NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ग्रीस : स्वास्थ्यकर्मी इस क्षेत्र में और संसाधनों की मांग को लेकर मुखर
प्रदर्शनकारी स्वास्थ्य कर्मियों ने और अधिक स्टाफ भर्ती करने की मांग की है साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फंडिंग करने और उनके वेतन व पेंशन में पर्याप्त वृद्धि की मांग की।
पीपल्स डिस्पैच
29 Jan 2021
ग्रीस : स्वास्थ्यकर्मी इस क्षेत्र में और संसाधनों की मांग को लेकर मुखर

गुरुवार 28 जनवरी को ग्रीस के स्वास्थ्य कर्मियों ने अधिक कर्मचारियों और संसाधनों की मांग करते हुए प्रभावी रूप से भयावह महामारी का मुकाबला करने के लिए नेशनल डे ऑफ एक्शन के हिस्से के रुप में अपने अस्पताल में इकट्ठा हुए। फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन ऑफ हॉस्पीटल डॉक्टर ऑफ ग्रीस (ओईएनजीई) के नेतृत्व में डॉक्टर भी नेशनल डे ऑफ एक्शन में शामिल हुए। एथेंस, थेसालोंकी,हेराक्लिओन, त्रिकला आदि शहरों के अस्पतालों में लोग इकट्ठा हुए। स्वास्थ्य कर्मियों ने आर्थिक संकट के कारण 2012 से पहले की दरों को बहाल करके अपने वेतन और पेंशन में पर्याप्त वृद्धि की मांग की है।

डे ऑफ एक्शन को लेकर ओईएनजीई ने कहा है कि न्यू डेमोक्रेसी (एनडी) के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा प्रस्तुत अप्रत्यक्ष वास्तविकता महामारी के प्रबंधन के लिए अपनी आपराधिक जिम्मेदारियों को छिपा नहीं सकती है।

प्रदर्शनकारी स्वास्थ्य कर्मियों ने बड़े पैमाने पर तत्काल भर्ती, पूर्ण तथा पर्याप्त सरकारी फंडिंग, टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य सेवा केंद्रों पर अधिक स्टाफ तथा सहायता,लोगों को समय पर और सामूहिक टीकाकरण के लिए सभी उपलब्ध सुरक्षित टीकों के इस्तेमाल, कार्यस्थल, स्कूल तथा पब्लिक ट्रांस्पोर्ट में सुरक्षा, महामारी से निपटने के लिए निजी स्वास्थ्य सेवा केंद्रों को सूचीबद्ध करना और सरकारी योजना में उनको शामिल करना, एक व्यावसायिक रोग के रूप में काम पर स्वास्थ्य कर्मियों के बीच COVID -19संक्रमण को दर्ज करना और वेतन व पेंशन में पर्याप्त वृद्धि की मांग की।

प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा केंद्रों (पीएचसी) के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने 3 फरवरी को डे ऑफ एक्शन के लिए आह्वान किया था ताकि प्राथमिक उपचार की विकट समस्याओं और इसे मजबूत करने की तत्काल आवश्यकता को उजागर किया जा सके। स्वास्थ्य मंत्रालय के पास रैली के साथ साथ 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल और संसद तक रैली निकालने का समय 16 फरवरी निर्धारित है। पिछले साल भी कई मौकों पर यूनान के स्वास्थ्य कर्मियों ने महामारी से लड़ने के लिए और अधिक कर्मचारियों की बहाली और संसाधनों की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

28 जनवरी तक ग्रीस में 5742 मौतों के साथ 1,54,796 COVID-19 संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं।

Greece
Health workers
New democracy
COVID-19

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

कोरोना अपडेट: देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध

WHO और भारत सरकार की कोरोना रिपोर्ट में अंतर क्य़ों?


बाकी खबरें

  • नीलू व्यास
    यूपी चुनाव : बीजेपी का पतन क्यों हो रहा है?
    03 Mar 2022
    अगर बीजेपी का प्रदर्शन नहीं सुधरा, तो इसकी सारी ज़िम्मेदारी गोरखनाथ मठ के भगवा धारी मुख्यमंत्री की होगी।
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन-रूस विवाद: यूक्रेन में फंसे छात्रों पर दोष न मढ़े बीजेपी का प्रचार तंत्र!
    02 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात करेंगे Ukraine के खारकीव में शेलिंग के दौरान हुई एक भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत पर। वह इस विषय पर भी चर्चा करेंगे…
  • manipur
    न्यूज़क्लिक टीम
    मणिपुर चुनाव : मणिपुर की इन दमदार औरतों से बना AFSPA चुनाव एजेंडा
    02 Mar 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की Manipur की उन औरतों से जिन्होंने AFSPA के ख़ात्मे पर BJP को छोड़ तमाम राजनीतिक पार्टियों को वादा देने पर मजबूर किया। उनकी संस्था Extra Judicial…
  • manipur
    भाषा सिंह
    मणिपुरः जो पार्टी केंद्र में, वही यहां चलेगी का ख़तरनाक BJP का Narrative
    02 Mar 2022
    बात बोलेगी— क्या आपको पता है कि मणिपुर की पूरी आबादी पूरे भारत की आबादी का 0.4 फ़ीसदी से भी कम है और यहां के लोगों पर सशस्त्र बल विशेषाधिकार क़ानून (AFSPA) सहित बाक़ी ख़ौफ़नाक कानून 32 फीसदी थोपे…
  • anganwadi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: सीटू के नेतृत्व वाली आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन ने आप सरकार पर बातचीत के लिए दबाव बनाया
    02 Mar 2022
    बुधवार को, दिल्ली आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन (DAWHU) ने दिल्ली सरकार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और का एक ज्ञापन सौंपा। दिल्ली सरकार पर दबाबा बनाया कि वो यूनियन से बातचीत करे और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License