NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
किसानों का राष्ट्रपति के नाम ‘रोषपत्र’
“हम भारत के किसान बहुत दुख और रोष के साथ अपने देश के मुखिया को यह चिट्ठी लिख रहे हैं...”
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
26 Jun 2021
किसानों का राष्ट्रपति के नाम ‘रोषपत्र’

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज 26 जून पूरे देश में "खेती बचाओ, लोकतंत्र बचाओ" #SaveFarming_SaveDemocracy दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर किसान पूरे देश मे राजभवनों पर प्रदर्शन कर राज्यपालों के माध्यम से राष्ट्रपति को रोषपत्र भेज रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस रोषपत्र में क्या कहा गया है-

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जारी इस रोषपत्र में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को संबोधित करते हुए कहा गया है कि “हम भारत के किसान बहुत दुख और रोष के साथ अपने देश के मुखिया को यह चिट्ठी लिख रहे हैं। आज 26 जून को अपने मोर्चे को सात महीने पूरे होने पर खेती बचाने और इमरजेंसी दिवस पर लोकतंत्र को बचाने की दोहरी चुनौती को सामने रखते हुए हर प्रदेश से हम यह रोषपत्र आप तक पहुंचा रहे हैं...”।

पत्र में केंद्र सरकार के कृषि संबंधी तीन क़ानूनों को काले क़ानून बताते हुए कहा गया है, “आपकी मोहर से चलने वाली भारत सरकार ने हमें दिए तीन काले कानून जो हमारी नस्लों को बर्बाद कर देंगे, जो खेती को हमारे हाथ से छीनकर कंपनियों की मुट्ठी में सौंप देंगे...”।

किसानों ने राष्ट्रपति से कहा है कि “ आप जानते हैं कि हम सरकार से दान नहीं मांगते, बस अपनी मेहनत का सही दाम मांगते हैं”।

पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि “पिछले सात महीने में भारत सरकार ने किसान आंदोलन तोड़ने के लिए लोकतंत्र की हर मर्यादा की धज्जियां उड़ाई हैं…। हमारे 500 से ज़्यादा साथी इस आंदोलन में शहीद हो गए। आप ने सबकुछ देखा सुना होगा, मगर आप चुप रहे”।

पत्र में राष्ट्रपति से अपील की गई है कि “ आप केंद्र सरकार को यह निर्देश दें कि वह किसानों की इन न्यायसंगत मांगों को तुरंत स्वीकार करे, तीनों किसान विरोधी कानूनों को रद्द करे और एमएसपी (सी2+50%) पर खरीद की कानूनी गारंटी दे”।

farmers protest
Farm Bills
Save Democracy
Save Agriculture-Save Democracy
Samyukt Kisan Morcha
#SaveFarming_SaveDemocracy
Ram Nath Kovind

Related Stories

जन-संगठनों और नागरिक समाज का उभरता प्रतिरोध लोकतन्त्र के लिये शुभ है

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

मोदी सरकार की वादाख़िलाफ़ी पर आंदोलन को नए सिरे से धार देने में जुटे पूर्वांचल के किसान

ग़ौरतलब: किसानों को आंदोलन और परिवर्तनकामी राजनीति दोनों को ही साधना होगा

एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार

1982 की गौरवशाली संयुक्त हड़ताल के 40 वर्ष: वर्तमान में मेहनतकश वर्ग की एकता का महत्व

किसानों को आंदोलन और राजनीति दोनों को साधना होगा

किसानों ने 2021 में जो उम्मीद जगाई है, आशा है 2022 में वे इसे नयी ऊंचाई पर ले जाएंगे

ऐतिहासिक किसान विरोध में महिला किसानों की भागीदारी और भारत में महिलाओं का सवाल


बाकी खबरें

  • कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर के विरोध में बनारस के प्रेस कॉन्फ्रेंस करते पार्टी के वरिष्ठ नेता। 
    विजय विनीत
    मिर्ज़ापुर: यूपी में मुकदमे बने हथियार!, सियासत गरमाई
    03 Jul 2021
    योगी सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी के पौत्र और प्रप्रौत्र समेत 42 लोगों के खिलाफ संगीन आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद सियासत गरमा गई है।
  • जिससे पहले बड़ी टेक कंपनियां क़ाबू से बाहर हो जाएं, उससे पहले उन पर लगाम कसने की ज़रूरत
    वसंत आदित्य जे
    इससे पहले बड़ी टेक कंपनियां क़ाबू से बाहर हो जाएं, उन पर लगाम कसने की ज़रूरत!
    03 Jul 2021
    हाल ही में कर्नाटक हाई कोर्ट आदेश की रौशनी में अमेज़ॉन और फ़्लिपकार्ट की तरफ़ से भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा इन दो कंपनियों के ख़िलाफ़ निर्देशित जांच पर रोक लगाने की मांग को ख़ारिज कर दिया गया है।
  • जी-7 रियलिटी चेक
    नटाली र्होडेस
    जी-7 रियलिटी चेक
    03 Jul 2021
    जून की शुरुआत में, दुनिया के सात सबसे अमीर देशों के नेताओं ने वैश्विक स्वास्थ्य, जलवायु और टैक्स के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए इंग्लैंड में शिखर वार्ता की। हालाँकि दुनिया अभी भी भयंकर महामारी की…
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 44,111 नए मामले, 738 मरीज़ों की मौत
    03 Jul 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 44,111 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 4 लाख 95 हज़ार 533 हो गयी है।
  • ओएफबी: केंद्र के ‘कड़े’ अध्यादेश के ख़िलाफ़ रक्षा महासंघों ने अखिल भारतीय काला दिवस मनाने का फ़ैसला किया
    रौनक छाबड़ा
    ओएफबी: केंद्र के ‘कड़े’ अध्यादेश के ख़िलाफ़ रक्षा महासंघों ने अखिल भारतीय काला दिवस मनाने का फ़ैसला किया
    03 Jul 2021
    उन्होंने केंद्र को “आवश्यक रक्षा सेवाओं” में कार्यरत लोगों द्वारा आंदोलन और हड़ताल की कार्रवाई करने पर रोक लगाने वाले अध्यादेश के खिलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के समक्ष शिकायत दर्ज करने का भी फैसला…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License