NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
निर्भया मामले के चार दोषियों को 22 जनवरी को दी जाएगी फांसी
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के चारों दोषियों के डेथ वॉरंट को मंजूरी दे दी है और तिहाड़ जेल में 22 जनवरी सुबह 7 बजे उन सब को फांसी दी जाएगी।
भाषा
07 Jan 2020
nirbhaya case
निर्भया के मुजरिम। फोटो साभार : India Today

दिल्ली: वर्ष 2012 में दिल्ली में हुए सनसनीखेज निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्याकांड मामले के चार दोषियों को 22 जनवरी को सुबह सात बजे तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाया जाएगा। 

दोषियों के खिलाफ मृत्यु वारंट जारी करने वाले अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा ने फांसी देने के आदेश की घोषणा की।
इस मामले में मुकेश, विनय शर्मा, अक्षय सिंह और पवन गुप्ता को फांसी दी जानी है।

निर्भया की मां ने दोषियों की फांसी की सजा की तिथि मुकर्रर किए जाने के बाद कहा कि यह आदेश (मौत की सज़ा पर अमल के लिए) कानून में महिलाओं के विश्वास को बहाल करेगा।

निर्भया की मां ने कहा कि 22 जनवरी उनके लिए एक बड़ा दिन होगा जब दोषियों को फांसी दी जाएगी। 

निर्भया मामले में अदालत के फैसले के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाले लोगों को इससे सबक मिलेगा कि वे बच नहीं सकते।’’

उधर, कांग्रेस ने निर्भया मामले में चार दोषियों को फांसी की सजा से जुड़े फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इस मामले में न्याय होने में देर हुई।

पार्टी प्रवक्ता सुष्मिता देव ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''हम इसका स्वागत करते हैं। निर्भया के माता-पिता ने सात साल तक संघर्ष किया है और उन्हें हम सलाम करते हैं।''

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ''मामले में न्याय में देरी हुई है। न्याय में देरी का मतलब न्याय से वंचित होना होता है।''

निर्भया कांड के दोषियों के लिए सजा पर आखिरकार मुहर लग गई। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के चारों दोषियों के डेथ वॉरंट को मंजूरी दे दी है और तिहाड़ जेल में 22 जनवरी सुबह 7 बजे उन सब को फांसी दी जाएगी।

nirbhaya case
death penalty
patiyala house court
gang rape

Related Stories

बिहारः नाबालिग लड़की से गैंगरेप, एक आरोपी हिरासत में

महाराष्ट्र: महिला सुरक्षा को लेकर कितनी चिंतित है सरकार?

दिल्ली बलात्कार कांड: जनसंगठनों का कई जगह आक्रोश प्रदर्शन; पीड़ित परिवार से मिले केजरीवाल, राहुल और वाम दल के नेता

यूपी: एसआरएन अस्पताल का मामला शासन-प्रशासन पर कई सवाल क्यों खड़े करता है?

बेंगलुरु गैंगरेप का भयावह वीडियो सिस्टम पर कई सवाल खड़े करता है!

मेरठ के बाद हापुड़ की लड़की को अगवा कर दुष्कर्म, शव नोएडा के अस्पताल में छोड़कर भागे

यूपी: मेरठ में ट्यूशन से लौट रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने ज़हर खाकर जान दी

कानपुर: गैंगरेप पीड़िता के पिता की मौत ने फिर पुलिस-प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है!

आख़िर विपक्ष ‘बीजेपी नेताओं से बेटी बचाओ’ की बात क्यों कर रहा है?

अब तमिलनाडु के मंदिर में भी महिला से सामूहिक बलात्कार


बाकी खबरें

  • cartoon
    आज का कार्टून
    किसान आंदोलन का एक साल: ...अब MSP का पहाड़ तोड़ना बाक़ी है
    26 Nov 2021
    रस्ता हो जाता है परबत सागर में भी, जब जज़्बा होता है, जब हिम्मत होती है।
  • Police Turkey fired tear gas to stop female protesters
    एपी
    तुर्की में पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दागे आंसू गैस के गोले
    26 Nov 2021
    महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के उन्मूलन के लिए 25 नवंबर को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में इस्तांबुल की मुख्य सड़क इस्तिकलाल पर मार्च निकाला गया।
  • Siberia
    एपी
    रूस के साइबेरिया में कोयला खदान में आग लगने से 52 लोगों की मौत : रूसी मीडिया
    26 Nov 2021
    दक्षिण-पश्चिमी साइबेरिया के केमेरोवो क्षेत्र में घटना के वक्त लिट्सव्याजहन्या खदान में कुल 285 लोग थे और ‘वेंटिलेशन सिस्टम’ के माध्यम से खदान में धुआं जल्दी ही भर गया। इससे पहले, बचाव दल ने 239…
  • constitution
    भाषा
    संवैधानिक संस्थाओं पर निरंतर आघात कर रही भाजपा सरकार: कांग्रेस
    26 Nov 2021
    कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के सांसद आज संविधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
  • Akhilesh Yadav
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    उत्तर प्रदेश में सपा-आरएलडी के गठबंधन के बाद बीजेपी को नहीं मिलेगा स्पष्ट बहुमत - विशेषज्ञों का दावा
    26 Nov 2021
    अखिलेश और जयंत की साझेदारी से जाट और मुस्लिम क़रीब आ सकते हैं और इससे बीजेपी का संतुलन ख़राब हो सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License