NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
बढ़ती चिंता: ख़तरे में इलाज करने वाले स्वास्थ्यकर्मी, देश में 548 डॉक्टर-नर्स कोराना संक्रमित
देश में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए कई डॉक्टरों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि अभी उनकी सटीक संख्या का पता नहीं चला है। अभी तक अकेले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 69 डॉक्टर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
07 May 2020
कोरोना वायरस
Image courtesy: The Better India

दिल्ली: केंद्र के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से अब तक देशभर में करीब 548 डॉक्टर, नर्स और पाराचिकित्सक संक्रमित हो चुके हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इन आंकड़ों में फील्ड में काम करने वाले कर्मचारी, वार्ड ब्वॉय, सफाई कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड, लैब अटेंडेंट्स, चपरासी, लॉन्ड्री और रसोईघर के कर्मचारी शामिल नहीं हैं। इन आंकड़ों में राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्र तथा राज्य सरकार के अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर, नर्स तथा पाराचिकित्सक शामिल हैं। पाराचिकित्सक या पैरामेडिकल स्टाफ उपचार के दौरान मेडिकल टीम को सपोर्मेंट करता है। इसमें डायग्नोसिस, फिजियोथेरेपी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी आदि का काम करने वाले प्रोफेशनल्स शामिल होते हैं। आधिकारिक सूत्र के अनुसार, यह पता नहीं चला है कि ये डॉक्टर, नर्स और पाराचिकित्सा कर्मी कहां से संक्रमण की चपेट में आए।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ‘मामलों की महामारी विज्ञान संबंधी कोई जांच नहीं हुई तो इस बात की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है कि कितने लोग कार्यस्थल पर बीमारी की चपेट में आए और कितने सामुदायिक रूप से इसकी चपेट में आए।’ देश में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए कई डॉक्टरों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि अभी उनकी सटीक संख्या का पता नहीं चला है।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक राष्ट्रीय राजधानी में 69 डॉक्टर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा अभी तक 274 नर्स और पाराचिकित्सक इस जानलेवा विषाणु से संक्रमित पाए गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि सफ़दरजंग अस्पताल में पिछले दो महीने से अधिक समय में सात रेजिडेंट डॉक्टरों और एक प्रोफेसर समेत 13 स्वास्थ्य देखभाल कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एम्स में अभी तक एक रेजिडेंट डॉक्टर और पांच नर्सों समेत करीब 10 स्वास्थ्य देखभाल कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा इस अस्पताल में कुछ सुरक्षागार्ड भी संक्रमित पाए गए हैं।

आंकड़ों के अनुसार इसके अलावा केंद्र और दिल्ली सरकार के विभिन्न अस्पतालों एवं निजी अस्पतालों में काम कर रहे कई स्वास्थ्यकर्मी भी इस जानलेवा बीमारी से संक्रमित पाए गए हैं। इसमें आरएमएल और अपोला हॉस्पिटल शामिल है। आंकड़ों के मुताबिक आरएमएल में कोरोना पॉजिटिव स्वास्थ्यकर्मियों की तादाद बढ़कर 8 और अपोलो में 11 हो गई है।

गौरतलब है कि कोरोना संकट से निपटने के लिए डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ को जहां पर्याप्त मात्रा में मास्क और पीपीई किट उपलब्ध कराने की सरकार प्रतिबद्धता जता रही है, तो वहीं दूसरी ओर वास्तविकता में दिल्ली के अस्पतालों में हालात बुरे हैं।

दैनिक भास्कर की एक ख़बर के मुताबिक कोरोना वायरस से सीधे जंग लड़ रहे कोरोना योद्धाओं को मास्क तक नसीब नहीं हो रहे हैं। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कोरोना से लड़ रहे डॉक्टर पूरे सप्ताह एक ही मास्क और पीपीई किट पहन रहे हैं। सिंगल टाइम यूज पीपीई को लगातार पहनने से भी संक्रमण फैल रहा है। ‘एन-95 मास्क नॉट अवेलेबल इन स्टोर’ का नोटिस सफदरजंग अस्पताल में चस्पा है।

गौरतलब है कि मास्क की कमी डॉक्टरों के लिए जान का खतरा होने के साथ-साथ सरकारी सिस्टम और कोरोना महामारी से निपटने के लिए की गई सरकारी तैयारियों की भी पोल खोल रही है। आपको बता दें कि यह दिल्ली के सबसे बेहतरीन अस्पतालों में शुमार सफ़दरजंग का हाल है। देश के बाकी हिस्सों में आप सिर्फ अंदाजा लगा सकते हैं।

आपको बता दें कि दुनिया भर में स्वास्थ्यकर्मी इस महामारी से लड़ाई में बड़ी कीमत चुका रहे हैं। पूरी दुनिया में हजारों की संख्या में डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्यकर्मी इस संक्रमण के शिकार हैं।

बताया जा रहा है कि सुरक्षित कपड़े, मास्क और ग्लव्स पहनने के बावजूद डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मी बाकी लोगों के मुकाबले संक्रमण के ज़्यादा शिकार हो रहे हैं। भारत में तो डॉक्टरों को ऐसी सुविधाएं अब तक ठीक तरीके से मिल भी नहीं पाई हैं।  

बीबीसी के मुताबिक डब्ल्यूएचओ के अनुसार 2002-03 में फैले सार्स संक्रमण के दौरान 21 फीसदी संक्रमित लोग स्वास्थ्यकर्मी थे।

कुछ ऐसा ही हाल कोविड-19 के मरीज़ों का इलाज करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का भी है। इटली में 6,200 से ज़्यादा कोरोना संक्रमित लोग स्वास्थ्यकर्मी हैं। स्पेन में लगभग 6,500 (लगभग 12%) संक्रमित लोग भी स्वास्थ्यकर्मी ही हैं।

मार्च की शुरुआत में चीन ने बताया था कि 3,300 के करीब स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार हुए थे। इसका मतलब है कि 4-12% के लगभग संक्रमित लोग हेल्थकेयर स्टाफ हैं।

गौरतलब है कि ये स्वास्थ्यकर्मी ही कोरोना से लड़ने वाले असली योद्धा हैं। इस महामारी से हमारी लड़ाई का अंतिम नतीजा उनके मनोबल और कौशल से ही निकलेगा। लेकिन भारत जैसे देश में उन्हें कोरोना के साथ साथ जरूरी सुरक्षा उपकरणों से भी लड़ाई लड़नी पड़ रही है। इलाज से ज्यादा मीडिया में उनकी ख़बर सुरक्षा उपकरणों की मांग, वेतन और बर्खास्तगी को लेकर चल रही है। ऐसे में इस कठिन माहौल में उनपर पुष्पवर्षा के बजाय जरूरी सुरक्षा किट मुहैया कराया जाय ताकि वो अपनी जान बचा सकें। 

Coronavirus
COVID-19
doctors
Nurses
Health workers
Doctors and Nurses Infected
PPE Kits
Health workers safety

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • JEWER
    मुकुंद झा
    जेवर एयरपोर्टः दूसरे फेज के लिए भूमि अधिग्रहण नहीं होगा आसान, किसानों की चार गुना मुआवज़े की मांग
    29 Dec 2021
    जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के दूसरे फेज के लिए छह अन्य गांवों से 1,334 हेक्टेयर और भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको लेकर किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है।
  • कोरोना अपडेट: देश में 20 दिन बाद 9 हज़ार से ज़्यादा मामले दर्ज, ओमीक्रॉन के मामले बढ़कर 781 हुए
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 20 दिन बाद 9 हज़ार से ज़्यादा मामले दर्ज, ओमीक्रॉन के मामले बढ़कर 781 हुए
    29 Dec 2021
    देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है | देश में 20 दिन बाद कोरोना के 9 हज़ार से ज़्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं मंगलवार को ओमीक्रॉन के सबसे ज्यादा यानी 128 नए मामले सामने आए हैं।
  • लड़कियों की शादी की क़ानूनी उम्र बढ़ाकर 21 साल करना बाल विवाह का समाधान नहीं
    सुमैया खान
    लड़कियों की शादी की क़ानूनी उम्र बढ़ाकर 21 साल करना बाल विवाह का समाधान नहीं
    29 Dec 2021
    इसकी बजाय सरकार को लड़कियों को शिक्षा के अवसर, स्वास्थ्य-सेवाएं एवं सुरक्षा प्रदान करने में और अधिक निवेश करना चाहिए। उन्हें अपना करियर चुनने में मदद करनी चाहिए।
  • एमएसपी कृषि में कॉर्पोरेट की घुसपैठ को रोकेगी और घरेलू खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी
    नवप्रीत कौर, सी सरतचंद
    एमएसपी कृषि में कॉर्पोरेट की घुसपैठ को रोकेगी और घरेलू खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी
    29 Dec 2021
    एक गारंटीशुदा एमएसपी प्रणाली सार्वजनिक भंडारण लागत/अपव्यय को भी कम करेगी बशर्ते इसे एक सार्वभौमिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली द्वारा पूरक बनाया जाए।
  • डीजेबी: यूनियनों ने मीटर रीडर्स के ख़िलाफ़ कार्रवाई वापस लेने की मांग की, बिलिंग में गडबड़ियों के लिए आईटी कंपनी को दोषी ठहराया
    रौनक छाबड़ा
    डीजेबी: यूनियनों ने मीटर रीडर्स के ख़िलाफ़ कार्रवाई वापस लेने की मांग की, बिलिंग में गडबड़ियों के लिए आईटी कंपनी को दोषी ठहराया
    29 Dec 2021
    डीजेबी यूनियन ने मंगलवार यह आरोप लगाते हुए एक प्रदर्शन किया कि राष्ट्रीय राजधानी में इस समय पानी की बिलिंग की जो गड़बड़ियां सामने आ रही हैं,वह विप्रो की ओर से व्यवस्थित किये जा रहे राजस्व प्रबंधन…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License