NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
फ़ैक्ट चेकः महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध में यूपी नंबर वन, है या नहीं?
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध के मामलों में कमी नहीं बल्कि वृद्धि हुई है। रेप के मामलों में कुछ कमी दर्ज की गई है। लेकिन महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश अब भी देश में शीर्ष स्थान पर है।
राज कुमार
15 Jan 2022
fact check
बीजेपी के चुनावी विज्ञापन का स्क्रीन शॉट

बीजेपी उत्तर प्रदेश के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो ट्वीट किया गया है जिसमें उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। वीडियो में सपा सरकार और भाजपा सरकार की तुलना की गई है। दावा किया गया है कि सपा सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष पर था। योगी के शासनकाल में शीर्ष पर है या नहीं, ये नहीं बताया गया।

लेकिन कहा गया है कि महिलाओं की तकदीर और तस्वीर दोनों ही बदल गई हैं। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध में कमी आई है और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

क्या सचमुच महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में कोई कमी आई है? क्या उत्तर प्रदेश अब महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में शीर्ष पर नहीं है?

महिला को समृद्धि का उपहार
यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार#आएगी_बीजेपी_ही pic.twitter.com/Ku3hcp0BXI

— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 12, 2022

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध के मामले

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सपा शासनकाल में उत्तर प्रदेश महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में शीर्ष पर था। तो क्या भाजपा के शासनकाल में उत्तर प्रदेश इस शीर्ष स्थान से कुछ नीचे आया है? इसके लिए हमें महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़ों पर नज़र डालनी होगी।

एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश वर्ष 2013 से लेकर 2016 तक महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में शीर्ष पर रहा है। सपा शासनकाल के इन चार सालों में कुल 1,55,802 मामले दर्ज़ हुए थे।

 वर्ष 2017 से 2020 तक भी चारों सालों में उत्तर प्रदेश महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में देश में शीर्ष पर ही है। भाजपा शासनकाल के इन चार सालों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में कमी नहीं बल्कि वृद्धि हुई है।

2017 से लेकर 2020 तक इन चार सालों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 2,24,694 मामले दर्ज हुए हैं। सपा शासनकाल में ये आंकड़ा 1,55,802 था। यानी कुल मामलों में23% की वृद्धि हुई है।

 उत्तर प्रदेश में रेप के मामले

 वीडियो में 2013 से लेकर 2016  के रेप के मामलों का आंकड़ा दिया गया है। लेकिन योगी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार  बनने के बाद के आंकड़े नहीं दिये गये हैं। यानी 2017 के बाद के आंकड़े नहीं बताए गए हैं।

 अगर दोनों सरकारों की तुलना करनी है तो कायदे से दोनों के शासनकाल के आंकड़ों की तुलना करनी होगी और देखना होगी कि क्या सचमुच भाजपा के शासनकाल में कोई कमी आई है।

 वीडियो में बताया गया है कि वर्ष 2013 में 3,050, वर्ष 2014 में 3,467, वर्ष 2015 में 3,025 और 2016 में 4,816 रेप के मामले दर्ज़ किए गए थे। 2013 से 2016 तक रेप के कुल 14,358 मामले दर्ज हुए थे।

 अगर हम भाजपा शासनकाल के आंकड़ों पर नज़र डालें तो पाएंगे कि कोई खास कमी नहीं आई है।

 वर्ष 2017 में 4,246, वर्ष 2018 में 3,946, वर्ष 2019 में 3,065 और वर्ष 2020 में 2,769 रेप के मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए हैं। सभी आंकड़ें एनसीआरबी की रिपोर्ट से लिए गए हैं।

 इस प्रकार 2017 से 2020 तक भाजपा शासनकाल में रेप के कुल 14,026 मामले दर्ज़ हुए हैं। ये संख्या सपा शासनकाल में 14,358 थी। यानी मामलों में बेहद मामूली कमी दर्ज की गई है।

 निष्कर्ष

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में कमी नहीं बल्कि वृद्धि हुई है। रेप के मामलों में कुछ कमी दर्ज की गई है। लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश अब भी देश में शीर्ष स्थान पर है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल गई हैं, ये दावा गलत है। भाजपा उत्तर प्रदेश द्वारा ट्वीट किया गया वीडियो भ्रामक है।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार एवं ट्रेनर हैं। आप सरकारी योजनाओं से संबंधित दावों और वायरल संदेशों की पड़ताल भी करते हैं। )

Uttar pradesh
fact check
UP Assembly Elections 2022
women safety
crimes against women
violence against women
UP police
Yogi Adityanath
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • spain
    डीडब्ल्यू
    स्पेन : 'कंप्यूटर एरर' की वजह से पास हुआ श्रम सुधार बिल
    08 Feb 2022
    स्पेन की संसद ने सरकार के श्रम सुधार बिल को सिर्फ़ 1 वोट के फ़ासले से पारित कर दिया- विपक्ष ने कहा कि यह एक वोट उनके सदस्य ने ग़लती से दे दिया था।
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव 2022 : बदहाल अस्पताल, इलाज के लिए भटकते मरीज़!
    08 Feb 2022
    भारतीय रिजर्व बैंक की स्टेट फाइनेंस एंड स्टडी ऑफ़ बजट 2020-21 रिपोर्ट के मुताबिक, हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड सरकार के द्वारा जन स्वास्थ्य पर सबसे कम खर्च किया गया है।
  • uttarakhand
    न्यूज़क्लिक टीम
    चमोली जिले का थराली विधानसभा: आखिर क्या चाहती है जनता?
    07 Feb 2022
    उत्तराखंड चुनाव से पहले न्यूज़क्लिक की टीम ने चमोली जिले के थराली विधानसभा का दौरा किया और लोगों से बातचीत करके समझने का प्रयास किया की क्या है उनके मुद्दे ? देखिए हमारी ग्राउंड रिपोर्ट
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    धर्म का कार्ड नाजी दौर में ढकेलेगा देश को, बस आंदोलन देते हैं राहत : इरफ़ान हबीब
    07 Feb 2022
    Exclusive इंटरव्यू में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने देश के Living Legend, विश्व विख्यात इतिहासकार इरफ़ान हबीब से उनके घर अलीगढ़ में बातचीत की और जानना चाहा कि चुनावी समर में वह कैसे देख रहे हैं…
  • Punjab
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाबः बदहाल विश्वविद्यालयों पर क्यों नहीं बात करती राजनैतिक पार्टियाँ !
    07 Feb 2022
    पंजाब में सभी राजनैतिक पार्टियाँ राज्य पर 3 लाख करोड़ के कर्ज़े की दुहाई दे रही है. इस वित्तीय संकट का एक असर इसके विश्वविद्यालयों पर भी पड़ रहा है. अच्छे रीसर्च के बावजूद विश्वविद्यालय पैसे की भारी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License