NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
कोविड-19 महामारी के लिए सरकार की गलत नीतियां दोषीः सीपीआईएम
कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और सरकार से कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग के साथ साथ परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
07 May 2021
सीपीआईएम

कोविड-19 को लेकर मौजूदा हालात के मद्देनजर बिहार के वैशाली जिला के सीपीआई (एम) भगवानपुर अंचल कमेटी की वर्चुअल मीटिंग अंचल कमेटी के सचिव मदन मोहन शर्मा के आवास पर की गई। इस बैठक में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस बैठक में कोविड-19 महामारी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और सरकार से उनके परिजनों को मुआवजा देने की मांग की गई। बैठक में शामिल नेताओं ने सरकार की गलत नीतियों को दोषी ठहराया।

इस महामारी में असमय मृत्यु के शिकार बने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी के पुत्र आशीष येचुरी एवं लालगंज के कांग्रेस के पूर्व विधायक भरत प्रसाद सिंह व उनकी पत्नी तथा किसान नेता चौधरी अजीत सिंह, वैशाली जिला के दिवंगत अधिवक्ताओं सहित देश के तमाम कोविड-19 के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल नेताओं ने इस कोविड-19 महामारी के लिए सरकार की गलत नीतियों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में बेड की उपलब्धता न होने तथा ऑक्सीजन की कमी के लिए पूरी तरह सरकार जिम्मेदार है। नेताओं ने एक स्वर में सरकार से मांग की कि तमाम लोगों को बिना देर किए हुए कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीन की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाए।

इस वर्चुअल मीटिंग में शामिल होने वाले में बिहार राज्य किसान सभा के वैशाली जिला अध्यक्ष अधिवक्ता संजीव कुमार, किसान नेता महेश राय, पैक्स अध्यक्ष सिकंदर राय, ट्रेड यूनियन नेता राजेंद्र पटेल, विजय महाराज, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव राज नारायण सिंह, कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता मुकेश रंजन, सेवानिवृत्त सैनिक केशव सिंह सहित संगठन से जुड़े हुए दर्जनों लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और सरकार से कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग के साथ साथ परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।

COVID-19
Coronavirus
CPI-M
BJP
Modi government

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    'राम का नाम बदनाम ना करो'
    17 Apr 2022
    यह आराधना करने का नया तरीका है जो भक्तों ने, राम भक्तों ने नहीं, सरकार जी के भक्तों ने, योगी जी के भक्तों ने, बीजेपी के भक्तों ने ईजाद किया है।
  • फ़ाइल फ़ोटो- PTI
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: क्या अब दोबारा आ गया है LIC बेचने का वक्त?
    17 Apr 2022
    हर हफ़्ते की कुछ ज़रूरी ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन..
  • hate
    न्यूज़क्लिक टीम
    नफ़रत देश, संविधान सब ख़त्म कर देगी- बोला नागरिक समाज
    16 Apr 2022
    देश भर में राम नवमी के मौक़े पर हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद जगह जगह प्रदर्शन हुए. इसी कड़ी में दिल्ली में जंतर मंतर पर नागरिक समाज के कई लोग इकट्ठा हुए. प्रदर्शनकारियों की माँग थी कि सरकार हिंसा और…
  • hafte ki baaat
    न्यूज़क्लिक टीम
    अखिलेश भाजपा से क्यों नहीं लड़ सकते और उप-चुनाव के नतीजे
    16 Apr 2022
    भाजपा उत्तर प्रदेश को लेकर क्यों इस कदर आश्वस्त है? क्या अखिलेश यादव भी मायावती जी की तरह अब भाजपा से निकट भविष्य में कभी लड़ नहींं सकते? किस बात से वह भाजपा से खुलकर भिडना नहीं चाहते?
  • EVM
    रवि शंकर दुबे
    लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में औंधे मुंह गिरी भाजपा
    16 Apr 2022
    देश में एक लोकसभा और चार विधानसभा चुनावों के नतीजे नए संकेत दे रहे हैं। चार अलग-अलग राज्यों में हुए उपचुनावों में भाजपा एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हुई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License