NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बुलंदशहर में ज़हरीली शराब पीने से पांच की मौत, 16 लोग बीमार
थाना प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया। कई आबकारी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ़ भी कार्रवाई।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
08 Jan 2021
बुलंदशहर में ज़हरीली शराब पीने से पांच की मौत, 16 लोग बीमार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गांव जीतगढ़ी में कथित तौर पर ज़हरीली शराब पीने से पांच व्यक्तियों की मौत हो गई और 16 लोग बीमार हो गए हैं। 

इस मामले में थाना प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा आबकारी विभाग के निरीक्षक और तीन सिपाहियों को निलंबित करते हुए कई वरिष्ठ‍ अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने गांव के ही कुलदीप नामक व्यक्ति से शराब खरीदी थी और इसके सेवन के बाद यह दुर्गठना हो गई ।

कुमार ने आगे बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा बीमार व्यक्तियों को जिला अस्पताल व निजी नर्सिंग होम में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई और 16 लोग बीमार हो गए हैं।

कुमार ने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने साथ ही आरोपी कुलदीप व अन्य दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की बात भी कही।

सिकन्द्राबाद के थानाप्रभारी, चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कुलदीप के तीन परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सिंह ने कहा कि दोषियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अपर मुख्‍य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड़डी ने शुक्रवार को बताया कि बुलंदशहर की घटना को गंभीरता से लेते हुए शासन ने सिकंदराबाद क्षेत्र में तैनात आबकारी निरीक्षक प्रभात वर्धन, प्रधान आबकारी सिपाही राम बाबू तथा दो अन्‍य आबकारी सिपाहियों श्रीकांत सोम एवं सलीम अहमद को कर्तव्‍य पालन में प्रथम दृष्‍टतया दोषी पाते हुए निलंबित करके विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

अपर मुख्‍य सचिव के अनुसार इस मामले में संयुक्‍त आबकारी आयुक्‍त एवं उप आबकारी आयुक्‍त मेरठ, तथा जिला आबकारी अधिकारी बुलंदशहर के विरूद्ध पर्यवेक्षण में शिथिलता बरतने के आरोप में तत्‍काल प्रभाव से विभागीय कार्यवाही के आदेश देते हुए इन्‍हें आबकारी आयुक्‍त कार्यालय से सम्‍बद्ध कर दिया गया है।

(भाषा इनपुट के साथ)

UttarPradesh
bulandshahar
Poisonous liquor
Death by poisonous liquor
Yogi Adityanath
yogi government

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?

मलियाना नरसंहार के 35 साल, क्या मिल पाया पीड़ितों को इंसाफ?

यूपी: बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच करोड़ों की दवाएं बेकार, कौन है ज़िम्मेदार?

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव का समीकरण

ख़ान और ज़फ़र के रौशन चेहरे, कालिख़ तो ख़ुद पे पुती है


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के नए मामले तो कम हुए लेकिन प्रति दिन मौत के मामले बढ़ रहे हैं  
    29 Jan 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,35,532 नए मामले सामने आए हैं | इसके अलावा कोरोना से बीते दिन 871 मरीज़ों की मौत हुई है और देश में अब तक 4 लाख 93 हज़ार 198 लोग अपनी जान गँवा चुके हैं।
  • unemployment
    अजय कुमार
    सरकारी नौकरियों का हिसाब किताब बताता है कि सरकार नौकरी ही देना नहीं चाहती!
    29 Jan 2022
    जब तक भारत का मौजूदा आर्थिक मॉडल नहीं बदलेगा तब तक नौकरियों से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी का कोई भी मुकम्मल हल नहीं निकलने वाला।
  • Gorakhpur
    सत्येन्द्र सार्थक
    गोरखपुर : सेवायोजन कार्यालय में रजिस्टर्ड 2 लाख बेरोज़गार, मात्र 4.42% को मिला रोज़गार
    29 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश में सक्रिय बेरोज़गारों की संख्या 41 लाख से ज़्यादा है। मगर सेवायोजन कार्यालय की वेबसाइट के अनुसार रिक्त पदों की संख्या सिर्फ़ 1,256 है।
  • hum bharat ke log
    लाल बहादुर सिंह
    झंझावातों के बीच भारतीय गणतंत्र की यात्रा: एक विहंगम दृष्टि
    29 Jan 2022
    कारपोरेट ताकतों ने, गोदी मीडिया, इलेक्टोरल बॉन्ड समेत अनगिनत तिकड़मों से अपनी हितैषी ताकतों को राजनीतिक सत्ता में स्थापित कर तथा discourse को कंट्रोल कर एक तरह से चुनाव और लोकतन्त्र का अपहरण कर लिया…
  • Padtaal Duniya Bhar Ki
    न्यूज़क्लिक टीम
    अफ़ग़ानिस्तान हो या यूक्रेन, युद्ध से क्या हासिल है अमेरिका को
    28 Jan 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने अफ़ग़ानिस्तान में गहराते मानवीय संकट, भुखमरी पर हुई दो अंतरराष्ट्रीय बैठकों के परिणामों पर न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से चर्चा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License