NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
नीलगायों के आतंक से किसान परेशान, नुक़सान का नहीं मिलता मुआवज़ा
"इस पर सरकार की तरफ़ से कोई पहल नहीं की गई। हमारे सारण ज़िले का क़रीब दो-तिहाई हिस्सा नीलगाय से प्रभावित है। ये किसी भी तरह की फ़सल को नहीं छोड़ती है।"
एम.ओबैद
25 Oct 2021
nilgai

बिहार में नीलगाय की बढ़ती संख्या से एक तरफ जहां किसान परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ इसके चलते सड़कों पर राहगीर हादसों के शिकार हो रहे हैं। ये झुंड में आते हैं और खेतों में खड़ी फसलों के चट कर जाते हैं जिससे किसानों के सामने फसल बचाने की समस्या पैदा हो गई है। पूरे बिहार का यही हाल है। इसको लेकर किसानों ने कई बार शासन-प्रशासन से गुहार लगाई। सरकार की ओर से नीलगायों को नियंत्रित करने के लिए नसबंदी समेत कई तरह की कार्रवाई की बात सामने आई थी लेकिन स्थिति फिलहाल जस की तस बनी हुई है। इसके झुंड फसलों को खाने के साथ साथ ये पूरे खेत को रौंद देते है जिससे फसलें नष्ट हो जाती है।

कोई मुआवज़ा नहीं मिलता

सारण जिले के किसान शिवशंकर कहते है, "इस [नीलगाय] को लेकर सीपीआइएम के विधायक दल के नेता व विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने सदन में इस साल मार्च महीने में सवाल उठाया था। उन्होंने बखूबी इस मुद्दे को उठाया लेकिन सरकार की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। सरकार कार्रवाई करने की बात कह कर निकल गई लेकिन इस पर सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं किया गया। हमारे सारण जिला का करीब दो-तिहाई हिस्सा नीलगाय से प्रभावित है। ये किसी भी तरह के फसल को नहीं छोड़ती है। कोई भी फसल इससे बच नहीं पाता है, किसान परेशान हैं। दूसरी ओर हमारे यहां लोग धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत है जिसके चलते इसको मार कर खाने वालों के लिए भी समस्या है। धार्मिक दृष्टि से इस पर अड़ंगा लग जाता है और सामाजिक द्वेष पैदा करने का काम किया जाता है। नीलगायों से किसानों की जिस तरह फसलें बर्बाद हो रही है ऐसे में सरकार की ओर से इसका शिकार करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। इस मामले अब तक सरकार और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ये पशु किसानों का जब फसल बर्बाद कर देते हैं तो सरकार की ओर से कोई मुआवजा भी नहीं मिलता है। किसानों की दशा पहले से बदतर है। ऐसे में इस तरह सरकार की तरफ से की जा रही उदासीनता से उनकी हालत और बदतर हो रही है। किसानों को उनकी फसल की लागत का आधा भी उन्हें नहीं मिल पाता है। अगर उत्पादन सही सलामत हो जाए तो हर एक किसानों की हालत सुधर जाएगी। किसान किसी का मोहताज नहीं रहेगा।"

सरकार के पास कोई योजना नहीं

वैशाली जिले के किसान और सामाजिक कार्यकर्ता संजीव बताते है, "सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एक तरह से कहा जाए तो ये सरकार द्वारा प्रायोजित आतंक है। इससे किसान लूटे जा रहे हैं। नीलगाय के चलते किसान सही तरीके से खेती नहीं कर पाते हैं। इसको नियंत्रित करने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। साल 2019 में सरकार की ओर से कुछ कार्रवाई की गई थी। नीलगायों को मारने के लिए सरकार का आदेश आया था। इसको लेकर कुछ शूटर बहाल किए गए थे। लेकिन सरकार की मंशा थी कि इसको विवाद में डाल दिया जाए। जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक जिंदा नीलगाय प्रशासन की निगरानी में दफना दिया गया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इसको लेकर मानवाधिकार के लोग सक्रिय हुए और मामला ठंडे बस्ते में चला गया।"

नीलगायों की नसबंदी

इस साल मार्च महीने में ये बात सामने आई थी कि सरकार नीलगायों की नसबंदी कराएगी जिससे इसकी संख्या में वृद्धि रुकेगी। बिहार में हाथी व सुअर जैसे जानवरों से होने वाले फसलों के नुकसान का मुआवजा देने का प्रावधान है लेकिन नीलगाय से होने वाले नुकसान पर मुआवजा देने का प्रावधान नहीं। ऐसे में बिहार सरकार नीलगायों को पकड़ेगी और उनकी नसबंदी कराएगी। 4 मार्च को विधान परिषद को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री नीरज कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी था। उस दौरान विधान परिषद में चल रही कार्यवाही के दौरान मंत्री ने कहा था कि फसल के नुकसान होने की स्थिति में नीलगायों और सूअरों को मारने के निर्देश दिए जाते हैं। वन प्रमंडल पदाधिकारी को 100 और वन संरक्षक को 500 नीलगायों को मारने की अनुमति देने का अधिकार है। प्रभावित किसान द्वारा नीलगायों को मारने के लिए आवेदन दिया जाता है। आवेदन के बाद विभाग द्वारा मारने की कार्रवाई की जाती है।

तीन दिनों में क़रीब 250 नीलगायों को मारा गया

बिहार के मोकाम टाल इलाके में जून 2016 तीन दिनों में करीब 250 गायों को मारा गया था। इसको लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि जिस तरह से नील गायों को मारा गया है उसके लिए पर्यावरण मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा था कि बिहार में नीतीश सरकार ने ही 250 से अधिक बेजुबान नीलगायों को मरवाया। उन्होंने जो किया वो बेहद शर्मनाक है।

बता दें कि मोकामा टाल क्षेत्र में फसलों की बर्बादी को बढ़ता देख वहां के किसान शूटरों की मदद से नीलगायों का सफाया करना शुरू किया था। इन नीलगायों को मारने के लिए हैदराबाद से शूटरों की टीम बुलाई गई थी। वहीं हजारों से अधिक नीलगायों को जंगली क्षेत्रों में भगाया गया था। एक अनुमान के मुताबिक मोकामा टाल क्षेत्र में करीब दस हजार से अधिक नीलगाय थें।

साल 2013 में नीतीश सरकार ने नीलगायों को संरक्षित जीवों की सूची से बाहर कर दिया था। केंद्र सरकार से नीलगायों को मारने की इजाजत मांगी गई थी।

नीलगायों से हादसे में मौत

करीब दो हफ्ते पहले छपरा के इसुआपुर इलाके के रामचौरा गांव के एक 22 वर्षीय युवक की मौत मोटरसाइकिल पर नील गाय के कूदने से हो गई। वह इसुआपुर बाजार से मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में एक नीलगय उसके मोटरसाइकिल पर कूद गया जिससे वे सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए छपरा से पटना ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

उधर 5 अक्टूबर को समस्तीपुर जिले में नील गाय की ठोकर से बाइक सवार समेत तीन लोग जख्मी हो गए। इस हादसे में एक महिला की स्थिति गंभीर हो गयी थी। महिला अपने पोते व बहु के साथ बाइक से ही समस्तीपुर इलाज कराने जा रही थी। इसी दौरान उजियारपुर प्रखंड के अंगारघाट थाना क्षेत्र में रेबाड़ी ढाला के पास पहुंचने पर अचानक नीलगाय का झुंड सड़क पर एक ओर से दूसरी ओर गुजरने लगा तभी ये हादसा हुआ।

3 अक्टूबर को बिहार के मोतिहारी में राजमार्ग 27 पर एक कार नीलगाय से टकरा गयी थी जिससे कार अनियंत्रित हो कर पलट गई। संयोगवश इस घटना में कार सवार बाल बाल बच गए। वहीं नीलगाय की मौत हो गई।

Nilgai Menace
Crop Damage
Bihar government
Nilgai Culling
Farmers Asian Antelope
Blu Bull
Nitish Kumar

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बिहार : दृष्टिबाधित ग़रीब विधवा महिला का भी राशन कार्ड रद्द किया गया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

हिसारः फसल के नुक़सान के मुआवज़े को लेकर किसानों का धरना

बिहार : सरकारी प्राइमरी स्कूलों के 1.10 करोड़ बच्चों के पास किताबें नहीं

बिहार : गेहूं की धीमी सरकारी ख़रीद से किसान परेशान, कम क़ीमत में बिचौलियों को बेचने पर मजबूर

बिहारः मुज़फ़्फ़रपुर में अब डायरिया से 300 से अधिक बच्चे बीमार, शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती

कहीं 'खुल' तो नहीं गया बिहार का डबल इंजन...

बिहार: नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने समान नागरिक संहिता का किया विरोध


बाकी खबरें

  • modi
    अनिल जैन
    खरी-खरी: मोदी बोलते वक्त भूल जाते हैं कि वे प्रधानमंत्री भी हैं!
    22 Feb 2022
    दरअसल प्रधानमंत्री के ये निम्न स्तरीय बयान एक तरह से उनकी बौखलाहट की झलक दिखा रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि पांचों राज्यों में जनता उनकी पार्टी को बुरी तरह नकार रही है।
  • Rajasthan
    सोनिया यादव
    राजस्थान: अलग कृषि बजट किसानों के संघर्ष की जीत है या फिर चुनावी हथियार?
    22 Feb 2022
    किसानों पर कर्ज़ का बढ़ता बोझ और उसकी वसूली के लिए बैंकों का नोटिस, जमीनों की नीलामी इस वक्त राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में गहलोत सरकार 2023 केे विधानसभा चुनावों को देखते हुए कोई जोखिम…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, चौथा चरण: केंद्रीय मंत्री समेत दांव पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में 624 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा, साथ ही भारतीय जनता पार्टी समेत समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी,…
  • uttar pradesh
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव : योगी काल में नहीं थमा 'इलाज के अभाव में मौत' का सिलसिला
    22 Feb 2022
    पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि "वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा सुविधा बेहद नाज़ुक और कमज़ोर है। यह आम दिनों में भी जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त…
  • covid
    टी ललिता
    महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  
    22 Feb 2022
    दूसरे कोविड-19 लहर के दौरान सरकार के कुप्रबंधन ने शहरी नियोजन की खामियों को उजागर करके रख दिया है, जिसने हमेशा ही श्रमिकों की जरूरतों की अनदेखी की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License