NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
यौन शोषण के आरोप में गोवा के मंत्री मिलिंद नाइक का इस्तीफ़ा
महिला के यौन शोषण के आरोप के चलते भाजपा नेता और गोवा के शहरी विकास और समाज कल्याण मंत्री मिलिंद नाईक को इस्तीफा देना पड़ा है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि मिलिंद नाइक का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है और गवर्नर के पास भेज दिया गया है।
राज कुमार
16 Dec 2021
Milind Naik

महिला के यौन शोषण के आरोप के चलते भाजपा नेता और गोवा के शहरी विकास और समाज कल्याण मंत्री मिलिंद नाइक को इस्तीफा देना पड़ा है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि मिलिंद नाइक का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है और गवर्नर के पास भेज दिया गया है।

क्या है मामला?

गोवा कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष संकल्प आमोनकर ने आज शाम प्रेस कांफ्रेंस करके भाजपा मंत्री मिलिंद नाइक पर महिला के यौन शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मिलिंद नाइक और महिला की व्हाट्सएप चैट के प्रिंट दिखाए। उन्होंने मंत्री और महिला के वीडियो चैट के स्क्रीनशॉट और अन्य सबूत भी प्रेस के सामने रखे।


 
बताया गया कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को इसकी जानकारी पहले भी दी गई थी। उन्हें पंद्रह दिन का समय दिया गया था कि वो एक्शन लें। लेकिन पंद्रह दिन बीत चुके हैं और कोई एक्शन नहीं लिया गया है। इसलिये हम पीड़िता की पहचान जाहिर किये बिना सबूतों को मीडिया के सामने रख रहे हैं। प्रेस कांफ्रेंस के कुछ घंटों के बाद ही भाजपा नेता और मंत्री मिलिंद नाइक ने इस्तीफा दे दिया।

कांग्रेस नेता संकल्प आमोनकर ने महिला एवं बाल संरक्षण इकाई, गोवा पुलिस में मंत्री मिलिंद नाइक के खिलाफ शिकायत भी दर्ज़ कराई है। संकल्प अमोनकर ने बताया कि महिला के यौन शोषण, उसे परिणाम भुगतने की धमकी देने और गर्भपात के लिए मज़बूर करने के खिलाफ शिकायत दर्ज़ कराई गई है। सभी वीडियो, ऑडियो, चैट और अन्य सबूत पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

मामला एक्सपोज़ ना करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष पर बनाया जा रहा था दबाव।

9 दिसंबर को गिरिश चोडनकर ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि उन्हें मुंबई स्थित किसी कंपनी से लीगल नोटिस मिला है। उन पर भाजपा मंत्री सेक्स स्कैंडल को एक्सपोज़ ना करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। गिरिश चोडनकर ने लिखा कि वो किसी भी प्रकार के दबाव के सामने नहीं झुकेंगे और ना ही लीगल नोटिस का कोई जवाब देंगे। एक शक्तिशाली व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज़ कराना एक मुश्किल काम है। सबसे पहले मंत्री को बर्खास्त किया जाना चाहिए ताकि पीड़िता आगे आने का साहस और विश्वास जुटा पाए।

कांग्रेस ने पिछले महीने भी उठाया था ये मामला

पिछले महीने 30 नवंबर को कांग्रेस ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके मंत्री के खिलाफ आरोप लगाये थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरिश चोडनकर ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मांग की थी कि मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाए। उस समय प्रमोद सावंत को कार्यवाही करने के लिए पंद्रह दिन का समय दिया गया था। आज पंद्रह पूरे हो चुके थे लेकिन मुख्यमंत्री ने मंत्री के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की तो कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस करके सारे सबूत मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किये और महिला पुलिस थाने में मंत्री के खिलाफ शिकायत भी दर्ज़ कराई गई है।

लेखक स्वतंत्र पत्रकार हैं।

इसे भी पढ़े :

गोवाः घरेलू हिंसा में बढ़ोतरी लेकिन आंकड़े शून्य!

गोवा में घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम बीडीओ भरोसे

goa
Milind Naik
sexual harassment
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • J&K
    अनीस ज़रगर
    परिसीमन आयोग के जम्मू क्षेत्र पर ताजा मसौदे पर बढ़ता विवाद
    11 Feb 2022
    जम्मू के सुचेतगढ़ और आरएस पुरा इलाकों में पहले ही विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जा चुके हैं, जहाँ दो विधानसभा क्षेत्रों का विलय प्रस्तावित किया गया है।
  • hijab vivad
    भाषा
    हिजाब विवाद: कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के ख़िलाफ़ शीर्ष अदालत में याचिका दायर
    11 Feb 2022
    एक छात्र द्वारा दायर याचिका में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय के निर्देश के साथ ही तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष चल रही कार्यवाही पर भी रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। अपील में दावा…
  • गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    मोहम्मद ताहिर
    गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    11 Feb 2022
    "सरकार से कुछ सब्सिडी की मांग की थी। सरकार की तरफ से पांच हज़ार रूपये देने का वादा भी किया गया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला।"
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 58,077 नए मामले, 657 मरीज़ों की मौत
    11 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.64 फ़ीसदी यानी 6 लाख 97 हज़ार 802 हो गयी है।
  • MNREGA
    दित्सा भट्टाचार्य
    विशेषज्ञों के हिसाब से मनरेगा के लिए बजट का आवंटन पर्याप्त नहीं
    11 Feb 2022
    पीपल्स एक्शन फ़ॉर एम्प्लॉयमेंट गारंटी (PAEG) के मुताबिक़ वित्तीय साल 2022-23 के बजट में नरेगा के लिए जो राशि आवंटित की गयी है, उससे प्रति परिवार महज़ 21 श्रमदिवस का काम ही सृजित किया जा सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License