NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
किसान नेताओं ने कहा- सरकार कृषि कानूनों की वापसी के लिए बुलाए संसद का विशेष सत्र
किसानों ने ऐलान किया है कि 3 दिसंबर को भोपाल गैस त्रासदी का दिन है, इस दिन पूरे देश में तीन नए कृषि कानूनों, सरकार और पूंजीपतियों के पुतले जलाकर विरोध किया जाएगा।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
02 Dec 2020
PC
image courtesy ;Tribune

किसान आंदोलन का सांतवा दिन पूरा हो गया है। किसानों ने दिल्ली के तीन बॉर्डर सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर घेरा डेरा डाला हुआ है। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसानों की यूनियन ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की और साफ किया उनका आंदोलन तीनों कृषि कानूनों के पूर्ण रूप से वापसी के लिए है और जबतक यह नहीं होगा उनका आंदोलन जारी रहेगा।

कई किसान नेताओं ने सरकार पर किसानों के बीच फूट डालने का आरोप लगया। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि किसान संगठनों को बांट दिया जाए जिससे ये आंदोलन कमजोर हो जाए।

किसानों ने ऐलान किया किया कि 3 दिंसबर, जिस दिन सरकार ने उन्हें अगले दौर की बातचीत के लिए बुलाया है, इस दिन भोपाल गैस त्रासदी की बरसी भी है। इसलिए पूरे देश में सरकार और नए कृषि कानूनों के साथ पूंजीपतियों के पुतले जलाकर विरोध किया जाएगा। 5 दिसंबर को केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। 7 दिसंबर को देश के सम्मानित लोग हमारे आंदोलन के समर्थन में अपने अवार्ड सरकार को वापस देंगे।

पंजाब के किसान नेता और क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता दर्शन पाल ने कहा कि हम सरकार को अपनी तरफ से सभी बिंदुओं को लिखकर भेज देंगे। सरकार उनको माने या न माने। हमारी मांग है कि सरकार सदन बुलाकर इन कानूनों को रद्द करे।

आपको बता दें कि मंगलवार, एक दिंसबर को सरकार ने किसान नेताओं से बातचीत की थी और कहा था कि आप लिखित में दीजिए की आपको किन बिन्दुओ पर आपत्ति है।

प्रदर्शनकारी किसानों के नेताओं ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमारा संघर्ष जारी रहेगा। अगर सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी तो हम दिल्ली की और सड़कों को अवरुद्ध करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि केरल ये यूपी तक, राजस्थान से ओडिशा तक के किसानों ने बैठक कर कहा है कि हम इस संघर्ष को आगे लेकर जाएंगे। इसके साथ ही किसान नेता दर्शन पाल का कहना है कि राकेश टिकैत ने हमें आश्वासन दिया है कि वो हमारे साथ हैं। जो फ़ैसला लेंगे उसके साथ हैं।

हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा अगर सरकार हमारी मांगें नहीं मानेंगी तो हम और कदम उठाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि जिस तरह सेना और पुलिस के लोग उनका समर्थन कर रहे हैं वो सरकार के लिए खतरे की घंटी है।  

सिंघु बॉर्डर पर किसानों के लिए खाना लेकर पहुंचे छात्र

दिल्ली (भाषा): पिछले सात दिन से दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन् कर रहे किसानों के लिए बुधवार को हरियाणा के सोनीपत जिले से करीब 20 किशोर झोले में खाने-पीने का सामान लेकर पहुंचे।

खाने-पीने का सामान लाने वालों में अधिकतर स्कूली छात्र थे। इनमें 14 वर्षीय रोहित धांडी भी शामिल था जो 10 वीं कक्षा में पढ़ता है और दो ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल होने के बाद सिंघु बॉर्डर प्रदर्शन कर रहे किसानों को खाना पहुंचाने के लिए आया।

उसने कहा, ‘‘हम सभी किसान परिवार से आते हैं और इसलिए उनकी भावनाओं को समझते हैं। हम प्रदर्शनकारियों को बांटने के लिए खाने का सामान लेकर पहुंचे हैं।’’

अन्य किशोर 14 वर्षीय अंकुश सरोहा ने कहा, ‘‘हमारे पास लस्सी, रोटी, सब्जी, मिठाईयां, पुरी, फल, पानी आदि है। यह पहला दिन है जब हम आए हैं और आगे भी आना चाहते हैं।’’

दवा की दुकान चलाने वाले 20 वर्षीय संदीप दहिया ने कहा कि उनका परिवार भी प्रदर्शन का समर्थन कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपने परिवारों से अनुमति ली और वे बहुत सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने हमसे नहीं पूछा क्यों यह कर रहे हो बल्कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों के लिए खाने के पैकेट तैयार करने में मदद की। हम यहां जरूरी सामान बांट रहे हैं।’’

 

Agricultural laws
farmers protest
Singhu Border
Delhi

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

दिल्ली : फ़िलिस्तीनी पत्रकार शिरीन की हत्या के ख़िलाफ़ ऑल इंडिया पीस एंड सॉलिडेरिटी ऑर्गेनाइज़ेशन का प्रदर्शन

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

महानगरों में बढ़ती ईंधन की क़ीमतों के ख़िलाफ़ ऑटो और कैब चालक दूसरे दिन भी हड़ताल पर

दिल्ली: बर्ख़ास्त किए गए आंगनवाड़ी कर्मियों की बहाली के लिए सीटू की यूनियन ने किया प्रदर्शन

देशव्यापी हड़ताल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में दिखा व्यापक असर

DTC ठेका कर्मचारियों ने अभियान चलाकर केजरीवाल सरकार को दी चेतावनी, 'शवयात्रा' भी निकाली


बाकी खबरें

  • mayawati
    कृष्ण सिंह
    मुद्दा: सवाल बसपा की प्रासंगिकता का नहीं, दलित राजनीति की दशा-दिशा का है
    26 Feb 2022
    जहां तक बसपा की राजनीतिक प्रासंगिकता का प्रश्न है, तो दो या तीन चुनाव हारने से किसी भी पार्टी की प्रासंगिकता खत्म नहीं होती है। लेकिन असल प्रश्न यह है कि पार्टी की राजनीतिक दशा और दिशा क्या है? साथ…
  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    काश! अब तक सारे भारतीय छात्र सुरक्षित लौट आते
    26 Feb 2022
    बहुत सारे काश हैं, लेकिन क्या कीजिए...युद्धग्रस्त यूक्रेन में फिलहाल करीब 20,000 भारतीय फंसे हुए हैं जिनमें ज्यादातर छात्र हैं। भारत सरकार ने अब उनकी वापसी के प्रयास शुरू किए हैं। एयर इंडिया का विमान…
  • लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव, पांचवा चरण : ख़त्म हो सकती है भाजपा की चुनौती
    26 Feb 2022
    पांचवें चरण के मतदान के साथ यूपी चुनाव 2022 में भाजपा की चुनौती खत्म हो सकती है, क्योंकि इसके बाद पूर्वांचल के आखिरी दो चरणों में बदले सामाजिक समीकरणों के चलते भाजपा की संभावनाएं  क्षीण हो चुकी हैं।
  • Russia
    पीपल्स डिस्पैच
    हम यूक्रेन की निष्पक्षता पर बातचीत करने के लिए प्रतिनिधि मंडल भेजने को तैयार- रूस
    26 Feb 2022
    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ कीव और यूक्रेन के अन्य शहरों के आसपास लड़ाई चल रही है। संयुक्त राष्ट्रसंघ की शरणार्थी संस्था के मुताबिक़, इस युद्ध की वज़ह से फिलहाल 1 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।
  • tomb
    तारिक़ अनवर
    अयोध्या: राजनीति के कारण उपेक्षा का शिकार धर्मनिरपेक्ष ऐतिहासिक इमारतें
    26 Feb 2022
    यह शहर सिर्फ़ मंदिरों ही नहीं मकबरों और स्मारकों से भी भरा हुआ है जो देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब या हिंदू और मुस्लिम संस्कृतियों के आपसी मेल का प्रतीक है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License