NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
उपचार नहीं मिलने से मेरे पति और मां की एक घंटे के अंतराल में मौत हो गई: दूरदर्शन की पूर्व महानिदेशक
'मेरे जैसा कुछ लोग सोचते हैं कि ऐसा उनके साथ नहीं हो सकता, लेकिन ऐसा हुआ। मेरे पति और मां, दोनों की बिना उपचार के मौत हो गई। हम आमतौर पर दिल्ली के जिन बड़े अस्पतालों में जाते थे, वहां हम उपचार नहीं पा सके। हां, मौत के बाद उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित घोषित किया गया।'
भाषा
04 May 2021
अर्चना दत्ता
Image courtesy : Punjab Kesari

नयी दिल्ली:  दूरदर्शन की पूर्व महानिदेशक अर्चना दत्ता ने समय पर उपचार नहीं मिलने के चलते एक घंटे के अंतराल में कोविड-19 से पीड़ित अपने पति और मां को खो दिया।

ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद दत्ता दोनों को अस्पताल में भर्ती कराने के प्रयास में लगी रहीं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

ट्विटर पर अपना दर्द साझा करते हुए दत्ता ने कहा कि मालवीय नगर के एक सरकारी अस्पताल में 27 अप्रैल को दोनों का निधन होने के बाद उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित घोषित किया गया।

तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति भवन की प्रवक्ता रहीं अर्चना दत्ता ने कहा, ' मेरे जैसा कुछ लोग सोचते हैं कि ऐसा उनके साथ नहीं हो सकता, लेकिन ऐसा हुआ। मेरे पति और मां, दोनों की बिना उपचार के मौत हो गई। हम आमतौर पर दिल्ली के जिन बड़े अस्पतालों में जाते थे, वहां हम उपचार नहीं पा सके। हां, मौत के बाद उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित घोषित किया गया।'

दत्ता के पति ए आर दत्ता (68) और उनकी मां बानी मुखर्जी (88) की मौत राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन और बिस्तरों की कमी को उजागर करती है।

ए आर दत्ता रक्षा मंत्रालय के प्रशिक्षण संस्थान से निदेशक के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे।

दत्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ' मेरा बेटा दोनों मरीजों को दक्षिण दिल्ली के कई निजी अस्पतालों में ले गया लेकिन कहीं भर्ती नहीं किया गया। अंत में मालवीय नगर के एक सरकारी अस्पताल ने उन्हें भर्ती किया।'

COVID-19
Archana Datta
Doordarshan

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • भाषा
    ऑस्कर 2022: पत्नी को लेकर ग़लत टिप्पणी पर स्मिथ ने रॉक को थप्पड़ मारा
    28 Mar 2022
    स्मिथ ने ‘किंग रिचर्ड’ में रिचर्ड विलियम्स की भूमिका के लिए अपना पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार जीता। लेकिन इसी बीच काफी अप्रत्याशित घट गया।
  • सुभाष गाताडे
    बीजेपी का पाखंड: सेकुलर स्कूलों में हिजाब से दिक़्क़त, लेकिन गीता का स्वागत
    28 Mar 2022
    छात्रों को निश्चित तौर पर अलग-अलग विश्वासों का अध्ययन करना चाहिए, ताकि वे समझ पाएं कि कैसे तर्क करने वाला आज का स्वायत्त-स्वतंत्र मनुष्य अस्तित्व में आया। धार्मिक निर्देशों का दायरा यहां ख़त्म होता है।
  • भाषा
    नीतीश कुमार मंत्रिमंडल से मुकेश सहनी बर्खास्त
    28 Mar 2022
    उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, भाजपा के एक ‘‘लिखित निवेदन’’ के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मत्स्य और पशुपालन मंत्री सहनी को मंत्रिमंडल से निष्कासित करने की सिफारिश की।
  • भाषा
    योगी और अखिलेश समेत विधायकों ने यूपी विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली
    28 Mar 2022
    योगी आदित्यनाथ की शपथ के दौरान सत्ता पक्ष के सदस्यों के ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए, जबकि नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव को जब शपथ के लिए बुलाया गया तो सपा सदस्यों ने ‘जय भीम’ और ‘जय…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    पटना में विक्षिप्त युवक ने नीतीश पर हमला किया
    28 Mar 2022
    इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इस वायरल वीडियो में भी यह साफ दिख रहा है कि किस तरह एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए नीतीश कुमार तक पहुंच जाता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License