NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
ज्ञानवापी अपडेट : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दूसरे दिन भी सर्वे,  जांच पूरी होने की उम्मीद
सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का सच क्या है? दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं। हालांकि अदालत में अधिकृत जांच रिपोर्ट 17 मई को पेश की जाएगी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
15 May 2022
gyanvapi

उत्तर प्रदेश के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में दूसरे दिन रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सर्वे का काम शुरू हुआ। सुबह एडवोकेट कमिश्नर की टीम मौके पर पहुंची। सर्वे और फोटोग्राफी का काम शुरू हो गया। शनिवार को मस्जिद परिसर के तहखानों की फोटोग्राफी कराई गई थी। अधिवक्ता कमिश्नर विशाल सिंह ने बताया कि कोशिश की जाएगी कि आज सर्वे का काम हर हाल में पूरा हो जाए।

ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के दूसरे दिन तय समय पर जांच टीम सुबह 7:30 बजे विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर पहुंची। शनिवार के तरह आज भी सुरक्षा की चौकस व्यवस्था दिखी। जांच टीम में तीनों कोर्ट कमिश्नर के अलावा वादी और प्रतिवादी पक्ष के 52 लोग सर्वे के लिए पहुंचे। शनिवार को सर्वे का करीब पचास फीसदी काम पूरा हो गया था। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का सच क्या है? दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं। एक तरफ हिंदू पक्ष के लोग दावा कर रहे हैं कल्पना से ज्यादा चीजें देखने को मिली है तो दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष का कहना है कि धूल और मिट्टी के अलावा तहखानों में कुछ भी नहीं मिला है। वाराणसी के सिविल कोर्ट में 17 तारीख को जांच रिपोर्ट पेश की जाएगी।

ज्ञानवापी के सर्वे पर जाने से पहले मीडिया से बातचीत में अधिवक्ता कमिश्नर विशाल सिंह ने कहा, "रिपोर्ट गोपनीय है। इसे साझा नहीं किया जा सकता। उम्मीद है कि आज सर्वे और फोटोग्राफी का काम पूरा हो जाएगा। आज बाकी बचे क्षेत्रों और बेसमेंट का सर्वे किया जाएगा। देखते हैं कि काम कितना हो पाता है। सिविल जज रवि कुमार दिवाकर की अदालत में सर्वे की रिपोर्ट 17 मई 2022 को पेश की जा सकती है। रिपोर्ट बनने में विलंब होने पर समय भी मांगा जा सकता है।"

14 मई को ज्ञानवापी के चार तहखानों की जांच-पड़ताल और फोटोग्राफी की गई। तहखानों में क्या-क्या इसे लेकर बनारस में अटकलबाजियों का बाजार गर्म है। प्रशासन ने भी सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। ज्ञानवापी परिसर से लगभग एक किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग कर के सभी को रोक दिया गया है। गोदौलिया और मौदागिन से आने वाले सारे वाहनों को ज्ञानवापी की तरफ और मैदागिन से आने वाले वाहनों को ज्ञानवापी की तरफ आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। आम दर्शनार्थियों को गलियों के रास्ते काशी विश्वनाथ मंदिर में जाने की छूट दी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर करीब 1500 जवान तैनात किए गए हैं। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे को लेकर आसपास की सड़कों पर 12 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मस्जिद परिसर में यूपी पुलिस और पीएसी जवानों के साथ सीआरपीएफ के कमांडो भी तैनात हैं।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सर्वे टीम फोटोग्राफी कराएगी। सर्वे टीम दोपहर तक काम पूरा कर बाहर आ जाएगी। आज मौके पर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता राजेंद्रनाथ पांडेय भी मौजूद हैं। खबर है कि सफाई कर्मचारी मस्जिद के तहखाने में भीतर जमा मिट्टी को साफ कर रहे हैं। एडवोकेट कमिश्नर के अनुमति के बाद मस्जिद के गुंबद के ऊपर चढ़कर नक्कासी आदि की वीडियोग्राफी कराई गई। मस्जिद कमेटी की आपत्ति के बाद पिछले सप्ताह मस्जिद में सर्वेक्षण का काम रोक दिया गया था। वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने कहा कि सर्वे का काम शांतिपूर्वक चल रहा है और दोनों पक्ष सर्वे में सहयोग दे रहे हैं।

इसे भी पढ़े : अयोध्या के बाबरी मस्जिद विवाद की शक्ल अख़्तियार करेगा बनारस का ज्ञानवापी मस्जिद का मुद्दा?

Gyanvapi Update
Gyanvapi Masjid
Gyanvapi mosque
Gyanvapi controversy
Kashi Vishwanath Temple
Gyanvapi mosque complex
kashi vishwnath corridor

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

ज्ञानवापी मामले में अधिवक्ताओं हरिशंकर जैन एवं विष्णु जैन को पैरवी करने से हटाया गया

ज्ञानवापी सर्वे का वीडियो लीक होने से पेचीदा हुआ मामला, अदालत ने हिन्दू पक्ष को सौंपी गई सीडी वापस लेने से किया इनकार

ज्ञानवापी विवाद पर मस्जिद कमेटी के वकील अभय नाथ यादव से खास बातचीत

ज्ञानवापी केसः वाराणसी ज़िला अदालत में शोर-शराबे के बीच हुई बहस, सुनवाई 4 जुलाई तक टली

ज्ञानवापी मामला : अधूरी रही मुस्लिम पक्ष की जिरह, अगली सुनवाई 4 जुलाई को

विचार: सांप्रदायिकता से संघर्ष को स्थगित रखना घातक

ज्ञानवापी कांड एडीएम जबलपुर की याद क्यों दिलाता है

ज्ञानव्यापी- क़ुतुब में उलझा भारत कब राह पर आएगा ?

ज्ञानवापी मामला : मुकदमे की पोषणीयता पर सुनवाई के लिए 26 मई की तारीख नियत


बाकी खबरें

  • VK
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड की पॉलिटिकल कॉमेडी/ट्रेजडी!: खूब हंसे हरक और धामी और ‘समंदर में तैरने’ निकले हरीश रावत
    29 Dec 2021
     एक बड़ी सी मेज़ के गार्जियन वाली चेयर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैठे थे। बगल वाली कुर्सी पर, भाजपा हो या कांग्रेस की सरकार, मंत्री बने रहने वाले डॉ.
  • left
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    संविधान और जनविरोधी रास्ते पर चल रही है शिवराज सरकार : माकपा
    29 Dec 2021
    माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कहा है कि विधानसभा सभा सत्र में भी साबित हो गया है कि यह सरकार किस प्रकार विधायकों के भी अभिव्यक्ति के अधिकार का हनन कर रही है।
  • (अ)धर्म संसद: “नरम हिंदुत्व की राजनीति के सहारे कांग्रेस नहीं लड़ सकती भाजपा की सांप्रदायिकता से”
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    (अ)धर्म संसद: “नरम हिंदुत्व की राजनीति के सहारे कांग्रेस नहीं लड़ सकती भाजपा की सांप्रदायिकता से”
    29 Dec 2021
    छत्तीसगढ़ माकपा ने कहा कि एक राजनीतिक पार्टी के रूप में अब कांग्रेस को यह समझ लेना चाहिए कि 'नरम हिंदुत्व' की राजनीति का सहारा लेकर, साधु-संतों की आवभगत करके और राम के नाम का जाप करके भाजपा की…
  • नया भारत-नई शिक्षा!: अमित शाह की ABCD के जवाब में अखिलेश की ABCD
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नया भारत-नई शिक्षा!: अमित शाह की ABCD के जवाब में अखिलेश की ABCD
    29 Dec 2021
    यूपी में अमित शाह समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए नई ABCD पढ़ा रहे हैं तो अखिलेश यादव भी उन्हीं के अंदाज़ में पलटवार कर रहे हैं। अब बच्चे कन्फ्यूज़ न हों इसलिए आप ही चुनाव में सही फ़ैसला लेकर उनका…
  • JEWER
    मुकुंद झा
    जेवर एयरपोर्टः दूसरे फेज के लिए भूमि अधिग्रहण नहीं होगा आसान, किसानों की चार गुना मुआवज़े की मांग
    29 Dec 2021
    जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के दूसरे फेज के लिए छह अन्य गांवों से 1,334 हेक्टेयर और भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको लेकर किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License