NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
नज़रिया
भारत
ईश्वर और इंसान: एक नाना और नाती की बातचीत
मैंने अगला प्रश्न किया, कि क्या तुम मानते हो कि दुनिया में कोई ईश्वर है? अब वह थोड़ा झिझका और बोला, ‘कोई है तो जो हम सब को बनाता है’। मैंने एक जिज्ञासा उठाई, कि मनुष्य का पैदा होना एक बायोलॉजिकल प्रॉसेस है, उसमें भला ईश्वर, भगवान, ख़ुदा, अल्लाह या गॉड का क्या रोल?
शंभूनाथ शुक्ल
12 Dec 2021
god and man
प्रतीकात्मक तस्वीर। साभार : गूगल

प्लस-टू (12वीं) में पढ़ने वाले मेरे नाती को फ़िज़िक्स और केमेस्ट्री की कुछ किताबें चाहिए थीं, उन्हें ख़रीदवाने के लिए मैं साथ जा रहा था। रास्ते में गाड़ी की स्पीड कम करते हुए मैंने उससे पूछा, कि ईश्वर के बारे में तुम क्या सोचते हो?

एक 16-17 वर्ष के किशोर को यह समझ ही नहीं आया, कि उसके नाना ने यह कैसा सवाल पूछ लिया। थोड़ी देर के बाद वह बोला, कि ‘भगवान का जो वर्णन लोग करते हैं, वह तो मैं नहीं मानता लेकिन यह मानता हूँ, कि भगवान एक है’। मैंने पूछा, कैसे? तो उसने कहा, ‘जैसे राम, कृष्ण, शिव सब एक हैं’। मैंने फिर कहा और ईश्वर, अल्लाह, गॉड? तब भी उसने जवाब दिया, कि सब एक हैं।

मैंने अगला प्रश्न किया, कि क्या तुम मानते हो कि दुनिया में कोई ईश्वर है? अब वह थोड़ा झिझका और बोला, ‘कोई है तो जो हम सब को बनाता है’। मैंने एक जिज्ञासा उठाई, कि मनुष्य का पैदा होना एक बायोलॉजिकल प्रॉसेस है, उसमें भला ईश्वर, भगवान, ख़ुदा, अल्लाह या गॉड का क्या रोल? खूब सोच कर वह बोला, कि ‘पहला आदमी तो भगवान ने ही बनाया होगा’। मैंने जवाब दिया, कि तुम्हें यह तो पता ही होगा, कि कोई भी जीव सेल्स से बनता है और सेल का बनना एक नेचुरल क्रिया है। जैसे कि मिट्टी, पानी और मॉयश्चर मिल कर सेल बना देते हैं। आख़िर मलेरिया अथवा तमाम बीमारियों के बैक्टीरिया ऐसे ही तो बनते हैं।

अब उसके पास कोई जवाब नहीं था इसलिए वह बोला कि लेकिन ईश्वर, भगवान, ख़ुदा या गॉड जो लोग बनाते हैं, वे इंसानियत के कुछ नियम बनाते हैं, जिससे समाज में अच्छाई बनी रहती है। मैंने कहा, मगर बुराई भी तो खूब है। इस पर उसने कहा, कि “जो लोग धर्म बना देते हैं, वे कुछ तो अच्छे नियम बनाते हैं और कुछ बुराइयाँ भी लाते हैं। जैसे ये अच्छा है कि हम शराब न पियें, हिंसा न करें, सबकी मदद करें। लेकिन धर्म बुराइयाँ भी लाता है। जैसे इस्लाम में हिज़ाब पहनना और हिंदू धर्म में गाय को लेकर सेंसेटिव हो जाना। नेहरू जी ने कहा था भारत में यूनिटी इन डायवर्सिटी है। इसलिए हमें डायवर्सिटी को बचाए रखना चाहिए। कल को यदि दूसरे लोग राज करने लगें और कह दें, सब लोग गाय खाएँ तो हमें कैसा लगेगा?”

डायवर्सिटी के बारे में एक 16-17 साल के बच्चे की इस समझ ने मुझे बहुत प्रभावित किया। मिडिल क्लास परंपरावादी घरों में अपने बच्चों से ऐसे प्रश्न नहीं पूछे जाते। उसे बस इतनी लिबर्टी होती है, कि वह जो चाहे सो खाये, कोल्ड ड्रिंक पिये, हर तरह के खेल खेले। लेकिन क्लास में सदैव अव्वल आए और अच्छी-सी नौकरी करें। माँ-बाप का उसकी पढ़ाई पर फ़ोकस इतना अधिक होता है, कि हम अपने बच्चे से उसके स्वतंत्र चिंतन को छीन लेते हैं। हमने धर्म के नाम पर एक लकीर खींच रखी है, ताकि वह धर्म और उसके कर्मकांड पर सवाल न उठाये। यही कारण है, कि प्योर साइंस पढ़े वैज्ञानिक भी धर्म और ईश्वर को लेकर कनफ़्यूज्ड रहते हैं। वह स्पेस शटल में बैठ कर वे कर्मकांड करने लगते हैं जो उनके पोंगापन का इज़हार होता है। ऐसा कोई एक धर्म के लोग नहीं बल्कि सभी धर्मों के लोग करते हैं। इसकी वजह है धर्म और भगवान को लेकर हमारे दिमाग़ में पैठी हुई ग्रंथि। अगर बच्चों के मन में उठ रहे स्वाभाविक सवालों पर हम उनकी राय को जानें तो हम उनमें बेहतर इंसान बनने की समझ विकसित कर सकते हैं।

वर्ष 2006 की जनवरी में मुझे पुद्दुचेरी जानने का अवसर मिला। वहाँ पर एक धार्मिक नेता अमृता आनंदमयी माँ ने सुनामी में बर्बाद हो चुके गाँवों का पुनर्निर्माण करवाया था। इसलिए उनकी संस्था के पीआर विभाग ने प्रचार हेतु दिल्ली के सभी नामी-गिरामी अख़बार से एक-एक लोगों को ले जाने का कार्यक्रम रखा था। दिल्ली से चेन्नई को जाने वाली सुबह की जेट फ़्लाइट में अधिकांश पत्रकार ही थे। मेरे बग़ल में एक चाइनीज़ पत्रकार था, जो बीजिंग के किसी अख़बार का भारत स्थित संवाददाता था। क़रीब पौने तीन घंटे की उड़ान में हम दोस्त बन गए और फिर चेन्नई से बस द्वारा पुद्दुचेरी गए तो वहाँ भी यह युवक मेरे ही साथ बैठा। हम लोग एक ही रूम में रुके। मृदभाषी इस पत्रकार ने मुझसे पूछा, कि आपके देश में किसी धार्मिक नेता के पीछे इतनी भीड़ कैसे आ जाती है? हमारे यहाँ तो ऐसा कभी नहीं होता। इसका कोई तार्किक जवाब मेरे पास नहीं था। क्योंकि हमारे घरों और स्कूलों में ऐसे सवाल-जवाब नहीं किए जाते। सुबह प्रार्थना होती है, और बच्चों के मन में उठ रहे उस प्रार्थना के आराध्य के बारे सवालों का कोई समाधान नहीं होता। नतीजा बच्चे ठीक अपने पिता की तरह लकीर पीटने लगते हैं।

हम अपने बच्चों को कभी नहीं बताते कि धर्म की जीवन में क्यों ज़रूरत है? और अगर है, तो वही क्यों, जो उसके बाप-दादा मानते आए हैं। यही कारण है, हम भीड़ के पीछे चल देते हैं। कभी यह भी सोचिये, हम भीड़ के पीछे क्यों चल देते हैं? क्यों नहीं उस ईश्वर, उस धर्म या उन मान्यताओं के बारे में सवाल नहीं उठाते जो हमें कूढ़-मगज़ बनाती हैं। अगर ईश्वर है, तो कोई बताये कि हां, है और मैंने उसे देखा है। और अगर नहीं है, तो उसके लिए जड़ता कैसी? जब हम पूरे विश्व को एक गांव बना रहे हैं, तो हम इन जड़ मान्यताओं से पीछा क्यों नहीं छुड़ाते। इसका कारण है, कि हम अपने बच्चों को सही शिक्षा नहीं देते। उनको कभी भी स्कूली किताबों के इतर यह नहीं बताते कि जीवन में बहुत कुछ ऐसा है, सिर्फ़ साइंस या कोर्स की किताबें पढ़ कर समझ नहीं आएगा, उनके लिए स्वतंत्र चिंतन करो। मैं ही यदि अपने नाती से आज इस तरह के सवाल न करता तो हो सकता मैं कभी जान न पाता कि यह छोटा किशोर भी यह जानता है, कि धर्म तब तक ही मान्य है, जब तक वह परस्पर लड़वाये नहीं।

धर्म का मूल स्वरूप ईश्वर में आस्था नहीं है, बल्कि एक अनजान शक्ति के भय से उन बातों से दूर करने का उपाय है, जो एक ख़ास वक़्त में मनुष्यों के मन में पारस्परिक सद्भाव के लिए पनपा होगा। लेकिन हर धर्म के नियंताओं ने उसे जड़ बना लिया, वे नहीं समझ सके कि सामाजिक नियम समय-सापेक्ष होते हैं। उत्पादन के साधन हमारे आचार-विचार और नैतिकता की हमारी परिभाषा को नियंत्रित करते हैं। जब तक इस तथ्य को नहीं समझा जाएगा, हम धर्म को लेकर यूँ ही रूढ़ बने रहेंगे। इसे समझने के लिए ज़रूरी है, कि बच्चों को उन गूढ़ विषयों से भी रू-ब-रू होने देना, जो उनके निरंतर प्रगति के लिए आवश्यक हैं।

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

human
God
religion
politics
Nature

Related Stories

'मैं भी ब्राह्मण हूं' का एलान ख़ुद को जातियों की ज़ंजीरों में मज़बूती से क़ैद करना है

सोचिए, सब कुछ एक जैसा ही क्यों हो!

रामचंद्र गुहा हमारे दौर के इस संकट को ठीक से क्यों नहीं समझ पा रहे हैं!

बात बोलेगी: क्या मामला सिर्फ़ जेएनयू को निपटाना है?

फ़ैज़ भाई, जय श्रीराम!

प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए ओएमआर में करना होगा बदलाव

जटिल है जनसंख्या नियंत्रण का प्रश्न


बाकी खबरें

  • भारतीय लोकतंत्र और पेगासस का अवसाद (नैराश्य गीत)
    पार्थ एस घोष
    भारतीय लोकतंत्र और पेगासस का अवसाद (नैराश्य गीत)
    17 Aug 2021
    पेगासस विवाद उन अनेकों गहरी व्याधियों में से एक है जिनसे भारत पीड़ित है, जिसकी शुरुआत लोकतांत्रिक अधिकारों के क्रमशः अतिक्रमण को एक सामान्य परिघटना के तौर पर स्वीकार करने की प्रवृत्ति के साथ शुरू होती…
  • डोज़ियर में प्रकाशित में से एक पाउलो फरेरे की चित्र
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    बच्चों को हरे खेत दिखाओ और सूरज की रौशनी उनकी ज़ेहन में उतरने दो
    17 Aug 2021
    संयुक्त राष्ट्र संघ के अध्ययन में बताया गया है कि महामारी के दौरान दुनिया भर में 90% छात्र यानी तकरीबन 157 करोड बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई करने में असमर्थ रहे।
  • ‘स्वस्थ बिहार हमारा अधिकार’ अभियान ने दिखलाया सरकार को आईना
    अनिल अंशुमन
    ‘स्वस्थ बिहार हमारा अधिकार’ अभियान ने दिखलाया सरकार को आईना
    17 Aug 2021
    15 अगस्त के दिन पटना के गांधी मैदान में सबसे अधिक बार झंडा फहराने वाले मुख्यमंत्री का खिताब पाने वाले नीतीश कुमार ने हमेशा की भांति पूर्ववर्ती सरकार को कोसने का ही अपना राजधर्म निभाया और कोरोना…
  • कार्टून क्लिक: मोदी जी की लोकप्रियता घटी...ये तो बहुत नाइंसाफ़ी है!
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: मोदी जी की लोकप्रियता घटी...ये तो बहुत नाइंसाफ़ी है!
    17 Aug 2021
    नेताओं की लोकप्रियता के सर्वे, चुनावी ओपिनियन पोल या चैनलों की टीआरपी से ज़्यादा कुछ नहीं हैं। जिसमें हेरफेर और घोटाला भी होता रहता है। मगर इसके बाद भी इंडिया टुडे के सर्वे ‘मूड ऑफ द नेशन’ को पढ़ना…
  • कार्यानन्द शर्मा
    अनीश अंकुर
    कार्यानन्द शर्मा:  चानन व बड़हिया टाल के अनूठे किसान संघर्ष के नेता
    17 Aug 2021
    कार्यानन्द शर्मा, यदुनन्दन शर्मा और स्वामी सहजानन्द सरस्वती उस त्रयी का निर्माण करते हैं जिन्होंने किसानों के अंदर से अंग्रेज़ों व ज़मींदारों दोनों का भय समाप्त किया तथा स्वाधीनता आंदोलन को एक रैडिकल…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License