NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
हैती की राजनीतिक शक्तियों ने संक्रमणकालीन सरकार पर समझौता किया
एरियल हेनरी जो पूर्व डी-फैक्टो प्रेसिडेंट जोवेनेल मोइसे की हत्या के बाद हैती के अंतरिम राष्ट्रपति बने वे "शांतिपूर्ण शासन" के लिए अपने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए लगभग 20 मुख्य राजनीतिक दलों, मंचों और संगठनों को एक साथ लाने में कामयाब रहे।
पीपल्स डिस्पैच
13 Sep 2021
हैती की राजनीतिक शक्तियों ने संक्रमणकालीन सरकार पर समझौता किया

11 सितंबर को हैती में मुख्य राजनीतिक शक्तियों ने राष्ट्रपति और विधायी चुनाव के साथ-साथ अगले साल संवैधानिक जनमत संग्रह कराने तक एक ट्रांजिशनल सरकार बनाने के लिए एक समझौता किया। एरियल हेनरी जो पूर्व डी-फैक्टो प्रेसिडेंट जोवेनेल मोइसे की हत्या के बाद हैती के अंतरिम राष्ट्रपति बने वे "शांतिपूर्ण शासन" के लिए अपने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कराने के लिए लगभग 20 मुख्य राजनीतिक दलों, मंचों और संगठनों को एक साथ लाने में कामयाब रहे।

इस समझौते ने आम सहमति वाली सरकार की गठन का रास्ता साफ कर दिया है जिसमें अनंतिम राष्ट्रपति नहीं हैं। हेनरी इस सरकार को एक नई मंत्रिपरिषद के साथ प्रधानमंत्री के रूप में नेतृत्व करेंगे जिसे इस सप्ताह नियुक्त किया जाएगा। इस समझौते ने एक नए संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए राज्य संस्थानों और नागरिक समाज संगठनों द्वारा नियुक्त 33 सदस्यों की एक संविधान सभा के निर्माण की भी स्थापना को मंजूरी दी है।

विपक्षी शक्तियों ने इस बात को उजागर किया है कि इस वार्ता ने एक नई अनंतिम चुनावी परिषद के गठन, राजनीतिक कैदियों की रिहाई और सुरक्षा की बहाली और आपराधिक गिरोहों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्धता में प्रवासियों के साथ होने की अनुमति दी।

विपक्षी दल के नेता, अधिवक्ता आंद्रे मिशेल ने कहा, “डेमोक्रेटिक एंड पॉपुलर सेक्टर (एसडीपी) ने इस अंतरिम अवधि के शांतिपूर्ण और सहमति से शासन के लिए राजनीतिक समझौते पर हस्ताक्षर करने का राजनीतिक और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह आसान फैसला नहीं था। लेकिन हम समझ गए कि इस देश को स्थायी बातचीत के आधार पर बनाने का समय आ गया है।”

प्रधानमंत्री हेनरी ने इस समझौते पर हस्ताक्षर करने का स्वागत किया और कहा कि इस समझौते ने सामाजिक सुधारों को प्राप्त करने के लिए कई क्षेत्रों द्वारा उठाई गई लगभग सभी वैध मांगों को शामिल किया। उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि यह समझौता अंतरिम अवधि के दौरान राज्य के मामलों को सद्भाव और अच्छी समझ के साथ संचालित करने की अनुमति देगा जिसे मैं यथासंभव शीघ्र करना चाहता हूं।"

इस समझौता के तहत 2022 के अंत तक चुनाव और जनमत संग्रह की संभावना है और 2023 की शुरुआत में नए अधिकारियों के पदासीन होने की संभावना है।

यह समझौता वास्तव में कई संकटों का शांतिपूर्ण समाधान करता है जो देश डी-फैक्टो प्रेसिडेंट की हत्या, आर्थिक मंदी, COVID-19 महामारी और हाल ही में विनाशकारी भूकंप के बाद से झेल रहा है।

Haiti
Haiti Government
Ariel Henry

Related Stories

राष्ट्रपति की हत्या मामले में पीएम पर संदेह के चलते हैती में सियासी घमासान तेज़

पड़ताल दुनिया की- हत्या और शोषण के बीच फंसा हैती

हैती के डी-फैक्टो प्रेसिडेंट जोवेनेल मोइसे की हत्या

जोवेनेल मोइसे ने ट्रांजिशनल सरकार बनाने की मांग को खारिज किया

हैती के लोग अपने संविधान की रक्षा के लिए लामबंद हुए, दुनिया भर के संगठनों ने एकजुटता दिखाई

जेवेनेल मोइसे की तानाशाही के ख़िलाफ़ हैती के लोग फिर हुए लामबंद

तानाशाही और साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ हैती में विरोध प्रदर्शन जारी

जोवेनेेेल मोइसे की तानाशाही के ख़िलाफ़ हैती के लोगों का विरोध जारी

हैतीः राष्ट्रपति जोवेनेल के ख़िलाफ़ राष्ट्रव्यापी आंदोलन के लिए विपक्ष का आह्वान

हैती के लोगों ने राष्ट्रपति जोवेनेले मोइसे के ख़िलाफ़ संघर्ष तेज किया


बाकी खबरें

  • EVM
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव: इस बार किसकी सरकार?
    09 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश में सात चरणों के मतदान संपन्न होने के बाद अब नतीजों का इंतज़ार है, देखना दिलचस्प होगा कि ईवीएम से क्या रिजल्ट निकलता है।
  • moderna
    ऋचा चिंतन
    पेटेंट्स, मुनाफे और हिस्सेदारी की लड़ाई – मोडेरना की महामारी की कहानी
    09 Mar 2022
    दक्षिण अफ्रीका में पेटेंट्स के लिए मोडेरना की अर्जी लगाने की पहल उसके इस प्रतिज्ञा का सम्मान करने के इरादे पर सवालिया निशान खड़े कर देती है कि महामारी के दौरान उसके द्वारा पेटेंट्स को लागू नहीं किया…
  • nirbhaya fund
    भारत डोगरा
    निर्भया फंड: प्राथमिकता में चूक या स्मृति में विचलन?
    09 Mar 2022
    महिलाओं की सुरक्षा के लिए संसाधनों की तत्काल आवश्यकता है, लेकिन धूमधाम से लॉंच किए गए निर्भया फंड का उपयोग कम ही किया गया है। क्या सरकार महिलाओं की फिक्र करना भूल गई या बस उनकी उपेक्षा कर दी?
  • डेविड हट
    यूक्रेन विवाद : आख़िर दक्षिणपूर्व एशिया की ख़ामोश प्रतिक्रिया की वजह क्या है?
    09 Mar 2022
    रूस की संयुक्त राष्ट्र में निंदा करने के अलावा, दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों में से ज़्यादातर ने यूक्रेन पर रूस के हमले पर बहुत ही कमज़ोर और सतही प्रतिक्रिया दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा दूसरों…
  • evm
    विजय विनीत
    यूपी चुनाव: नतीजों के पहले EVM को लेकर बनारस में बवाल, लोगों को 'लोकतंत्र के अपहरण' का डर
    09 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश में ईवीएम के रख-रखाव, प्रबंधन और चुनाव आयोग के अफसरों को लेकर कई गंभीर सवाल उठे हैं। उंगली गोदी मीडिया पर भी उठी है। बनारस में मोदी के रोड शो में जमकर भीड़ दिखाई गई, जबकि ज्यादा भीड़ सपा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License