NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
उत्पीड़न
अमेरिका
फ्लॉयड हत्या मामला: सात जूरी सदस्यों से फिर से होंगे सवाल-जवाब
मिनियापोलिस सिटी काउंसिल के फ्लॉयड के परिवार के साथ दो करोड़ 27 लाख डॉलर में समझौता करने संबंधी घोषणा पिछले सप्ताह की गई थी। नेल्सन ने जूरी के चयन की प्रक्रिया के बीच आए इस समाचार को ‘‘बहुत व्यथित करने वाला’’ और ‘‘अनुचित’’ बताया था।
एपी
17 Mar 2021
George Floyd

मिनियापोलिस (अमेरिका): मिनियापोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी की संलिप्तता वाले, अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या मामले की सुनवाई को बुधवार को तब झटका लगा कि जज ने यह तय करने के लिए सात जूरी सदस्यों से फिर से सवाल-जवाब करने का फैसला किया कि वे फ्लॉयड के परिवार के साथ दो करोड़ 27 लाख डॉलर के समझौते के समाचार से प्रभावित हुए हैं या नहीं।

हेन्नेपिन काउंटी जज पीटर काहिल वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जूरी सदस्यों से सवाल करेंगे। जज ने यह फैसला आरोपी पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चौविन के वकील एरिक नेल्सन के अनुरोध पर किया है।

मिनियापोलिस सिटी काउंसिल के फ्लॉयड के परिवार के साथ दो करोड़ 27 लाख डॉलर में समझौता करने संबंधी घोषणा पिछले सप्ताह की गई थी। नेल्सन ने जूरी के चयन की प्रक्रिया के बीच आए इस समाचार को ‘‘बहुत व्यथित करने वाला’’ और ‘‘अनुचित’’ बताया था।

नेल्सन ने मामले की सुनवाई स्थगित किए जाने का भी अनुरोध किया था, जिस पर काहिल विचार कर रहे हैं। काहिल ने मामले में दलीलें सुनने की शुरुआत के लिए 29 मार्च की तारीख तय की थी, लेकिन पहले से ही चुन लिए गए कुछ जूरी सदस्यों को हटाए जाने से यह तिथि टल सकती है।

जूरी में नौ सदस्यों को मंगलवार तक चुन लिया गया था और कुल 14 लोगों को चुना जाना है।

चौविन ने फ्लॉयड की गर्दन पर नौ मिनट तक अपना घुटना रखा था, जिसके बाद फ्लॉयड को 25 मई को मृत घोषित कर दिया गया था। इस घटना को लेकर बाद देश में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे।

George floyd Murder
George Floyd
USA
Black Lives Matter

Related Stories

क्या है तालिबान, क्या वास्तव में उसकी छवि बदली है?

अमेरिका में फ्लॉयड की बरसी पर रखा गया मौन, निकाली गईं रैलियां

हमारे समाज और सिस्टम की हक़ीक़त से रूबरू कराती हैं मॉब लिंचिंग की घटनाएं!

अमेरिका में अपहरण के दोषी भारतीय मूल के ऊबर चालक को तीन साल की सज़ा

अमेरिका में सिख परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या


बाकी खबरें

  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूक्रेन संकट, भारतीय छात्र और मानवीय सहायता
    01 Mar 2022
    यूक्रेन में संकट बढ़ता जा रहा है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को छात्रों सहित सभी भारतीयों को उपलब्ध ट्रेन या किसी अन्य माध्यम से आज तत्काल कीव छोड़ने का सुझाव दिया है।
  • Satellites
    संदीपन तालुकदार
    चीन के री-डिज़ाइंड Long March-8 ने एक बार में 22 सेटेलाइट को ऑर्बिट में भेजा
    01 Mar 2022
    Long March-8 रॉकेट चीन की लॉन्च व्हीकल टेक्नोलॉजी की अकादमी में बना दूसरा रॉकेट है।
  • Earth's climate system
    उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की: अब न चेते तो कोई मोहलत नहीं मिलेगी
    01 Mar 2022
    आईपीसीसी ने अपनी रिपोर्ट में साफ़ कहा है कि जलवायु परिवर्तन से आर्थिक दरार गहरी होगी, असमानता में इजाफ़ा होगा और ग़रीबी बढ़ेगी। खाने-पीने की चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ेंगे और श्रम व व्यापार का बाजार…
  • nehru modi
    डॉ. राजू पाण्डेय
    प्रधानमंत्रियों के चुनावी भाषण: नेहरू से लेकर मोदी तक, किस स्तर पर आई भारतीय राजनीति 
    01 Mar 2022
    चुनाव प्रचार के 'न्यू लो' को पाताल की गहराइयों तक पहुंचता देखकर व्यथित था। अचानक जिज्ञासा हुई कि जाना जाए स्वतंत्रता बाद के हमारे पहले आम चुनावों में प्रचार का स्तर कैसा था और तबके प्रधानमंत्री अपनी…
  • रवि शंकर दुबे
    पूर्वांचल की जंग: यहां बाहुबलियों के इर्द-गिर्द ही घूमती है सत्ता!
    01 Mar 2022
    यूपी में सत्ता किसी के पास भी हो लेकिन तूती तो बाहुबलियों की ही बोलती है, और पूर्वांचल के ज्यादातर क्षेत्रों में उनका और उनके रिश्तेदारों का ही दबदबा रहता है। फिर चाहे वो जेल में हों या फिर जेल के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License