डिटेक्ट किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ये रिपोर्ट आप इस लिंक से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं। 

इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन के “न्यूज़ अपडेट” सेक्शन में 16 अप्रैल 2021 को Dr. Maria Van Kerkhove ने भी प्रेस कांफ्रेस में कहा कि B.1.617 भारत में डिटेक्ट किया गया है। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि ये विश्व के लिए चिंता का सबब है।

निष्कर्ष

स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय का ये दावा कि मीडिया रिपोर्ट निराधार हैं, गलत है। मीडिया रिपोर्ट विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर आधारित हैं। मंत्रालय शब्दों के चक्रव्यूह में मुख्य बात को उलझाना चाह रहा है। मंत्रालय का कहना सही है कि रिपोर्ट में कहीं भी “भारतीय” शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है। यहां उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन किसी भी वैरियेंट को किसी देश के नाम से नहीं बल्कि उसके वैज्ञानिक नाम से पुकारता है। लेकिन ये साफ-साफ लिखा है कि B.1.617 वैरियेंट भारत में डिटेक्ट हुआ है। इसलिए मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी भ्रामक है।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार एवं ट्रेनर हैं। आप सरकारी योजनाओं से संबंधित दावों और वायरल संदेशों की पड़ताल भी करते हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

Indian variant
INDIA Health Ministry's
WHO
Coronavirus
COVID-19

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Harnaaz Sandhu
    भाषा
    भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का ख़िताब जीता
    13 Dec 2021
    संधू से पहले सिर्फ दो भारतीय महिलाओं ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। अभिनेत्री सुष्मिता सेन को 1994 में और लारा दत्ता को 2000 में यह ताज पहनाया गया था।
  • Madras High Court
    गौरी आनंद
    ट्रांसजेंडर लोगों के समावेश पर बनाए गए मॉड्यूल को वापस लेने पर मद्रास हाई कोर्ट ने सीबीएसई को फटकार लगाई
    13 Dec 2021
    पिछले दिनों सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट से ट्रांसजेंडर बच्चों की शिक्षा से संबंधित एक शिक्षक प्रशिक्षण नियमावली को हटा दिया था, मद्रास हाईकोर्ट ने इसपर चिंता जताई है।
  • Julian Assange
    जॉन पिल्गेर
    जूलियन असांज का न्यायिक अपहरण
    13 Dec 2021
    हम में से कौन-कौन जूलियन असांज के साथ लम्बे समय तक चल रहे न्यायिक उपहास जैसे इस न्यायिक अपहरण के सिलसिले में महज़ तमाशाई बने रहने के बजाय उनके साथ खड़े होने के लिए तैयार हैं?
  • property card
    अनिल अंशुमन
    झारखंड: ‘स्वामित्व योजना’ लागू होने से आशंकित आदिवासी, गांव-गांव किए जा रहे ड्रोन सर्वे का विरोध
    13 Dec 2021
    आदिवासी समाज बनाम प्रशासन के इस तनाव का मूल कारण बन रहा है, प्रधानमंत्री द्वारा घोषित ‘स्वामित्व योजना’ लागू किये जाने के लिए पूरे इलाके के लोगों के गांव-घरों का ड्रोन से सर्वे कराया जाना। प्रशासन के…
  • jobs
    सुबोध वर्मा
    मोदी जी, शहरों में नौकरियों का क्या?
    13 Dec 2021
    पिछले कुछ वर्षों से 7-8 प्रतिशत की बेरोज़गारी दर के चलते शहरों में नौकरी चाहने वाले असहाय और निराश हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License