NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
किसानों, स्थानीय लोगों ने डीएमके पर कावेरी डेल्टा में अवैध रेत खनन की अनदेखी करने का लगाया आरोप
खनन की अनुमति 3 फ़ीट तक कि थी मगर 20-30 फ़ीट तक खनन किया जा रहा है।
श्रुति एमडी
18 May 2022
Translated by महेश कुमार
Illegal mining
सीपीआई (एम) के नेतृत्व में स्थानीय लोगों और किसानों ने तमिलनाडु के मयिलादुथुराई में कावेरी डेल्टा में रेत के अंधाधुंध खनन का विरोध किया। छवि सौजन्य: पी षणमुगम

कावेरी डेल्टा जिलों के किसानों और स्थानीय लोगों ने सत्तारूढ़ द्रमुक सरकार पर नदी बेसिन में रेत के अंधाधुंध खनन के प्रति लापरवाही का आरोप लगाया है।

अदालत के आदेशों और अवैध गतिविधियों की पुष्टि करने वाली कई रिपोर्टों के मिलने के बावजूद, इस क्षेत्र में खनन की तीन फीट की अनुमत सीमा के मुकाबले 20-30 फीट गहरे तक रेत का खनन किया जा रहा है, जबकि इसे फरवरी 2020 में संरक्षित कृषि क्षेत्र घोषित कर दिया गया था।

रेत का बेरोकटोक खनन भूजल स्तर को प्रभावित कर रहा है, जो भूमि को खारा बना रहा है, लेकिन बावजूद इसके कॉन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई)  अधिक रेत खदानों की मांग कर रही है।

रेत की लूट का विरोध

2,000 से अधिक स्थानीय लोगों और किसानों ने भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व में 5 मई को कलेक्टर कार्यालय के सामने आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में भाग लिया, और इसके माध्यम से कावेरी नदी की उत्तरी शाखा कोलिडम नदी में मयिलादुथुराई जिले के सामने अवैध रेत खनन को समाप्त करने की मांग की है। 

मयिलादुथुराई के माकपा के सचिव, टी श्रीनिवासन ने न्यूज़क्लिक को बताया कि "कोलिडम नदी में तट पर जलाशय के ठीक बगल में दो खदानें हैं, जो अवैध है"। “वे रेत खनन के लिए अनुमत सीमा से 30 से 35 गुना अधिक लूट रहे हैं या खनन कर रहे हैं। यह ख़तरनाक है। पानी का खारापन दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है क्योंकि जितना अधिक वे खोदते हैं, उतना ही अधिक खारा पानी मीठे पानी में मिल जाता है। उस पानी का उपयोग खेती और पीने के लिए नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा, खनन से नदी एक दलदल वाली भूमि बन जाएगी।”

श्रीनिवासन के अनुसार, कोलिडम नदी मयिलादुथुराई, तंजावुर, पुदुक्कोट्टई, शिवगंगई और रामनाथपुरम जिलों में लगभग 2.5 करोड़ लोगों को पीने के पानी का प्रदान करती है। “स्पष्ट रूप से रेत लूट के प्रमाण के बावजूद, स्थानीय द्रमुक सदस्य इसे गाद निकालने की प्रक्रिया बता रहे  हैं। वे इस बात पर भी जोर दे रहे हैं कि बाढ़ को रोकने के लिए गाद निकालना जरूरी है।"

इसके अलावा, रेत को कथित रूप से काला बाजार में 10,000 रुपये से 11,000 रुपये प्रति यूनिट बेचा जा रहा है जबकि सरकारी दर 1,000 रुपये प्रति यूनिट है।

पारिस्थितिक प्रभाव

मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज के एक सेवानिवृत्त फेकल्टी सदस्य और जल प्रबंधन के विशेषज्ञ एस. जनकराजन ने कहा कि, “रेत, जिसे जमा करने में बहुत समय लगता है, बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पानी को संग्रहीत करता है और नदी के किनारे का जलभृत बनाता है। यहां तक ​​कि अगर नदी सूख भी जाती है, तो भी जलभृत पानी रोके रखता है जिसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।”

जनकराजन ने बताया कि, रेत की मात्रा के आधार पर, "उस हद तक ही खनन किया जा सकता जिस हद तक जलभृत अछूता रहे। पल्लार नदी में एक बहुत समृद्ध जलभृत था लेकिन हमने उसे खो दिया।" दूसरी ओर, "नदी के प्रवाह के वेग को अपस्ट्रीम से डाउनस्ट्रीम तक बनाए रखने के लिए नियमित रूप से गाद निकालना आवश्यक है। प्रवाह में रोज़ाना की गिरावट और गुरुत्वाकर्षण को बनाए रखना होगा। यदि कुछ स्थानों पर अत्यधिक गाद निकाल दी जाती है, तो पानी फंस जाएगा और प्रवाह में बाधा उत्पन्न होगी।

जनकराजन ने कहा कि, गाद निकालने के नाम पर “अवैध रूप से रेत का खनन किया जा रहा है। यह नदी और स्थानीय क्षेत्र दोनों के लिए बुरा है। जलभराव सूख जाएगा। कई जगहों पर मिट्टी दिखाई दे रही है जिसके बाद पानी नहीं बह पाएगा। इसे इस मुकाम तक कभी नहीं पहुंचना चाहिए था।”

धमकियों के सामने नहीं झुकना 

श्रीनिवासन ने आरोप लगाया कि खनिकों का विरोध करने वालों को एजेंट धमका रहे हैं। "वे कहते हैं, 'तुम खुले में नहीं घूम पाओगे।' वे सोशल मीडिया पर हमें गालियां दे रहे हैं। हमने संबंधित अधिकारियों को तीन ज्ञापन सौंपे हैं। पुलिस ने कहा है कि उनके हाथ बंधे हुए हैं।"

सत्ता में आने से पहले, डीएमके ने मांग की कि कावेरी डेल्टा को संरक्षित कृषि क्षेत्र घोषित किया जाए। 2020 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले, एआईएडीएमके के मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीसामी ने कावेरी डेल्टा के आठ जिलों को एक विशेष संरक्षित कृषि क्षेत्र में वर्गीकृत किया था।

12 मई को तमिलनाडु संरक्षित कृषि क्षेत्र विकास प्राधिकरण की पहली बैठक में सीएम एमके स्टालिन ने बड़े वादे करते हुए कहा था कि सरकार, कावेरी डेल्टा में कृषि गतिविधियों को प्रभावित करने वाले किसी भी उद्योग को अनुमति नहीं देगी। उन्होंने कहा, "यह सरकार किसानों और कृषि के हितों की रक्षा करने और कृषि से जुड़े उद्योगों में रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने पर केंद्रित रहेगी।" हालांकि, हकीकत इससे काफी अलग है।

माकपा ने दोहराया है कि स्टालिन को राज्य विधानसभा में अवैध रेत खनन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करनी चाहिए। मांग पूरी नहीं होने पर पार्टी जल्द ही अगला विरोध प्रदर्शन करेगी।

Sand Mining in Cauvery Basin
DMK Government
Tamil Nadu protected agricultural zone
farmers
Cauvery Delta
MK Stalin
AIADMK

Related Stories

किसानों और सत्ता-प्रतिष्ठान के बीच जंग जारी है

हिसारः फसल के नुक़सान के मुआवज़े को लेकर किसानों का धरना

तमिलनाडु : विकलांग मज़दूरों ने मनरेगा कार्ड वितरण में 'भेदभाव' के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

तमिलनाडु: ग्राम सभाओं को अब साल में 6 बार करनी होंगी बैठकें, कार्यकर्ताओं ने की जागरूकता की मांग 

आख़िर किसानों की जायज़ मांगों के आगे झुकी शिवराज सरकार

MSP पर लड़ने के सिवा किसानों के पास रास्ता ही क्या है?

सार्वजनिक संपदा को बचाने के लिए पूर्वांचल में दूसरे दिन भी सड़क पर उतरे श्रमिक और बैंक-बीमा कर्मचारी

झारखंड: केंद्र सरकार की मज़दूर-विरोधी नीतियों और निजीकरण के ख़िलाफ़ मज़दूर-कर्मचारी सड़कों पर उतरे!

दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को मिला व्यापक जनसमर्थन, मज़दूरों के साथ किसान-छात्र-महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • Bakhtawarpur
    न्यूज़क्लिक टीम
    बख्तावरपुर : शहर बसने की क़ीमत गाँव ने चुकाई !
    19 Oct 2021
    दिल्ली के नरेला के पास बसे बख्तावरपुर गाँव के निवासी शहर के बसने की क़ीमत चुका रहे है. उनका आरोप है कि दिल्ली सरकार ने उनको उनके हाल पर छोड़ दिया है. वे बरसों से अपने इलाक़े के लिए एक अदद नाले की…
  • Muzaffarpur rail
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार में भी दिखा रेल रोको आंदोलन का असर, वाम दलों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया
    19 Oct 2021
    संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने और कृषि कानून और श्रम कोड रद्द करने सहित अन्य कई मांगें उठाई।
  • MK Stalin
    विग्नेश कार्तिक के.आर., विशाल वसंतकुमार
    तमिलनाडु-शैली वाला गैर-अभिजातीय सामाजिक समूहों का गठबंधन, राजनीति के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों है? 
    19 Oct 2021
    देश में तमिलनाडु के पास सबसे अधिक सामाजिक रुप से विविध विधायी प्रतिनिधित्व है, और साथ ही देश में सभी जातीय समूहों का समानुपातिक प्रतिनिधित्व मौजूद है।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: ख़ाकी का 'भगवा लुक'
    19 Oct 2021
    कर्नाटक के उडूपी ज़िले में एक पुलिस थाने के कभी सिपाहियों ने वर्दी की जगह भगवा रंग के कपड़े पहने। फिर तर्क आया कि विजयदशमी का दिन था इसलिए वर्दी की जगह “भगवा लुक” का आनंद ले लिया। 
  • Women Hold Up More Than Half the Sky
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    महिलाएँ आधे से ज़्यादा आसमान की मालिक हैं
    19 Oct 2021
    हाल ही में जारी हुए श्रम बल सर्वेक्षण पर एक नज़र डालने से पता चलता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली 73.2% महिला श्रमिक कृषि क्षेत्र में काम करती हैं; वे किसान हैं, खेत मज़दूर हैं और कारीगर हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License