NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
फ़िलीपींस के सांसद और एक्टिविस्ट ने नेताओं की हत्याओं की जांच की मांग की
वामपंथी मकाबायान ब्लॉक के सांसदों ने फिलीपींस की प्रतिनिधि सभा से हाल में टुमंडोक समुदाय के नेताओं की सामूहिक हत्याओं की जांच की मांग की।
पीपल्स डिस्पैच
06 Jan 2021
फ़िलीपींस

फिलीपींस की प्रतिनिधि सभा में सांसदों ने हाल ही में सुरक्षा बलों द्वारा की गई छापेमारी में लोगों की बड़े पैमाने पर हत्याओं की संसदीय जांच की मांग की है। सोमवार 4 जनवरी को वामपंथी मकाबायान ब्लॉक के छह सांसदों द्वारा सदन प्रस्ताव संख्या 1449 लाया गया। मकाबायान ने सदन से दिसंबर में पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त छापेमारी में टुमंडोक समुदाय के नौ नेताओं की हत्या की जांच शुरू करने का आग्रह किया है।

बाायान मुना, एसोसिएशन ऑफ कंसर्नड टीचर्स (एसीटी) और गैब्रिएला वुमेन्स पार्टी सहित कई प्रगतिशील और वाम-पंथी समूह वाले इस ब्लॉक ने इन हत्याओं की कड़ी निंदा की। सोमवार को जारी एक बयान में इस ब्लॉक ने इन हत्याओं को "बेहद चौंकाने" वाला बताया। बयान में कहा गया, "उनकी मौत इस प्रशासन के कार्यकाल में मारे गए किसानों की लंबी सूची में शामिल हो गई हैं।"

इस बयान में कहा गया, "गरीबों और हाशिए पर रहने वाले लोगों की निर्मम हत्या देश में मानवाधिकारों की स्थिति के साथ-साथ हमारे देश पर राज करने वाली उग्रता का प्रतीक है।" सांसदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा कि ये पीड़ित "अपने संबंधित बरंगेज (जिलों) में जाने-माने नेता थें।" वे अपने समुदायों में सैन्यीकरण और अधिकारों के उल्लंघन का विरोध कर रहे थे। ”

सांसदों ने कहा, “वे जमीन हथियाने और इलोइलो के कलिनोग में जालौर मेगा डैम के निर्माण के खिलाफ प्रतिरोध में भी सक्रिय थे। इस डैम के चलते उनके पैतृक जमीनों पर बाढ़ का खतरा और हजारों स्थानीय लोगों और किसानों के विस्थापित होने का खतरा है। इन कारणों से उन्हें गिरफ्तारियों और हत्याओं से पहले सेना द्वारा चिन्हित किया गया था।”

नागरिक समाज के सदस्य भी जांच और कार्रवाई के इस आह्वान में शामिल हो गए हैं। मानव अधिकारों की वकालत करने वाले समूह कारापाटन ने इन हत्याओं, गुमशुदगी और गिरफ्तारियों की जांच के लिए मानव अधिकार आयोग की मांग की है। जिस दिन ये प्रस्ताव पेश किया गया उस दिन नेशनल काउंसिल ऑफ चर्च (एनसीसीपी) और अन्य सिविल सोसाइटी समूहों ने रोड्रिगो डुटेर्टे की सरकार के कार्यकाल में इन हत्याओं और राजनीतिक हिंसा के खिलाफ कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

Filipino lawmakers
Philippines
Makabayan bloc
Tumandok

Related Stories

फ़िलीपींस ने प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी की राजनीतिक शाखा को "आतंकवादी" घोषित किया

फ़िलीपींस : सेना की गोलीबारी में एक नाबालिग़ सहित 3 आदिवासी मारे गए

फ़िलीपींस में पुलिस की छापेमारी में एक गिरफ़्तार और दो शांति कार्यकर्ताओं की मौत

फ़िलीपींस में आतंकवादियों की सूची की व्यापक निंदा की गई

फ़िलीपींस : 10 दिनों में 1,00,000 नए मामले, लॉकडाउन अगले सप्ताह तक बढ़ाया गया

9 राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या करने वाली पुलिस छापेमारी के मुद्दे पर डुटेर्टे सरकार के ख़िलाफ़ रोष

फ़िलीपींस के सेक्रेटरी ऑफ़ जस्टिस ने एंटी ड्रग ऑपरेशन में पुलिस की ग़लती मानी

विस्थापित जनजातीय छात्रों के स्कूल पर पुलिस छापेमारी को लेकर फ़िलीपींस में नाराज़गी

फ़िलिपींस : देश के क्रूर आतंकवाद विरोधी क़ानून के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

फ़िलीपींस : विश्वविद्यालयों ने "रेड-टैगिंग" पर सरकार के बयान की निंदा की


बाकी खबरें

  • election
    मुकुल सरल
    जनादेश—2022: वोटों में क्यों नहीं ट्रांसलेट हो पाया जनता का गुस्सा
    11 Mar 2022
    यूपी को लेकर अभी बहुत समीक्षा होगी कि जाट कहां गया, मुसलमान कहां गया, दलित कहां गया। महिलाओं का वोट किसे मिला आदि...आदि। लेकिन सवाल यह भी है कि क्या ग्राउंड ज़ीरो से आ रहीं रिपोर्ट्स, लोगों की…
  • uttarakhand
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत के बीच कुछ ज़रूरी सवाल
    11 Mar 2022
    "बेरोजगारी यहां बड़ा मुद्दा था। पर्वतीय क्षेत्रों का विकास भी बड़ा मुद्दा था। भू-कानून, पहाड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली बड़ा मुद्दा था। पलायन बड़ा मुद्दा था। लेकिन नतीजे तो यही कहते हैं कि सभी…
  • पटना: विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त सीटों को भरने के लिए 'रोज़गार अधिकार महासम्मेलन'
    जगन्नाथ कुमार यादव
    पटना: विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त सीटों को भरने के लिए 'रोज़गार अधिकार महासम्मेलन'
    11 Mar 2022
    इस महासम्मेलन में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा बिहार तकनीकी सेवा आयोग समेत 20 से ज़्यादा विभाग के अभ्यर्थी शामिल थे।
  • ukraine
    एपी/भाषा
    यूक्रेन-रूस अपडेट: चीन ने की यूक्रेन को मदद की पेशकश, रूस पर प्रतिबंधों को भी बताया गलत
    11 Mar 2022
    चीन के प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका देश संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अनुकूल सभी प्रयासों का समर्थन करता है और इसमें वह सकारात्मक भूमिका निभाएगा।
  • विजय प्रसाद
    एक महान मार्क्सवादी विचारक का जीवन: एजाज़ अहमद (1941-2022)
    11 Mar 2022
    एजाज़ अहमद (1941-2022) की जब 9 मार्च को मौत हुई तो वे अपनी किताबों, अपने बच्चों और दोस्तों की गर्मजोशी से घिरे हुए थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License