NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
कोविड-19 महामारी के लिए सरकार की गलत नीतियां दोषीः सीपीआईएम
कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और सरकार से कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग के साथ साथ परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
07 May 2021
सीपीआईएम

कोविड-19 को लेकर मौजूदा हालात के मद्देनजर बिहार के वैशाली जिला के सीपीआई (एम) भगवानपुर अंचल कमेटी की वर्चुअल मीटिंग अंचल कमेटी के सचिव मदन मोहन शर्मा के आवास पर की गई। इस बैठक में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस बैठक में कोविड-19 महामारी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और सरकार से उनके परिजनों को मुआवजा देने की मांग की गई। बैठक में शामिल नेताओं ने सरकार की गलत नीतियों को दोषी ठहराया।

इस महामारी में असमय मृत्यु के शिकार बने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी के पुत्र आशीष येचुरी एवं लालगंज के कांग्रेस के पूर्व विधायक भरत प्रसाद सिंह व उनकी पत्नी तथा किसान नेता चौधरी अजीत सिंह, वैशाली जिला के दिवंगत अधिवक्ताओं सहित देश के तमाम कोविड-19 के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल नेताओं ने इस कोविड-19 महामारी के लिए सरकार की गलत नीतियों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में बेड की उपलब्धता न होने तथा ऑक्सीजन की कमी के लिए पूरी तरह सरकार जिम्मेदार है। नेताओं ने एक स्वर में सरकार से मांग की कि तमाम लोगों को बिना देर किए हुए कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीन की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाए।

इस वर्चुअल मीटिंग में शामिल होने वाले में बिहार राज्य किसान सभा के वैशाली जिला अध्यक्ष अधिवक्ता संजीव कुमार, किसान नेता महेश राय, पैक्स अध्यक्ष सिकंदर राय, ट्रेड यूनियन नेता राजेंद्र पटेल, विजय महाराज, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव राज नारायण सिंह, कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता मुकेश रंजन, सेवानिवृत्त सैनिक केशव सिंह सहित संगठन से जुड़े हुए दर्जनों लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और सरकार से कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग के साथ साथ परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।

COVID-19
Coronavirus
CPI-M
BJP
Modi government

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • medical camp
    विजय विनीत
    EXCLUSIVE: सोनभद्र के सिंदूर मकरा में क़हर ढा रहा बुखार, मलेरिया से अब तक 40 आदिवासियों की मौत
    30 Nov 2021
    प्रशासन सिर्फ़ 20 मौतों की पुष्टि कर रहा है। सरकारी दावों के उलट रिहंद जलाशय की तलहटी में बसे सिंदूर मकरा गांव में उदासी और सन्नाटा है। बीमारी और मौत से आदिवासी ख़ासे भयभीत हैं। आदिवासियों की लगातार…
  • Honduras President
    उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की: मध्य अमेरिका में एक और कास्त्रो का उदय
    30 Nov 2021
    वामपंथी पार्टी की शियोमारा कास्त्रो बनेंगी होंदुरास की पहली महिला राष्ट्रपति। रविवार को हुए राष्ट्रपति पद के चुनावों में कास्त्रो ने सत्तारूढ़ नेशनल पार्टी नासरी असफुरा को पीछे छोड़ दिया है।
  •  Mid Day Meal Workers
    सरोजिनी बिष्ट
    बंधुआ हालत में मिड डे मील योजना में कार्य करने वाली महिलाएं, अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में भरी हुंकार
    30 Nov 2021
    मिड डे मील योजना में काम करने वाली रसोइयों का आक्रोश उस समय सामने आया जब वे अपनी मांगों के साथ 29 नवम्बर को लखनऊ के इको गार्डेन में "उत्तर प्रदेश मिड डे मील वर्कर्स यूनियन" के बैनर तले एक दिवसीय धरने…
  • workers
    मुकुंद झा
    निर्माण मज़दूरों की 2 -3 दिसम्बर को देशव्यापी हड़ताल,यूनियन ने कहा- करोड़ों मज़दूर होंगे शामिल
    30 Nov 2021
    भारत की निर्माण मज़दूर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर ने कहा कि इस हड़ताल में केंद्रीय मुद्दों के साथ साथ राज्य के अपने मुद्दे भी शामिल होंगे। इस हड़ताल में हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों में…
  • UP farmers
    प्रज्ञा सिंह
    पश्चिम उत्तर प्रदेश में किसान बनाम हिंदू पहचान बन सकती है चुनावी मुद्दा
    30 Nov 2021
    किसान आंदोलन ने पश्चिमी उत्तरप्रदेश में सामाजिक पहचान बदल दी है, उत्तरप्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में यहां से 122 सीटें हैं और अगले साल की शुरुआत में यहां चुनाव होने हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License