NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
दिल्ली में घरों से बाहर मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना और जेल
दिल्ली में 21 कोरोना हॉटस्पॉट पूरी तरह सील। अन्य इलाकों में भी बिना मास्क निकलना ‘जुर्म’ बना। 200 से 1000 रुपये तक का जुर्माना और जेल भी हो सकती है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
09 Apr 2020
 मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना
Image Courtesy: The Hindu

दिल्ली : राजधानी दिल्ली में घरों से बाहर निकलते समय मास्क नहीं पहनने पर लोगों को छह महीने तक के लिए जेल में डाला जा सकता है। दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इस संबंध में आदेश जारी किया है।

बिना मास्क पहने घर से बाहर निकलकर आदेश का उल्लंघन करने वालों पर 200 से 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

मुख्य सचिव ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (सरकारी अधिकारी द्वारा जारी आदेश की अवहेलना) के तहत कड़ी सजा दी जाएगी।

देव ने अपने आदेश में कहा कि किसी भी जगह, दफ्तर और कार्यशाला में काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को मास्क पहनना होगा।

आदेश के मुताबिक, ‘‘कोई व्यक्ति/अधिकारी बिना मास्क पहने बैठक में भाग नहीं लेगा। ये मास्क केमिस्ट के पास उपलब्ध मानक मास्क या घर में बने मास्क भी हो सकते हैं, जिन्हें अच्छी तरह धोकर और संक्रमण मुक्त करके पुन: इस्तेमाल में लाया जा सकता है।’’

दिल्ली सरकार ने बुधवार को लोगों के लिए घरों से बाहर निकलने पर मास्क पहनने को अनिवार्य करने की बात कही थी।

इसके अलावा दिल्ली सरकार ने मंडी हाउस के पास बंगाली मार्केट को भी सील करने का आदेश दिया है। इस तरह दिल्ली में अब 20 की जगह 21 हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं जो पूरी तरह से सील रहेंगे।

बंगाली मार्केट में दुकानों के आसपास स्थित घरों तीन लोगों  कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एनडीएमसी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभी तक बंगाली मार्किट में कुल 325 घरों में 2000 लोगों की स्क्रीनिंग की है, उनमें कुल 3 लोग कोरोनो पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद नई  दिल्ली की डीएम तन्वी गर्ग द्वारा जारी एक आदेश में डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) नई दिल्ली जिला, को बंगाली बाजार क्षेत्र के आसपास के इलाकों को तुरंत बंद करने और लोगों की आवाजाही को पूर्ण रूप से रोकने के लिए कहा गया।

डीएम ने डीसीपी को बंगाली पेस्टी शॉप के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, जहां लगभग 35 व्यक्ति अत्यधिक ख़राब परिस्थितियों में रह रहे थे। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा था।  जानकारी के मुताबिक पेस्टी शॉप मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। शॉप मालिक के खिलाफ आईपीसी 188 में एफआईआर दर्ज की गई हैं। सभी वर्कर्स को शेल्टर होम भेजा गया है।

आपको मालूम है कि बुधवार को दिल्ली सरकार ने 20 ऐसे कोरोना हॉटस्पॉट की लिस्ट जारी की थी जिन्हें पूरी तरह से सील किया गया है। इनमें कोई भी लूटियन दिल्ली का इलाका नहीं था। लेकिन बुधवार रात को बंगाली मार्किट की घटना के बाद इस लिस्ट में लुटियन दिल्ली का भी इलाका शमिल हो गया हैं। इस तरह दिल्ली में अब 21 कोरोना हॉटस्पॉट हैं जिन्हे सील किया जा चुका हैं। आइए आपको बताते हैं कि ये 21 इलाके कौन से हैं-

1. मालवीय नगर, गांधी पार्क के आसपास का इलाका

2. गली नं 6, एल-1 संगम विहार

3. शाहजहानाबाद सोसाइटी, प्लॉट नं 1, सेक्टर 11,द्वारका

4. दिनपुर गांव

5. मरकज़ मस्जिद और निज़ामुद्दीन बस्ती

6. निज़ामुद्दीन पश्चिम (जी और डी ब्लॉक)

7. बी ब्लॉक जहांगीरपुरी

8. मकान नं 141 से मकान नं 180, गली नं 14, कल्याणपुरी

9. मनसारा अपार्टमेंट, वसुंधरा एनक्लेव

10. खिचड़ीपुर की तीन गलियां जिसमें मकान नं 5/387 खिचड़ीपुर शामिल है

11. गली नंबर 9, पांडव नगर

12. वर्धमान अपार्टमेंट, मयूर विहार, फेज-I, एक्सटेंशन

13. मयूरध्वज अपार्टमें, इंद्रप्रस्थ एक्सटेंशन, पटपड़गंज

14. गली नंबर 4, मकान नं J- 3/115 (नगर डेयरी) से  मकान नं J- 3/108( अनार वाली मस्जिद चौक की तरफ), किशन कुंज एक्सटेंशन

15. गली नं 4, मकान नं J- 3/101 से मकान नं J - 3/107 किशन कुंज एक्सटेंशन

16. गली नं. 5, ए ब्लॉक (मकान नं A- 176 से A-189),पश्चिमी विनोद नगर

17. जे. के. एल और एच पॉकेट दिलशाद गार्डन

18. जी. एच. जे ब्लॉक पुरानी सीमापुरी

19. एफ-70 से 90 ब्लॉक दिलशाद कॉलोनी

20. प्रताप खंड,झिलमिल कॉलोनी

21 मंडी हाउस का बंगाली मार्किट का इलाक़ा

(कुछ इनपुट भाषा)

Coronavirus
COVID-19
Corona Crisis
Delhi
Mask compulsory
delhi police
Arvind Kejriwal
AAP
Hotspots Area
Hotspots

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • अस्पताल में भर्ती हुए कोविड-19 के आधे मरीज़ों में एक साल बाद भी लक्षण मौजूद : अध्ययन
    भाषा
    अस्पताल में भर्ती हुए कोविड-19 के आधे मरीज़ों में एक साल बाद भी लक्षण मौजूद : अध्ययन
    27 Aug 2021
    चीन के वुहान में 1,276 मरीजों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि तीन लोगों में से एक को 12 महीने बाद भी सांस लेने में दिक्कतें बनी हुई थी जबकि गंभीर रूप से बीमार कुछ मरीजों में फेफड़े से जुड़ी समस्याएं…
  • Calcutta University
    भाषा
    सराहनीय: कलकत्ता विश्वविद्यालय ने छात्रों की फ़ीस माफ़ की
    27 Aug 2021
    विश्वविद्यालय ने फ़ीस इस बात को ध्यान में रखते हुए माफ़ की है कि कोविड-19 महामारी के कारण परिवारों को वित्तीय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    ये देश है वीर किसानों का, मज़दूरों का, जवानों का...
    27 Aug 2021
    दिल्ली की सीमाओं पर किसान आज भी पहले की तरह डटे हैं। 26 अगस्त को  आंदोलन को 9 महीने पूरे हो गए। न्यूज़क्लिक के अपने कार्टून स्तंभ ‘कार्टून क्लिक’ में कार्टूनिस्ट इरफ़ान किसानों के इस आंदोलन, उनके…
  • दिल्ली में कक्षा 9-12 के सरकारी एवं निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय एक सितम्बर से खुलेंगे
    भाषा
    दिल्ली में कक्षा 9-12 के सरकारी एवं निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय एक सितम्बर से खुलेंगे
    27 Aug 2021
    सिसोदिया ने कहा कि निचली कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने के बारे में निर्णय बड़ी कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने के प्रभाव का विश्लेषण करने के बाद लिया जाएगा।
  • स्मृति ईरानी
    राज कुमार
    महिला सुरक्षा को लेकर जी-20 सम्मेलन में किए गए स्मृति ईरानी के दावे कितने सही?
    27 Aug 2021
    अंतरराष्ट्रीय मंच पर महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने उपलब्धियां बताईं लेकिन स्थिति नहीं बताई। आइए उनके दावों की पड़ताल करते हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License