NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
गुजरात : दवाई बनाने वाली कंपनी में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, चपेट में आए आसपास घर बनाकर रह रहे श्रमिक
गुजरात के वडोदरा में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
24 Dec 2021
 boiler explosion
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

गुजरात के वडोदरा में शुक्रवार 24 दिसंबर सुबह करीब साढ़े 9 बजे तेज़ धमाके से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक दवा बनाने वाली एक फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट होने से आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मरने वालों में चार साल की बच्ची समेत एक अन्य नाबालिग लड़का भी शामिल था, जबकि एक 65 वर्षीय पुरुष और एक 30 साल की महिला की भी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार होने वालों में ज्यादातर श्रमिक शामिल थे, जबकि तेज़ विस्फोट होने से फैक्ट्री के पास से गुजर रहे लोग भी इसकी चपेट में आ गए।

मामले में पुलिस का कहना है कि मकरापुरा जीआईडीसी स्थित दवा कंपनी केंटन लेबोरेटरीज के बॉयलर में सुबह अचानक विस्फोट के बाद आग लग गई। विस्फोट इतना तेज़ था कि आधा किलोमीटर के दायरे में आने वाली बिल्डिंगों और घरों के कांच टूट गए।

हालांकि सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया, लेकिन बॉयलर के आसपास घर बनाकर रहने को मजबूर श्रमिकों को काफी नुकसान झेलना पड़ा।

मकरापुरा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर साजिद बलूच ने बताया कि हादसे में क़रीब 15 लोग घायल हुए थे, जिन्हें तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें इलाज के वक्त 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों का इलाज जारी है। इंस्पेक्टर बलूच ने बताया फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है वो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

गौरतलब है कि हाल ही में मध्य गुजरात के पंचमहल ज़िले में एक केमिकल कंपनी में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी।

(समाचार एजेंसी भाषा से इनपुट के साथ)

Gujrat
Boiler explosion
Vadodara

Related Stories

गुजरात में किसानों की करंट लगने से मौत

गुजरात : अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 के 16 मरीजों सहित दो नर्सिंग स्टाफ की मौत

गुजरात में सड़क किनारे सो रहे 15 प्रवासी मज़दूरों को ट्रक ने कुचला, सभी की मौत

निर्मम समाज में स्वच्छता सेनानियों की गुमनाम शहादत

वड़ोदरा : होटल में सीवर साफ करने के दौरान 4 सफाईकर्मियों समेत 7 की मौत

चक्रवाती तूफान वायु ने बदला अपना रास्ता लेकिन अभी भी खतरा बरक़रार


बाकी खबरें

  • muzaffarnagar mahapanchayat
    तारिक़ अनवर
    मुज़फ्फ़रनगर की किसान महापंचायत उत्तर प्रदेश चुनाव में बन सकती है भाजपा के लिए मुसीबत
    08 Sep 2021
    जाट-मुस्लिम एकता एवं आक्रामक तेवर अपनाए विपक्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की संभावनाओं को धूमिल कर सकते हैं।
  • आज का कार्टून
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: माफ़ कीजिए आप अफ़ग़ानिस्तान में हैं!
    08 Sep 2021
    अफ़ग़ानिस्तान का घटनाक्रम निश्चित ही महत्वपूर्ण है, लेकिन जिस तरह से हमारे न्यूज़ चैनल दिन-दिन भर उसकी ख़बरें दिखा रहे हैं, डिबेट कर रहे हैं, उसे देखकर भ्रम होता है कि हम भारत में हैं या…
  • report
    दित्सा भट्टाचार्य
    ग्रामीण इलाकों में सिर्फ़ 8 फ़ीसदी बच्चे ही नियमित ढंग से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं: अध्ययन
    08 Sep 2021
    अध्ययन से पता चलता है कि दूसरे सामाजिक वर्गों की तुलना में, यहां तक कि वंचित तबकों में भी दलित और आदिवासी परिवारों की स्थिति ज़्यादा खराब है।
  • तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान में नई सरकार के गठन की घोषणा की, मुल्ला अखुंद प्रधानमंत्री नियुक्त
    पीपल्स डिस्पैच
    तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान में नई सरकार के गठन की घोषणा की, मुल्ला अखुंद प्रधानमंत्री नियुक्त
    08 Sep 2021
    तालिबान ने मंगलवार 7 सितंबर को नई सरकार के गठन की घोषणा की। इस सरकार में प्रधानमंत्री के रूप में मुल्ला हसन अखुंद और उपप्रधानमंत्री के रुप में मुल्ला गनी बरादर और मावलवी हन्नाफी की नियुक्ति की गई।
  • एसकेएम
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    किसानों का करनाल लघु सचिवालय घेराव दूसरे दिन भी जारी
    08 Sep 2021
    संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है, "किसान दृढ़ संकल्प के साथ खड़े हैं, और सरकार हत्या करके बच नहीं सकती है। हम विरोध के पीछे मजबूती से खड़े हैं और हरियाणा सरकार के कार्यों की निंदा करते हैं। किसान सीएम…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License