NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
चिटफंड लूट की पूरी कहानी : देश भर में विरोध प्रदर्शन, सांसदों का घेराव
शनिवार को पूरे देश में और राजस्थान के सभी सांसदों के निर्वाचन क्षेत्र में स्थित निवास स्थान का पीएसीएल सहित सभी चिटफंड पीड़ित "ऑल इन्वेस्टर सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन" (AISO) के बैनर तले घेराव किया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
12 Oct 2019
chit fund loot

चिटफंड लूट का नाम तो आप आए दिन सुनते ही रहते होंगे। बार-बार इस तरह की लूट की खबरें आने के बाद भी अब तक इस पर लगाम नहीं लगी है। इस लूट में कइयों की जिंदगी लुट चुकी है। फिर भी स्थिति जस के तस है। 12 अक्टूबर यानी आज पूरे देश में और राजस्थान के सभी सांसदों के निर्वाचन क्षेत्र में स्थित निवास स्थान का पीएसीएल सहित सभी चिटफंड पीड़ित "ऑल इन्वेस्टर सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन" (AISO) के बैनर तले घेराव किया।

 "ऑल इन्वेस्टर सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन" (AISO) के कार्यकर्ताओं ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि यह कार्यक्रम सांसदों का घेराव है न कि उनसे अनुनय-विनय और ज्ञापन का। इनके द्वारा लोगों की 3 प्रमुख लोकतांत्रिक मांग रखी गई हैं
1. संसद में यह मुद्दा उठाने का वचन
2. AISO के केंद्रीय कार्यकारिणी से मिलने का निश्चित तारीख सहित समय
3. प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं वित्त मंत्री में से किसी भी एक से मिलवाने की वचनबद्धता।


साल 1983 से संचालित पीजीएफ और पीएसीएल ने देश के 5.85 करोड़ निवेशकों के कुल 50 हजार करोड़ रुपये, सहारा ग्रुप के 2.5 करोड़ निवेशकों के तकरीबन 25 हजार करोड़ रुपये, शारदा चिट फंड घोटाले के तकरीबन एक करोड़ लोगों के दस हजार करोड़ रूपये जैसे सैकड़ों बड़े चिट फंड घोटाले सामने आ चुके हैं। एक अध्ययन के मुताबिक पिछले चार सालों में पूरे देश में 350 चिटफंड कंपनियों ने 18 करोड़ लोगों के तकरीबन 15 लाख करोड़ रुपये लूट लिए हैं। जिसमें अनगिनत छोटी चिटफंड कंपनियों के लूट-तंत्र के कोई निश्चित आंकड़ें मौजूद नहीं है।

चिट फंड अधिनियम, 1982 की धारा 2 (बी) के अनुसार चिट फंड स्कीम का मतलब होता है कि कोई शख्स या लोगों का समूह या पड़ोसी आपस में वित्तीय लेन देन के लिए एक समझौता करें। इस समझौते में एक निश्चित रकम या कोई चीज एक तय वक्त पर किस्तों में जमा की जाती है और परिपक्वता अवधि पूरी होने पर ब्याज सहित लौटा दी जाती है।
चिट फंड को कई नामों जैसे चिट, चिट्टी, कुरी से भी जाना जाता है। चिट फंड के माध्यम से लोगों की छोटी छोटी बचतों को इकठ्ठा किया जाता है।  चिट फंड अक्सर माइक्रोफाइनेंस संगठन होते हैं।

चिट फंड कंपनियों के साथ एक सामान्य बात यह पाई जाती है कि सभी मल्टीलेवल इन्वेस्टमेंट मार्केटिंग मॉडल की तरह काम करती है। इसमें निवेश करने वाला व्यक्ति ही इसका एजेंट होता है। यानी निवेशक ही एजेंट की तरह काम करता है। और अपने मुनाफे को बढ़ाने के लिए एजेंट हर संभव कोशिश करते हैं कि उनसे और अधिक लोग जोड़ें।

हर चिट कम्पनी एजेंटों का नेटवर्क तैयार करने के लिए पिरामिड की तरह काम करती है। यानी जमाकर्ता और एजेंट को और ललचाया जाता है ताकि वो नया सदस्य लायें और उसके बदले में कमीशन लें। इस प्रक्रिया में आरंभिक निवेशकों को परिपक्वता राशि या भुगतान नए निवेशकों के पैसे से किया जाता है और यही क्रम चलता रहता है। दिक्कत तब आती है जब पुराने निवेशकों की संख्या नए निवेशकों  से ज्यादा हो जाती है यानी जब नकद प्रवाह में असंतुलन या कमी आ जाती है और कंपनी लोगों को उनकी परिपक्वता अवधि पर पैसे नहीं लौटा पाती है तो चिट फंड कंपनी पैसा लेकर गायब हो जाती है।

चिट फंड कम्पनियां मुख्य रूप से शेयर बाजार, रियल एस्टेट, होटल, मनोरंजन और पर्यटन, माइक्रो फाइनेंस, अखबार, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, अभिनेताओं और हस्तियों के साथ करार में पैसा लगातीं हैं। इनके विज्ञापन भी अभिनेताओं और नेताओं से सजे-धजे होते हैं। इसलिए भोली जनता इनके आकर्षण में फंस जाती है।  

लोगों के बीच एक आम धारणा यह भी बनी हुई है कि चिट फंड कंपनी किसी कानून के तहत बंधी हुई नहीं है। इसलिए अगर इसमें फंस गए तो इससे लड़ना मुश्किल है। लेकिन ऐसा नहीं है। अधिकतर बड़ी चिट फंड कंपनियां किसी कानून के तहत पंजीकृत होती है। हर साल इनका ऑडिट होता है। यानी इन कंपनियों के खातों की जांच-परख हर साल  होती रहती है। फिर भी इनके खातों में चल रही धांधलियों को नहीं पकड़ा जाता है। इससे यह साफ़ होता है कि इनमें सरकारों की भी मिलीभगत है। सरकार के प्रशासनिक अधिकारीयों भी मिलीभगत है। अगर ऐसा नहीं होता तो इन्हें क्लीन चीट कैसे दे दी जाती।  

"ऑल इन्वेस्टर सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन" (AISO) के प्रवक्ता सीबी यादव लिखते हैं कि चिट फंड के नाम पर देश में लूट की एक समनांतर अर्थव्यवस्था खड़ी हो गयी है। यह मामला केवल गरीबों के लूट से जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि मानवधिकारों के हनन से भी जुड़ा है। चूँकि निवेशक ही एजेंट होता है।  इसलिए जब कम्पनी पैसा लेकर भाग जाती है तो निवेशकों को लोग मालिक मानकर चोर समझने लगते हैं। समाज इन्हें दुत्कारने लगता है कि इन्होंने पैसा डुबो दिया। इसलिए इन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ती है। पहला तो इनका पैसा डूबा जाता है और दूसरा इन्हें सामजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ता है। इस अपमान से हारकर कई एजेंटों ने आत्महत्या तक की है।

सीबी यादव आगे लिखते हैं कि अगर गहराई से देखा जाए तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। क्योंकि क़ानूनी तौर पर रजिस्टर होने की वजह से ही लोग इनमें पैसा लगाते हैं। ऑडिट में  कंपनियों की धांधलियों को आसानी से पकड़ा जा सकता है। लेकिन लचर निगरानी तंत्र और मिलीभगत की वजह से इन्हें क्लीन चीट मिलता रहता है। सरकार ब्लॉक, जिला व ग्राम पंचायत स्तर पर निगरानी तंत्र बना सकती है। एक हेल्पलाइन नंबर जारी कर सकती है, जिसकी मदद लेकर निवेशक यह पता लगा सके कि कंपनी की स्थिति और साख क्या है ?  इनमें करोडो लोगों का पैसा डूब चूका है , इसलिए केवल मालिकों पर शिकंजा कसने से बात नहीं मानेगी। बात तभी बनेगी जब सभी को उनका डूबा हुआ पैसा वापस मिले। इसके लिए सरकार को आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभानी होगी।

PMC Crises
Bank Merger
Chit fund robbery
All Investor Safety Organization
AISO
Narendra modi
Amit Shah
Chit fund act

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

सार्वजनिक संपदा को बचाने के लिए पूर्वांचल में दूसरे दिन भी सड़क पर उतरे श्रमिक और बैंक-बीमा कर्मचारी

झारखंड: केंद्र सरकार की मज़दूर-विरोधी नीतियों और निजीकरण के ख़िलाफ़ मज़दूर-कर्मचारी सड़कों पर उतरे!

दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को मिला व्यापक जनसमर्थन, मज़दूरों के साथ किसान-छात्र-महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन

देशव्यापी हड़ताल का दूसरा दिन, जगह-जगह धरना-प्रदर्शन

मोदी सरकार की वादाख़िलाफ़ी पर आंदोलन को नए सिरे से धार देने में जुटे पूर्वांचल के किसान

ग़ौरतलब: किसानों को आंदोलन और परिवर्तनकामी राजनीति दोनों को ही साधना होगा


बाकी खबरें

  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव चक्र: यूपी में दलित राजनीति और रिज़र्व सीटों का गणित
    26 Dec 2021
    चुनाव चक्र में इस बार हम बात कर रहे हैं यूपी की राजनीति में दलितों के महत्व की...दलितों के लिए रिज़र्व सीटों की। इन चुनावों में दलितों यानी अनुसूचित जाति-जनजाति का क्या रोल रहने वाला है, इसी पर ख़ास…
  • itihas ke panne
    न्यूज़क्लिक टीम
    काशी विश्वनाथ के बहाने 'औरंगज़ेब' की चर्चा
    26 Dec 2021
    हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करते हुए कहा कि 'अगर कोई औरंगज़ेब खड़ा होता है तो कोई शिवाजी भी आता है'। उत्तर प्रदेश का चुनाव नज़दीक आते ही बीजेपी ने चुनाव…
  • अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे : संसद का मखौल, बृजभूमि का ध्रुवीकरण और अन्य
    26 Dec 2021
    'ख़बरों के आगे-पीछे' के इस अंश में बीते हफ़्ते ख़बरों की दुनिया में क्या कुछ हुआ, इस पर राय रख रहे हैं अनिल जैन।
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : 'तुम मुझको गुड़िया कहते हो, ठीक ही कहते हो...'
    26 Dec 2021
    आज 26 दिसंबर को मशहूर शायरा शाकिर की यौम ए वफ़ात है, इस मौक़े पर पेश है उनकी नज़्म, 'निकनेम'।
  • जगन्नाथ कुमार यादव
    नई शिक्षा नीति के ख़िलाफ़ AISA का 'रोल बैक NEP' अभियान
    26 Dec 2021
    बीते शुक्रवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में नई शिक्षा नीति-2020 के खिलाफ़ छात्र संगठन 'ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा)' ने एक राष्ट्रीय अभियान 'रोल बैक एनईपी 2020 (NEP)' की घोषणा करते हुए एक प्रेस…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License