NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कोविड अस्पताल को पंडित राजन मिश्र को समर्पित करने पर पूर्व विधायक ने साधा भाजपा पर निशाना
अजय राय ने कहा, “यह अस्पताल डीआरडीओ विकसित कर रहा है जिसे आज पद्मभूषण राजन मिश्र को समर्पित किया जा रहा है। लेकिन दिल्ली में जब राजन मिश्र की तबियत बिगड़ी और उनके परिजन ने पीएमओ से वेंटिलेटर के लिए गुहार लगाई तब वेंटिलेटर नहीं मिला।’’
भाषा
08 May 2021
 पंडित राजन मिश्र
Image courtesy : Navbharat Times

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एम्फीथिएटर मैदान में डीआरडीओ द्वारा कोविड मरीजों के लिए बनाए जा रहे अस्थायी अस्पताल के बाहर पंडित राजन मिश्र अस्पताल का बोर्ड लगाए जाने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

अजय राय ने कहा, “यह अस्पताल डीआरडीओ विकसित कर रहा है जिसे आज पद्मभूषण राजन मिश्र को समर्पित किया जा रहा है। लेकिन दिल्ली में जब राजन मिश्र की तबियत बिगड़ी और उनके परिजन ने पीएमओ से वेंटिलेटर के लिए गुहार लगाई तब वेंटिलेटर नही मिला।’’

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री दिल्ली प्रवास करते हैं और काशी से सांसद हैं। राजन मिश्र काशी समेत पूरे भारत के गौरव थे। उन्हें समुचित इलाज नहीं मिल पाया। अब सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए डीआरडीओ अस्पताल उनको समर्पित कर रही है। लेकिन भाजपा सरकार कब तक अपने कमियों को छुपा पाएगी।”

राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के राजन मिश्र की वेंटिलेटर के अभाव से मृत्यु हो गई लेकिन “बेशरम तानाशाही सरकार” झूठी वाहवाही में लगी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल मिश्र को समर्पित करना उनकी मौत पर राजनीति है और स्थानीय सांसद द्वारा अपनी नाकामी छिपाने का प्रयास है।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री से इस कदर संवेदनहीन हो जाने की उम्मीद नहीं थी। प्रधानमंत्री मौत पर राजनीति बंद करें और व्यवस्था को दोष न देते हुए अपनी गलती स्वीकार करें।”

गौरतलब है कि वाराणसी जनपद में कोरोना की विस्फोटक स्थिति को देखते हुए बीएचयू के स्टेडियम में रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा अस्थायी अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है, जो सभी चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त होगा। जिला प्रशासन के अनुसार जर्मन हैंगर से निर्मित यह अस्पताल 11 मई से मरीजों के लिए तैयार हो जाएगा।

BHU
COVID-19
DRDO
Pandit Rajan Mishra
BJP
Congress

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 


बाकी खबरें

  • brooklyn
    एपी
    ब्रुकलिन में हुई गोलीबारी से जुड़ी वैन मिली : सूत्र
    13 Apr 2022
    गौरतलब है कि गैस मास्क पहने एक बंदूकधारी ने मंगलवार को ब्रुकलिन में एक सबवे ट्रेन में धुआं छोड़ने के बाद कम से कम 10 लोगों को गोली मार दी थी। पुलिस हमलावर और किराये की एक वैन की तलाश में शहर का चप्पा…
  • non veg
    अजय कुमार
    क्या सच में हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ है मांसाहार?
    13 Apr 2022
    इतिहास कहता है कि इंसानों के भोजन की शुरुआत मांसाहार से हुई। किसी भी दौर का कोई भी ऐसा होमो सेपियंस नही है, जिसने बिना मांस के खुद को जीवित रखा हो। जब इंसानों ने अनाज, सब्जी और फलों को अपने खाने में…
  • चमन लाल
    'द इम्मोर्टल': भगत सिंह के जीवन और रूढ़ियों से परे उनके विचारों को सामने लाती कला
    13 Apr 2022
    कई कलाकृतियों में भगत सिंह को एक घिसे-पिटे रूप में पेश किया जाता रहा है। लेकिन, एक नयी पेंटिंग इस मशहूर क्रांतिकारी के कई दुर्लभ पहलुओं पर अनूठी रोशनी डालती है।
  • एम.के. भद्रकुमार
    रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं
    13 Apr 2022
    यह दोष रेखाएं, कज़ाकिस्तान से म्यांमार तक, सोलोमन द्वीप से कुरील द्वीप समूह तक, उत्तर कोरिया से कंबोडिया तक, चीन से भारत, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान तक नज़र आ रही हैं।
  • ज़ाहिद खान
    बलराज साहनी: 'एक अपरिभाषित किस्म के कम्युनिस्ट'
    13 Apr 2022
    ‘‘अगर भारत में कोई ऐसा कलाकार हुआ है, जो ‘जन कलाकार’ का ख़िताब का हक़दार है, तो वह बलराज साहनी ही हैं। उन्होंने अपनी ज़िंदगी के बेहतरीन साल, भारतीय रंगमंच तथा सिनेमा को घनघोर व्यापारिकता के दमघोंटू…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License