NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
आंदोलन
भारत
राजनीति
बल्लभगढ़ में छात्रा की हत्या से रोष, हाईवे जाम किया
छात्रा निकिता तोमर की सोमवार को हुई हत्या से गुस्साए सैकड़ों लोग आज सड़क पर उतर गए और पुलिस प्रशासन व सरकार से न्याय की मांग करने लगे।
भाषा
27 Oct 2020
बल्लभगढ़ में छात्रा की हत्या से रोष, हाईवे जाम किया
Image courtesy: Facebook

फरीदाबाद: हरियाणा के बल्लभगढ़ शहर स्थित अग्रवाल कॉलेज की बीकॉम ऑनर्स की एक छात्रा की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने गौंछी-सोहना रोड पर जाम लगा दिया।

वहीं, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया और कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

छात्रा निकिता तोमर की सोमवार को हुई हत्या से गुस्साए सैकड़ों लोग आज सड़क पर उतर गए और पुलिस प्रशासन व सरकार से न्याय की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारी आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे।

पुलिस हत्या के दोनों आरोपियों- तौफ़ीक़ और रेहान को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखता है।

लोगों के प्रदर्शन के चलते पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतका के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि जो प्राथमिकी दर्ज की गई है, उसमें कुछ खामियां हैं। आरोपी निकिता पर धर्म बदलने का दबाव डाल रहा था, जिसका जिक्र इसमें नहीं किया गया है।

उन्होंने मांग की कि मामला फास्ट ट्रैक अदालत में भेजा जाए तथा आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।

परिजनों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। समाचार मिलने तक प्रदर्शनकारी एन.एच.-2 पर डटे हुए थे, जिन्हें समझाने का प्रशासनिक अधिकारी प्रयास कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को आरोपियों ने पहले छात्रा को कार में खींचने का प्रयास किया और फिर असफल रहने पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आ गई है। इस मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने फरीदाबाद के सेक्टर-23 में भी प्रदर्शन भी किया।

परिजनों का आरोप है कि मुख्य आरोपी छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा था।

हरियाणा के गृहमंत्री ने कहा कि परिवार की सुरक्षा के लिए फरीदाबाद पुलिस आयुक्त से बात की गई है, जल्द ही उन्हें सुरक्षा दी जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उधर, पुलिस ने छात्रा को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी तौफ़ीक़ के साथ-साथ उसके साथी रेहान निवासी नूंह को भी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

अपराध शाखा डीएलएफ ने मुख्य आरोपी तौफ़ीक़ को सोमवार रात ही गिरफ्तार कर लिया था। वह कबीर नगर, सोहना, गुरुग्राम का निवासी है।

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के अनुसार तुरंत प्रभाव से अपराध शाखा की 10 टीमों को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के दिशा-निर्देश दिए गए थे। अपराध शाखा ने फरीदाबाद से पलवल एवं मेवात तक चलाए गए 5 घंटे के अभियान के दौरान मुख्य आरोपी को धर दबोचा।

उन्होंने बताया कि आरोपी वर्ष 2018 में भी लड़की को अपने साथ ले गया था जिसपर मामला थाना सिटी बल्लभगढ़ में दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी तौफ़ीक़ की उम्र 21 वर्ष है। दूसरा आरोपी रेहान रेवासन मेवात का रहने वाला है।

सिंह ने कहा कि पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं, जिनके आधार पर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

मुख्य आरोपी तौफ़ीक़ के दादा कबीर अहमद विधायक रह चुके हैं, जबकि चाचा खुर्शीद अहमद हरियाणा के पूर्व मंत्री रहे हैं। वहीं, एक अन्य रिश्तेदार आफताब अहमद वर्तमान में कांग्रेस के नूंह (मेवात) विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में परिवहन मंत्री भी रहे हैं। तौफ़ीक़ के चाचा जावेद अहमद ने भी 2019 में सोहना विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

Haryana
Ballabhgarh
Student Murder
haryana police
Protest In Haryana
manohar laal khattar

Related Stories

पलवल : मुस्लिम लड़के की पीट-पीट कर हत्या, परिवार ने लगाया हेट क्राइम का आरोप

लखीमपुर खीरी कांड के बाद हरियाणा में प्रदर्शनकारी महिला किसानों को ट्रक ने कुचला, तीन की मौत

लखीमपुर के बाद अंबाला में भी भाजपा नेता पर लगे किसानों को गाड़ी से कुचलने का आरोप

डीयू के छात्र धरने पर, हरियाणा में विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव और अन्य ख़बरें

हरियाणा में महिला और दलित प्रेमी को जूतों की माला पहनाकर, चेहरों को काला कर घुमाया गया 

स्वामी अग्निवेश का हमलावर एक साल बाद भी फ़रार

गुड़गांव में अफ्रीकी महिला का यौन उत्पीड़न, दो गिरफ़्तार

हरियाणा : कांग्रेस प्रवक्ता की हत्या के खिलाफ कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

हरियाणा में कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मार कर हत्या


बाकी खबरें

  • tourism sector
    भाषा
    कोरोना के बाद से पर्यटन क्षेत्र में 2.15 करोड़ लोगों को रोज़गार का नुकसान हुआ : सरकार
    15 Mar 2022
    पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार ने पर्यटन पर महामारी के प्रभावों को लेकर एक अध्ययन कराया है और इस अध्ययन के अनुसार, पहली लहर में 1.45 करोड़ लोगों को रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा जबकि दूसरी लहर में 52…
  • election commission of India
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली नगर निगम चुनाव टाले जाने पर विपक्ष ने बीजेपी और चुनाव आयोग से किया सवाल
    15 Mar 2022
    दिल्ली चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनावो को टालने का मन बना लिया है। दिल्ली चुनावो की घोषणा उत्तर प्रदेश और बाकी अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले 9 मार्च को होनी थी लेकिन आयोग ने इसे बिल्कुल…
  • hijab
    सीमा आज़ाद
    त्वरित टिप्पणी: हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फ़ैसला सभी धर्मों की औरतों के ख़िलाफ़ है
    15 Mar 2022
    इस बात को दरअसल इस तरीके से पढ़ना चाहिए कि "हर धार्मिक रीति का पालन करना औरतों का अनिवार्य धर्म है। यदि वह नहीं है तभी उस रीति से औरतों को आज़ादी मिल सकती है, वरना नहीं। "
  • skm
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
    15 Mar 2022
    एसकेएम ने फ़ैसला लिया है कि अगले महीने 11 से 17 अप्रैल के बीच एमएसपी की क़ानूनी गारंटी सप्ताह मना कर राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की जाएगी। 
  • Karnataka High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब  मामला: हिजाब इस्लाम का अभिन्न हिस्सा नहीं, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खारिज की याचिका
    15 Mar 2022
    अदालत ने अपना फ़ैसला सुनते हुए यह भी कहा कि शिक्षण संस्थानों में यूनिफ़ॉर्म की व्यवस्था क़ानूनी तौर पर जायज़ है और इसे संविधान के तहत दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन नहीं कहा जा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License