NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
धार्मिक कट्टरपंथियों का महिमामंडन और समाज की चुप्पी
बीते कुछ वर्षों में भारत में धर्म के नाम पर मानवता की धज्जियां उड़ाने वाले “धर्म रक्षकों” को महिमामंडित करने का शर्मनाक चलन शुरू हुआ है।
वसीम अकरम त्यागी
18 Oct 2021
singhu border

दो तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। पहली तस्वीर सिंघु बॉर्डर पर बेरहमी से मारकर लटकाए गए लखबीर सिंह की है, दूसरी तस्वीर इस जघन्य हत्याकांड के आरोपी के महिमामंडन की है। पहली तस्वीर हमें बताती है कि धार्मिक कट्टरपंथ इंसान को कितना क्रूर और वहशी बना देता है, दूसरी तस्वीर हमें बताती है कि कट्टरपंथी तत्वों को ताक़त कहां से मिलती है।

बीते कुछ वर्षों में भारत में धर्म के नाम पर मानवता की धज्जियां उड़ाने वाले “धर्म रक्षकों” को महिमामंडित करने का शर्मनाक चलन शुरू हुआ है। साल 2015 में नोएडा में दादरी के बिसहाड़ा गांव में मोहम्मद अखलाक को उन्हीं के गांव की एक हिंसक भीड़ ने पीट-पीट कर मार दिया, इस भीड़ का आरोप था कि अख़लाक के फ्रिज में गोमांस है। भीड़ ने बिना कोई कोर्ट कचहरी किए, “अख़लाक” को मारकर गाय को “इंसाफ” दिला दिया। इस हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया।

 अक्टूबर 2016 में जेल में अखलाक के रवि नामी हत्यारोपी की डेंगू से मौत हो गई, इस पर रवि के परिजनों ने हंगामा किया और शव को रखकर प्रदर्शन किया, रवि के घर हिंदुवादी कट्टरपंथी संगठनों के लोगों का जमावड़ा लग गया। इस पर नोएडा के सांसद और तत्कालीन केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने तिरंगे से ढकी रवि की लाश को “श्रद्धांजलि” दी। देश का राष्ट्र ध्वज जो शहीदों के शवों पर रखा जाता है, उसी राष्ट्र ध्वज से एक हत्या आरोपी को ढक दिया गया, इस पर किसी को भी आपत्ति भी नहीं हुई। इसके बाद गाय के नाम पर इंसानों को लिंच करके मौत के घाट उतारने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह अभी तक नहीं थमा है।

अख़लाक के हत्यारोपी रवि की लाश पर तिरंगा चढ़ाने वालों के ख़िलाफ अगर कार्रवाई हो गई होती, गाय के नाम पर लिंचिंग में जान गंवाने वालों का आंकड़ा जो अब 43 है वह शायद कम होता। लेकिन लिंचिंग होती रहीं, लिंचिंग करने वालों को ‘हीरो’ की तरह महिमामंडित किया जाता रहा। इसी कड़ी में झारखंड के अलीमुद्दीन की लिंचिंग का उल्लेख करना यहां जरूरी है। जून 2017 में अलीमुद्दीन को कथित गौरक्षकों द्वारा पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मार्च 2018 में 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। लेकिन जब ये मामला रांची हाईकोर्ट पहुंचा तो हाईकोर्ट ने इन लोगों की सज़ा पर स्टे लगाकर अलीमुद्दीन हत्याकांड के तमाम आरोपियों को ज़मानत पर रिहा कर दिया। जेल से छूटने के बाद हज़ारीबाग से भाजपा के सांसद और तत्कालीन केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने तमाम आरोपियों का माला पहना कर अभिनंदन किया था। ज़ाहिर है इससे अभियुक्तों का उत्साहवर्धन ही हुआ।

दिसंबर 2017 में राजस्थान के राजसमंद में 51 वर्षीय बंगाली मजदूर अफराज़ुल को कट्टरपंथी शंभू रेगर नामी एक बर्बर हत्यारे ने जिंदा जलाकर मार डाला। शंभू का कहना था कि अफराज़ुल “लव जिहाद” करना चाह रहा था। अफराज़ुल के हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद राजस्थान में हिंदुत्ववादियों ने उसके समर्थन में जमकर उत्पात मचाया, इसके कुछ ही महीनों बाद राम नवमी के मौके पर निकलने वाले जुलूस में शंभू रेगर को हिंदू धर्म के लिए सम्मान के रूप में पेश किया गया। जुलूस में एक शख्स शंभूलाल रैगर की तरह रूप धारण कर हाथों में कुल्हाड़ी लिए हुए था। बैनर के बीच लिखा था-, ‘शम्भूनाथ रैगर, लव जिहाद मिटाने वाले’। इस झांकी में शंभूलाल के बैनर भी लगे हुए थे। जिन पर कई तरह के नारे लिखा थे, एक बैनर पर लिखा था कि, हिंदुओं भाइयों जागो, अपनी बहन-बेटी बचाओ,लव जिहाद से देश को आजाद करवाना चाहिए।

ये सामान्य घटनाएं नहीं हैं। इन घटनाओं ने यह बताया है कि कट्टरता इंसानियत की कितनी बड़ा दुश्मन है। दक्षिणपंथी सत्ताधारी हमेशा धार्मिक कट्टरपंथियों को संरक्षण देते हैं, जरूरत पड़ने पर इन्हीं कट्टरपंथियों का सहारा लेकर मूल मुद्दों से जनता को भ्रमित किया जाता है। अब इन घटनाओं को रोकना समाज की जिम्मेदारी है, लेकिन अभी तक यह देखा गया है कि समाज ने इन घटनाओं पर चुप्पी साधी हुई है। समाज की यह चुप्पी समाज के लिये ही चुनौती बन जाएगी, यह चुप्पी समाज से इंसानियत समाप्त होने की इबारत लिख रही है।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार हैं।)

Singhu Border
Singhu Border Massacre
religion
Religion and Politics
kisan andolan

Related Stories

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

विचार: सांप्रदायिकता से संघर्ष को स्थगित रखना घातक

विशेष: कौन लौटाएगा अब्दुल सुब्हान के आठ साल, कौन लौटाएगा वो पहली सी ज़िंदगी

किसानों और सत्ता-प्रतिष्ठान के बीच जंग जारी है

‘धार्मिक भावनाएं’: असहमति की आवाज़ को दबाने का औज़ार

धर्म के नाम पर काशी-मथुरा का शुद्ध सियासी-प्रपंच और कानून का कोण

ज्ञानवापी अपडेटः मस्जिद परिसर में शिवलिंग मिलने का दावा, मुस्लिम पक्ष ने कहा- फव्वारे का पत्थर

केवल विरोध करना ही काफ़ी नहीं, हमें निर्माण भी करना होगा: कोर्बिन

सुप्रीम कोर्ट में याचिकाः ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे सांप्रदायिक शांति-सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश और उपासना स्थल कानून का उल्लंघन है

लखीमपुर खीरी हत्याकांड: आशीष मिश्रा के साथियों की ज़मानत ख़ारिज, मंत्री टेनी के आचरण पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी


बाकी खबरें

  • fertilizer
    तारिक अनवर
    उप्र चुनाव: उर्वरकों की कमी, एमएसपी पर 'खोखला' वादा घटा सकता है भाजपा का जनाधार
    04 Feb 2022
    राज्य के कई जिलों के किसानों ने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा संचालित केंद्रों पर डीएपी और उर्वरकों की "बनावटी" की कमी की वजह से इन्हें कालाबाजार से उच्च दरों पर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 5 लाख के पार
    04 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,49,394 नए मामले सामने आए और 1,072 मरीज़ों की मौत हुई है। देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 55 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • SKM
    रौनक छाबड़ा
    यूपी चुनाव से पहले एसकेएम की मतदाताओं से अपील: 'चुनाव में बीजेपी को सबक़ सिखायें'
    04 Feb 2022
    एसकेएम ने गुरुवार को अपने 'मिशन यूपी' अभियान को फिर से शुरू करने का ऐलान करते हुए कहा कि 57 किसान संगठनों ने मतदाताओं से आगामी यूपी चुनावों में भाजपा को वोट नहीं देने का आग्रह किया है।
  • unemployment
    अजय कुमार
    क्या बजट में पूंजीगत खर्चा बढ़ने से बेरोज़गारी दूर हो जाएगी?
    03 Feb 2022
    बजट में पूंजीगत खर्चा बढ़ जाने से क्या बेरोज़गारी का अंत हो जाएगा या ज़मीनी हक़ीक़त कुछ और ही बात कह रही है?
  • farmers SKM
    रवि कौशल
    कृषि बजट में कटौती करके, ‘किसान आंदोलन’ का बदला ले रही है सरकार: संयुक्त किसान मोर्चा
    03 Feb 2022
    मोर्चा ने इस बात पर भी जोर दिया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बार भी किसानों की आय को दुगुना किये जाने का उल्लेख नहीं किया है क्योंकि कई वर्षों के बाद भी वे इस परिणाम को हासिल कर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License