NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
हैतीः राष्ट्रपति जोवेनेल के ख़िलाफ़ राष्ट्रव्यापी आंदोलन के लिए विपक्ष का आह्वान
लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन क्षेत्र के कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों व नेताओं ने हैती के इस संघर्ष में अपनी एकजुटता व्यक्त की है।
पीपल्स डिस्पैच
05 Feb 2021
हैतीः राष्ट्रपति जोवेनेल के ख़िलाफ़ राष्ट्रव्यापी आंदोलन के लिए विपक्ष का आह्वान

4 फरवरी को मोइसे जीन चार्ल्स के नेतृत्व वाले हैती की विपक्षी पार्टी पिटिट डेसलिन्स पॉलिटिकल पार्टी (पीपीपीडी) ने यूएस समर्थित राष्ट्रपति जोवेनेले मोइसे के खिलाफ 5 और 6 फरवरी को राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है। पीपीपीडी ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे 1987 के संविधान का सम्मान करने के लिए और 7 फरवरी को सत्ता छोड़ने के लिए देश भर में सामूहिक रूप से आंदोलन करें।

मोइसे जीन चार्ल्स ने 1 और 2 फरवरी को सफल ट्रेड यूनियनों के लिए ट्रेड यूनियनों को बधाई दी और जोर देकर कहा कि श्रमिकों और नागरिकों की एकजुट कार्रवाई इस संघर्ष में बहुत ज़रुरी है। उन्होंने विभिन्न विपक्षी गुटों से मोइसे के जाने के बाद आने वाले दो वर्षों के ट्रांजिशनल सरकार के लिए एक सामान्य स्थिति स्थापित करने का आह्वान किया। मोइसे जीन चार्ल्स ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने और राष्ट्रीय संप्रभुता का सम्मान करने का अनुरोध किया है।

10 जनवरी से हैती के हजारों लोग इस साल 19 सितंबर को राष्ट्रपति पद के लिए और संसदीय चुनाव कराने के मोइसे के फैसले को खारिज करने के लिए देश भर में प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्ष ने मोइसे के 7 फरवरी, 2022 तक अपने कार्यकाल की अवधि बढ़ाने के फैसले को लेकर निंदा किया है जो कि संविधान के अनुसार 7 फरवरी, 2021 को समाप्त हो रहा है।

वर्तमान संविधान को बदलने के लिए 25 अप्रैल को जनमत संग्रह कराने के सरकार के फैसले को हैती के नागिरकों ने खारिज कर दिया है। मौजूदा संविधान 1986 के लोकतांत्रिक आंदोलन की मुख्य उपलब्धि है। विपक्ष ने इस जनमत संग्रह को "गैरकानूनी" माना क्योंकि 1987 का संविधान लोक परामर्श के माध्यम से इसके संशोधन को प्रतिबंधित करता है। नागरिकों के साथ-साथ विपक्ष भी मांग कर रहा है कि 7 फरवरी को मोइसे कुर्सी छोड़ दें और आम चुनाव कराने के लिए एक ट्रांजिशनल सरकार की स्थापना की जाए।

देश की प्रमुख विपक्षी संस्थाएं पहले ही उनकी जगह लेने के लिए कोर्ट ऑफ कैसेशन के एक न्यायाधीश के साथ समझौता कर चुकी हैं।

Haiti
Haiti Government
Jovenel Moïse
Pitit Dasslins Political

Related Stories

राष्ट्रपति की हत्या मामले में पीएम पर संदेह के चलते हैती में सियासी घमासान तेज़

हैती की राजनीतिक शक्तियों ने संक्रमणकालीन सरकार पर समझौता किया

पड़ताल दुनिया की- हत्या और शोषण के बीच फंसा हैती

हैती के डी-फैक्टो प्रेसिडेंट जोवेनेल मोइसे की हत्या

जोवेनेल मोइसे ने ट्रांजिशनल सरकार बनाने की मांग को खारिज किया

हैती के लोग अपने संविधान की रक्षा के लिए लामबंद हुए, दुनिया भर के संगठनों ने एकजुटता दिखाई

जेवेनेल मोइसे की तानाशाही के ख़िलाफ़ हैती के लोग फिर हुए लामबंद

तानाशाही और साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ हैती में विरोध प्रदर्शन जारी

जोवेनेेेल मोइसे की तानाशाही के ख़िलाफ़ हैती के लोगों का विरोध जारी

हैती के लोगों ने राष्ट्रपति जोवेनेले मोइसे के ख़िलाफ़ संघर्ष तेज किया


बाकी खबरें

  • Modi yogi
    अजय कुमार
    आर्थिक मोर्चे पर फ़ेल भाजपा को बार-बार क्यों मिल रहे हैं वोट? 
    14 Mar 2022
    आख़िर किस तरह के झूठ का जाल भाजपा 24 घंटे लोगों के बीच फेंकने काम करती है? जिससे आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे राज्यों में भी उसकी सरकार बार बार आ रही है। 
  • रवि शंकर दुबे
    पांचों राज्य में मुंह के बल गिरी कांग्रेस अब कैसे उठेगी?
    14 Mar 2022
    मैदान से लेकर पहाड़ तक करारी शिकस्त झेलने के बाद कांग्रेस पार्टी में लगातार मंथन चल रहा है, ऐसे में देखना होगा कि बुरी तरह से लड़खड़ा चुकी कांग्रेस गुजरात, हिमाचल और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए…
  • अजय गुदावर्ती
    गुजरात और हिंदुत्व की राजनीतिक अर्थव्यवस्था
    14 Mar 2022
    एक नई किताब औद्योगिक गुजरात में सांप्रदायिकता की राजनीतिक अर्थव्यवस्था की परख करती है। इससे मिली अंतर्दृष्टि से यह समझने में मदद मिलती है कि हिंदुत्व गुजरात की अपेक्षा अविकसित उत्तर प्रदेश में कैसे…
  • abhisar sharma
    न्यूज़क्लिक टीम
    कानून का उल्लंघन कर फेसबुक ने चुनावी प्रचार में भाजपा की मदद की?
    14 Mar 2022
    न्यूज़चक्र के इस एपिसोड में आज वरिष्ठ पत्रकार बात कर रहे हैं एक न्यूज़ एजेंसी के द्वारा की गयी पड़ताल से ये सामने आया है की Facebook ने हमेशा चुनाव के दौरान BJP के पक्ष में ही प्रचार किया है। देखें…
  • misbehaved with tribal girls
    सोनिया यादव
    मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
    14 Mar 2022
    मध्य प्रदेश बाल अपराध और आदिवासियों के साथ होने वाले अत्याचार के मामले में नंबर एक पर है। वहीं महिला अपराधों के आंकड़ों को देखें तो यहां हर रोज़ 6 महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License