NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
नज़रिया
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
बीच बहस: आह किसान! वाह किसान!
बंगाल में किसान के घर खाना खाते अमित शाह की तस्वीरें देखकर दिल्ली के विज्ञान भवन की वह तस्वीरें भी याद आ गईं जब किसानों ने वार्ता के दौरान सरकार का खाना खाने से इंकार कर दिया था और लंगर से आए भोजन को ज़मीन पर बैठकर खाया था। काश...!
मुकुल सरल
19 Dec 2020
बंगाल में किसान के घर खाना खाते अमित शाह की तस्वीर

दिल्ली के बॉर्डर पर किसानों को ठिठुरता छोड़कर देश के गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंच गए हैं और वो भी किसलिए- पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए। वे और उनके मंत्री-सहयोगी अब हर चौथे-आठवें दिन बंगाल पहुंच रहे हैं।  इससे पहले वे बिहार में और उसके बाद हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में बिज़ी थे। शायद अब उनके पास देश में चुनाव की तैयारियों के अलावा कोई काम ही नहीं बचा है। और जैसे कोरोना भी शायद ख़त्म हो गया है, जबकि इसी कोरोना के नाम पर उन्होंने संसद का शीत सत्र रद्द कराया है।  

अमित शाह ने आज शनिवार को मिदनापुर में पहले एक किसान के घर दोपहर का भोजन भी किया है, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि नमक का क़र्ज़ भी अदा करना होता है। ये किसान भले उनकी पार्टी भाजपा का समर्थक या कार्यकर्ता हो, लेकिन अगर वाकई किसान है, तो उसे भी किसानों के दुख-दर्द का पता होना चाहिए और उसके घर भोजन करने वालों को भी जान लेना चाहिए कि किसान सबको खिलाने की क्षमता रखता है, बस हम ही उसका क़र्ज़ अदा नहीं कर पाते बल्कि उसे ही क़र्ज़ में धकेल देते हैं।

फोटो साभार : इंडिया टुडे 

किसान के घर खाना खाते अमित शाह की मनोहारी तस्वीरें देखकर दिल्ली के विज्ञान भवन की वह तस्वीरें भी याद आ गईं जब किसानों ने समझौता वार्ता के दौरान सरकार का खाना खाने से इंकार कर दिया था और लंगर से आए भोजन को ज़मीन पर बैठकर खाया था।

फोटो साभार : एनडीटीवी 

काश! आप या आपके मंत्री उसी समय उनके साथ ज़मीन पर बैठकर लंगर का खाना खा लेते यानी “अपना सिंहासन छोड़कर धरातल पर आकर किसानों की समस्या को समझते और सुलझाते” तो आज ये तस्वीरें बनाने और दिखाने की ज़रूरत न पड़ती।

वैसे बंगाल का हाल देखकर लगता है कि अगर आज पूरे देश में चुनाव होते...तो मोदीजी, शाह जी किसान के घर जाने की बजाय खुद ही किसान बन जाते!

आज अमित शाह के किसान के घर खाना खाते हुए देखकर लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले इसी तरह कई राज्यों में आपको नेताओं के किसानों, दलितों के घर जाने, खाना खाने और रात बिताने की तस्वीरें ज़रूर याद आ गई होंगी। मुझे तो एक और तस्वीर याद आ गई, वो है प्रधानमंत्री द्वारा सफ़ाकर्मियों के पांव धोने की तस्वीर।

आपको याद है न कि लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी, 2019 में कुंभ मेले के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज (इलाहाबाद) में खुद पांच सफ़ाईकर्मियों के पांव धोए थे, उस तस्वीर को किस तरह वायरल कर भुनाया गया था। यह अलग बात है कि उसके बाद उन्होंने या उनकी सरकार ने सफ़ाईकर्मियों की तरफ़ पलटकर नहीं देखा कि आज भी क्यों उनके पांव कीचड़ में सने हैं, क्यों आज भी सर पर मैला ढोया जा रहा है।

ख़ैर, अभी भी देर नहीं हुई है, अभी भी समस्याओं का समाधान हो सकता है, बस ध्यान केवल ख़ुद खाना खाने की बजाय खाना उपजाने वालों पर, खाना कमाने वालों पर लगाना होगा।

West Bengal
West Bengal Elections 2021
Amit Shah
BJP
farmers protest
Farm bills 2020
Modi government
Narendra modi

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

पश्चिम बंगालः वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चाय बागान के कर्मचारी-श्रमिक तीन दिन करेंगे हड़ताल

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

विशाखापट्टनम इस्पात संयंत्र के निजीकरण के खिलाफ़ श्रमिकों का संघर्ष जारी, 15 महीने से कर रहे प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    आंगनवाड़ी की महिलाएं बार-बार सड़कों पर उतरने को क्यों हैं मजबूर?
    23 Feb 2022
    प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा घोषणाओं और आश्वासनों के बावजूद उन्हें अभी तक उनका सही बकाया नहीं मिला है। एक ओर दिल्ली सरकार ने उनका मानदेय घटा दिया है तो…
  • nawab malik
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हम लड़ेंगे और जीतेंगे, हम झुकेंगे नहीं: नवाब मलिक ने ईडी द्वारा गिरफ़्तारी पर कहा
    23 Feb 2022
    लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय से बाहर निकले मलिक ने मीडिया से कहा, '' हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम झुकेंगे नहीं।'' इसके बाद ईडी अधिकारी मलिक को एक वाहन में बैठाकर मेडिकल…
  • SKM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बंगाल: बीरभूम के किसानों की ज़मीन हड़पने के ख़िलाफ़ साथ आया SKM, कहा- आजीविका छोड़ने के लिए मजबूर न किया जाए
    23 Feb 2022
    एसकेएम ने पश्चिम बंगाल से आ रही रिपोर्टों को गम्भीरता से नोट किया है कि बीरभूम जिले के देवचा-पंचमी-हरिनसिंह-दीवानगंज क्षेत्र के किसानों को राज्य सरकार द्वारा घोषित "मुआवजे पैकेज" को ही स्वीकार करने…
  • राजस्थान विधानसभा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान में अगले साल सरकारी विभागों में एक लाख पदों पर भर्तियां और पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा
    23 Feb 2022
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वित्तवर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए समस्त कर्मचारियों के लिए आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। इसी…
  • चित्र साभार: द ट्रिब्यून इंडिया
    भाषा
    रामदेव विरोधी लिंक हटाने के आदेश के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया की याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया
    23 Feb 2022
    फेसबुक, ट्विटर और गूगल ने एकल न्यायाधीश वाली पीठ के 23 अक्टूबर 2019 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें और गूगल की अनुषंगी कंपनी यूट्यूब को रामदेव के खिलाफ मानहानिकारक आरोपों वाले वीडियो के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License