NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका में पुलिस द्वारा एक किशोर की हत्या के बाद ताज़ा विरोध प्रदर्शन
वाशिंगटन डीसी के एक दक्षिण-पूर्वी इलाक़े में पुलिस द्वारा पीछा करने के दौरान एक किशोर को गोली मार दी गई।
पीपल्स डिस्पैच
03 Sep 2020
अमेरिका में पुलिस द्वारा एक किशोर की हत्या के बाद ताज़ा विरोध प्रदर्शन

पुलिस की गोलीबारी की एक अन्य घटना के बाद अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में एक पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरु हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार डीसी के दक्षिण-पूर्व के एक इलाके में अधिकारियों ने बुधवार 2 सितंबर को एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट (एमपीडी) के प्रमुख पीटर न्यूशैम ने इस गोलीबारी की पुष्टि की और कहा कि पीड़ित किशोरा था।

पुलिस के अनुसार गोलीबारी में शामिल अधिकारी उस क्षेत्र में थे जब किसी ने उन्हें एक कार के अंदर बंदूकों के होने के बारे में बताया। आधिकारिक में कहा गया कि जब अधिकारी उक्त वाहन के पास पहुंचे तो अंदर में मौजूद लोग भाग खड़े हुए। इस बयान के अनुसार पुलिस ने पीछा करने के दौरान उन पर गोली चलाई जो पीड़ित को लगी । न्यूशैम ने यह भी कहा कि अधिकारियों को संदेह था कि जिन लोगों का पीछा किया जा रहा था उनके पास हथियार थे।

यह पुष्टि नहीं की गई है कि पीड़ित के पास कोई बंदूक थी या वह पीछा करने वालों में से था। एक स्थानीय नगर परिषद सदस्य ट्रायोन व्हाइट जो गोलीबारी की घटना के दौरान मौजूद थे उन्होंने पुलिस की इस बात पर सवाल खड़ा किया है। "उन्होंने कहा कि दो हथियार बरामद किए गए थे, लेकिन जब सवाल पूछा गया कि 'क्या उसके पास हथियार था?’ तो कोई सीधा जवाब नहीं था इसलिए हम इस युवा के साथ जो हुआ उस सच्चाई को हासिल करना चाहते हैं।"

पीड़ित के नाम और उम्र का अभी खुलासा नहीं किया गया है लेकिन व्हाइट के अनुसार, पीड़ित की मां ने उन्हें बताया कि वह "बच्चा" था। न्यूशैम की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी एक महिला प्रदर्शनकारी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पीड़ित 17 साल का था। गोलीबारी के तुरंत बाद बनाए गए घटनाक्रम के दृश्य के एक वीडियो में पड़ोस के लोगों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि "पुलिस ने एक बच्चे को गोली मार दी।" ये बात गन्स डाउन फ्राइडे द्वारा WUSA9 को दिए गए वीडियो में सामने आई है।

गोलीबारी की निंदा करने के कुछ ही घंटों के भीतर प्रदर्शनकारी एमपीडी के 7 वें ज़िला पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए। डीसी नगर परिषद ने हाल ही में आपातकालीन पुलिस सुधारों को पारित किया था जिसमें पुलिस को ड्यूटी करते समय बॉडी कैम पहनने की आवश्यकता थी और गोलीबारी के बाद परिवार के सदस्यों और पीड़ितों को एक दिन के भीतर और पांच दिनों के भीतर जनता को फुटेज साझा करने के लिए एमपीडी की आवश्यकता है।

मई महीने में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद डीसी में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और पुलिस हिंसा और गोलीबारी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के बाद इस नियम को लागू किया गया था।

America
Protest in USA
American police
Washington

Related Stories

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

अमेरिकी नागरिक समाज समूह ने "प्रोटेक्ट द रिज़ल्ट" के लिए देशव्यापी प्रदर्शन की योजना बनाई

अमेरिका में नस्लवाद-विरोध तेज़ होने के साथ प्रदर्शनकारियों पर हिंसा बढ़ी

नस्लवादियों के खिलाफ उठ खड़े होइए : स्कॉटलैंड यार्ड के भारतीय मूल के आतंक रोधी प्रमुख ने कहा

अमेरिकी बहुत ही चालाक हैं, हमें ट्विटर पर आंदोलन करना सिखा दिया और खुद सड़क पर निकले हैं

अमेरिका को जो चिंगारी जला रही है उसका बारूद सदियों से तैयार होते आ रहा है

जॉर्ज फ़्लॉयड हत्या मामला : चारों आरोपी पुलिस अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज

अमेरिका में क्यों टूट जाती है इंसाफ़ की उम्मीद !

विरोध-प्रदर्शन को कुचलने के लिए "बड़ी संख्या में सशस्त्र सैनिकों" की तैनाती करेंगे ट्रम्प

जनविरोधी बजट के खिलाफ जंतर मंतर में विरोध प्रदर्शन, नफरत में झुलसता दिल्ली का चुनाव


बाकी खबरें

  • Akhilesh Yadav
    रवि शंकर दुबे
    ‘’पोस्टल बैलेट में सपा को 304 सीटें’’। क्या रंग लाएगा अखिलेश का दावा?
    16 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश चुनावों में भाजपा ने एक बार फिर सत्ता में वापसी कर भले ही इतिहास रच दिया हो लेकिन सपा ने जो दावा किया है वो चौंकाने वाला है।
  • बिहारः अब मेयर-डिप्टी मेयर को सीधे चुनेगी जनता, नीतीश कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः अब मेयर-डिप्टी मेयर को सीधे चुनेगी जनता, नीतीश कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
    16 Mar 2022
    अभी तक जनता वार्ड पार्षद को ही चुनती थी और चुने हुए वार्ड पार्षद अपने बीच से मुख्य पार्षद से लेकर मेयर तक चुनते थे लेकिन अब जनता सीधे मेयर-डिप्टी मेयर, मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव करेगी।
  • Aijaz ahmed
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एजाज़ अहमद ने मार्क्सवाद के प्रति आस्था कभी नहीं छोड़ी
    16 Mar 2022
    विश्वप्रसिद्ध मार्क्सवादी चिंतक व साहित्यिक विचारक एजाज़ अहमद की श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन पटना के अदालतगंज स्थित केदारभवन में किया गया। श्रद्धाजंलि सभा में शहर के बुद्धिजीवी, रँगकर्मी, साहित्यकार,…
  • G-23
    कृष्ण सिंह
    कांग्रेस बनाम कांग्रेस : जी-23 की पॉलिटिक्स क्या है!
    16 Mar 2022
    प्रश्न सिर्फ कांग्रेस नेतृत्व और उसकी कार्यशैली का नहीं है बल्कि उसके उन तमाम नेताओं की वैचारिक प्रतिबद्धता का भी है जिन्होंने लंबे समय तक सत्ता का सुख भोगा है।
  • HIJAB
    नाइश हसन
    हिजाब मामले पर कोर्ट का फ़ैसला, मुस्लिम महिलाओं के साथ ज़्यादतियों को देगा बढ़ावा
    16 Mar 2022
    इस फ़ैसले के असरात काफी गंभीर हो सकते हैं, हिंदू कट्टर पंथी ताकतों को और बढ़ावा मिलेगा, जिस काम के लिए नौजवान लड़कों का इस्तेमाल किया गया उन्हें भगवा गमछा पहनाया गया, यह काम वह देश में सभी जगह…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License